Food That Cause Acidity: आयुर्वेद में खाने-पीने को लेकर कई तरह के नियम बताए गए हैं। आयुर्वेद के अनुसार रात का भोजन बहुत ही हल्का होना चाहिए। इसका हमारे पाचन पर नकारात्मक असर पड़ता है। रात के समय कुछ चीजों का सेवन हमारे लिए कई तरह की समस्याएं पैदा करता है। इन चीजों के सेवन से आपकी नींद भी खराब होती है।
रात के खाने में आपको कुछ खास चीजों को अपनी प्लेट में बिल्कुल अवॉइड करना चाहिए। इनके सेवन से पेट में एसिड बनने लगता है। पबमेड सेंट्रल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार अमेरिका के एसएएस इंस्टीट्यूट ने शोध में पाया ज्यादा मसालेदार, कैफीन और कम फाइबर वाला खाना खाने से पेट में एसिड बनने लगता है।
ऐसी कंडीशन तब होती है, जब पेट में गैस्ट्रिक ग्रंथी एसिड का उत्पादन करने लगती है। वहीं रात के वक्त इन चीजों का सेवन आपके पेट की तकलीफों को बढ़ा सकता है। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनका आपको रात के समय भूल से भी सेवन नहीं करना चाहिए।
क्या कहता है आयुर्वेद

पेट में एसिड बनने के पीछे का मुख्य कारण हमारा गलत खानपान है। बेहतर और सही खानपान आपकी सेहत के लिए जरूरी है। इससे सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। अगर बात की जाए, पेट से जुड़ी समस्याओं की, तो गलल खानपान ही इसकी वजह है।
मीठी या कैफीन युक्त चीजें ना खाएं
रात के खाने में आपको मीठी या कैफीन युक्त चीजों के सेवन से परेहज करना चाहिए। इनके सेवन से पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या काफी गंभीर हो जाती है। रात को सोते हुए आपको मीठे स्नैक्स का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। वहीं कैफीन युक्त चीजों का सेवन आपकी नींद खराब कर सकता है, साथ ही ये एसिडिटी का भी कारण बन सकता है।
तला हुआ खाना ना खाएं

रात के समय आपको बहुत ही लाइट और सादा भोजन करना चाहिए। इस वक्त हैवी और तला-भुना खाने से परहेज करना चाहिए। रात के समय ज्यादा तेल मसाले वाला खाना आपके पेट का दुश्मन बन सकता है। इसके सेवन से आपको तेज एसिडिटी और पेट के दर्द का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान रहे डिनर में आपको फ्राइज़, बर्गर, पिज्जा, ऑयली नॉनवेज के सेवन से परहेज करना चाहिए।
स्पाइसी सॉस या फूड खाने से बचें
रात के समय आपको चटपटा और मसालेदार भोजन करने से बचना चाहिए। इस वक्त कच्चा प्याज, व्हाइट वाइन, टोमैटो सॅास आदि का सेवन आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। रात के भोजन में ज्यादा मसालेदार चीजें खाने से हमेशा परहेज करें। इनके सेवन से पेट में एसिड बनता है।
कैसे पाए एसिडिटी से राहत

- अगर राते के खाने के बाद एसिडिटी हो रही है, तो ऐसे में साबुत लौंग को चबाएं।
- एसिडिटी से राहत के लिए आंवले के जूस का सेवन भी किया जा सकता है।
- आंवला के साथ एलोवेरा का जूस मिक्स करके पीने से भी आपको एसिडिटी से आराम मिल सकता है।
- इसके अलावा आप तुलसी की पत्तियों को भी चबा सकती हैं।