Cancer Risk Food
Cancer Risk Food

Overview:इन खानों को ज्यादा पकाने से बढ़ जाता है कैंसर का खतरा, इन गलतियों से बचें

जिस तरह से हमारा रहन सहन और खान पान हमारे जीवन पर असर डालता है उसी तरह से कुछ तरह के खान पान ऐसे है जिसे ज्यादा पका दिया जाता है तो कैंसर का कारण बनता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स आइटम्स के बारे में बताएँगे जिसे ज्यादा पकाने से बचना चाहिए।

Cancer Risk Food: आज के समय में दुनिया में सबसे खतरनाक बीमारी है, तो वो है कैंसर। कैंसर न सिर्फ लोगों की ज़िन्दगी पर असर डालता है बल्कि ज्यादातर केस में देखा जाता है कि अगर समय रहते इसका इलाज न करवाया जाए तो इससे मौत भी हो जाती है। यूँ तो साइंस ने बहुत तरक्की कर ली है लेकिन फिर भी कैंसर का इलाज होने के बाद भी आज के समय में बहुत से लोग कैंसर की मार झेल रहे है। जिस तरह से हमारा रहन सहन और खान पान हमारे जीवन पर असर डालता है उसी तरह से कुछ तरह के खान पान ऐसे है जिसे ज्यादा पका दिया जाता है तो कैंसर का कारण बनता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स आइटम्स के बारे में बताएँगे जिसे ज्यादा पकाने से बचना चाहिए।

Also read: मखाना और काली मिर्च खाने से सेहत को होंगे ये फायदे

white bread cause cancer risk

वेस्टर्न कल्चर की देन है ब्रेड। इन वाइट ब्रेअड्स में कार्बोहाइड्रेट और शुगर बहुत ज्यादा पाया जाता है और अगर हम इसे बहुत ज्यादा पकाते है तो इसमें एक्रिलामाइड जैसे हानिकारक तत्व पैदा होते है जो कैंसर का कारण बनते है। इसीलिए कभी ब्रेड को बहुत ज्यादा सेक कर न खाएं या फिर जले हुए ब्रेड के भाग को खाने से बचे।

भारत में आलू एक ऐसा फ़ूड है जो छोटे बच्चे से लेकर बड़े बूढों तक सबको बेहद पसंद है। आलू भारत में सबसे ज्यादा खाया जाने वाली सब्जी है। लेकिन ये आलू भी आपके लिए कैंसर का कारण बन सकता है अगर आप इसे ज्यादा पका देते है। एक रिसर्च के अनुसार अगर हम आलू को तेज आंच पर पकाते है तो उस में से एक हानिकारक एक्रिलामाइड निकलता है जो कैंसर को बनाता है। इसीलिए कहा जाता है जब भी आप आलू पकाएं तो उसे धीमी आंच पर पकाएं या फिर उबालकर खाएं।

fried oil

ज्यादातर लोगों के घरों में होता है कि जिस तेल में किसी भी फूड्स को फ़्राय किया जाता है उसे बार बार रियूज कर लिया जाता है। हमारी यहीं गलती कैंसर का कारण बनती है क्यूंकि बार बार तेल गर्म होने से उसमें हानिकारक यौगिक बैक्टीरिया बनने लग जाते है। अगर आप ऐसा कर रहे है तो ऐसा करने से बचे। इस तेल को रियूज करने के लिए तेल को अच्छे से फ़िल्टर कर लें उसके बाद ही उसक यूज करें।

processed meat harm

मार्किट में मिलने वाले पैकेट में बंद प्रोसेस्ड मीट हर शाकाहारी की पसंद है लेकिन क्या आप जानते है कि ये फ़ूड कैंसर के लिए कितना घातक है। इन प्रोसेस्ड मीट में नाइट्रेट और नाइट्राइट पदार्थ पायें जाते है जो पकाने के बाद हानिकारक तत्व में बदल जाते है जो कैंसर का कारण बनते है। इसीलिए इन प्रोसेस्ड मीट को प्रेशर कुकर में पकाएं और ओवरकुक करने से बचें।

यूँ तो मछली को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स कहा जाता है लेकिन जब इस मछली को ज्यादा पका दिया जाएँ तो ये कैंसर का भी कारण बनता है। इसीलिए अपने भोजन में मछली का कम सेवन करें और ओवरकुक मछली को खाने से भी बचें।

इसी के साथ खाने को हम ओवन में बहुत ज्यादा गर्म करते है तो भी कैंसर का खतरा बनता है और वहीं प्लास्टिक के बर्तन में खाने से भी कैंसर होने का खतरा बनता है। वहीं रिसर्च ये भी कहती है कि हमें नॉनस्टिक बर्तन में जले हुए खाने से भी बचना चाहिए ये भी कैंसर बनाता है।      

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...