कहते हैं मौसम में आने वाले फल और सब्जियां खाना सेहत के लिए हमेशा फायदेमंद रहता है। खासकर हरी सब्जियां और फ्रूट्स। इसका कारण है इसमें मौजूद क्लोरोफिल। ग्रीन फ्रूट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं, जिससे न सिर्फ डाइजेशन ठीक होता है, बल्कि ब्लड प्रेशर भी मेंटेन रहता है। इसलिए गर्मी के मौसम में इन पांच फलों का सेवन करना आपको कई स्वास्थ्य लाभ देगा।

गुणों से भरी है कीवी

कीवी में एक दो नहीं कई गुण पाए जाते हैं। इस ग्रीन फ्रूट में विटामिन-ई, सी, पोटैशियम, फोलेट के साथ ही कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-हाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं। इसे नियमित रूप से खाने से ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ते हैं। यही कारण है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी डेली डाइट में कीवी शामिल करने की सलाह दी जाती है। खास बात ये है कि ​कीवी का ग्लायसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, ऐसे में डायबिटीज के मरीज भी इसे खा सकते हैं।

अमरूद खाने के हैं बड़े फायदे

अमरूद को अक्सर लोग बहुत ही सामान्य सा फल मानते हैं, लेकिन इसके गुणों की लिस्ट लंबी है। मैग्नीशियम से भरा अमरूद मांसपेशियों को मजबूती देता है। इसे खाने से स्ट्रेस लेवल भी कम होता है। अमरूद में विटामिन ए और सी होने के साथ ही जिंक, आयरन और फोलेट होता है, जो आंखों की रोशनी तेज करने में मददगार है। फाइबर से भरे इस फल से ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है। यह पेट की कई समस्याओं को दूर करता है।

सेहत की गुडनेस वाला ग्रीन एपल  

कहते हैं एपल सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन ग्रीन एपल भी उतना ही गुणकारी है। ग्रीन एपल आयरन, कैल्शियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है। ग्रीन एपल में मौजूद क्वर्सिटिन से दिमाग तेज होता है। यह हड्डियों को मजबूती देता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो डेली एक ग्रीन एपल डाइट में शामिल करें, क्योंकि यह इसमें भी आपकी मदद करेगा।

आंवला एक, गुण अनेक

हम सभी जानते हैं कि आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। छोटे से आंवले में विटामिन-सी, बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होता है। ऐसे में आंवले के सेवन से शरीर को काफी पोषक तत्व मिल जाते हैं। साथ ही यह इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। इसी के साथ इसमें क्रोमियम भी होता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।  

यह भी देखे-जानिए गर्मियों में पसीने की परेशानी से निपटने के कुछ आसान उपाय: Sweating Problem

अंगूर खट्टे नहीं, अच्छे हैं

अक्सर लोग अंगूर के गुणों से अनजान होते हैं। अंगूर में विटामिन-ए, सी और बी भरपूर मात्रा में होता है। इसी के साथ इसमें पोटेशियम, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होता है। यही कारण है कि अंगूर खाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर दोनों कंट्रोल में रहता है। साथ ही इंस्टेंट एनर्जी देने में भी यह फल कमाल का है। इसलिए अपनी डेली डाइट में अंगूर को जरूर शामिल करना चाहिए। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...

Leave a comment