Musturd Seeds
Healthy Detox Water Credit: Istock

Overview:हार्ट को रखना है हेल्‍दी, तो जरूर पिएं इस काली चीज का पानी

राई यानी मस्‍टर्ड सीड की। राई देखने में भले ही छोटी सी लगती है लेकिन इसके हेल्‍थ बेनिफिट्स जानकर हैरान रह जाएंगे।

Benefits of Kalonji for Heart: बिजी लाइफस्‍टाइल और पोषक तत्‍वों की कमी कई बीमारियों को जन्‍म दे रही है। इसने हार्ट प्रॉब्‍लम और कोलेस्‍ट्रॉल के बढ़ते लेवल ने लोगों की समस्‍याओं को और अधिक बढ़ा दिया है। इन समस्‍याओं से निपटने के लिए लंबे समय तक दवाईयों का सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में किचन में मौजूद एक छोटा सा इंग्रीडिएंट आपकी तमाम हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स का सॉल्‍यूशन हो सकता है। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं राई यानी मस्‍टर्ड सीड की। राई देखने में भले ही छोटी सी लगती है लेकिन इसके हेल्‍थ बेनिफिट्स जानकर हैरान रह जाएंगे। राई शरीर के लिए कितनी फायदेमंद है और इसका उपयोग कैसे करना है चलिए जानते हैं इसके बारे में।

क्‍यों खास है राई

राई से करें कोलेस्‍ट्रॉल लेवल कम
Why is mustard special

राई या मस्‍टर्ड सीड्स के दाने देखने में भले ही छोटे और काले होते हैं लेकिन शक्ति के मामले में इनका कोई जोड़ नहीं। ये हार्ट के लिए वरदान साबित हो सकती है। राई में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्‍नीशियम और फाइबर होता है जो शरीर को पोषित करने के साथ ही कई खतरनाक बीमारियों से रक्षा करते हैं। इसके अलावा राई में सेलेनियम, आयरन, फास्‍फोरस और विटामिन-बी होता है जो डाइजेस्टिव हेल्‍थ के लिए फायदेमंद हो सकता है।

राई के हेल्‍थ बेनिफिट्स

पाचन करे दुरुस्‍त: जिन लोगों को पाचन से संबंधित समस्‍याएं जैसे गैस और मरोड़ है उन्‍हें मुख्‍य रूप से काली राई का सेवन करना चाहिए।

कोलेस्‍ट्रॉल करें कम: बढ़ता कोलेस्‍ट्रॉल लेवल इनदिनों उम्रदराज लोगों को ही नहीं बल्कि युवाओं को भी अपना शिकार बना रहा है। ऐसे में राई का पानी कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये शरीर में गुड कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ाने में भी सहायक हो सकता है।

सूजन में आरामदायक: बरसों पुरानी सूजन और दर्द को कम करने में राई का पानी वरदान साबित हो सकता है। राई में पाया जाने वाला मैग्‍नीशियम अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से राहत पहुंचा सकता है।

लो ब्‍लड प्रेशर में फायदेमंद: जिन लोगों को लो बीपी की शिकायत है उन्‍हें राई का पानी जरूर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ये ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करके शरीर को स्‍फूर्ति प्रदान कर सकता है।

हार्ट हेल्‍थ में सुधार: राई के बीज में मैग्‍नीशियम होता है जो दिल कि धड़कन बनाए रखने के लिए महत्‍वपूर्ण है। इसके नियमित सेवन से हार्ट हेल्‍थ में सुधार होता है।

कैसे करें राई का उपयोग

राई से करें कोलेस्‍ट्रॉल लेवल कम
How to use mustard

राई का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। कुछ लोग इसे खाना में डालना पसंद करते हैं तो कुछ लोग हार्ट हेल्‍थ के लिए इसका पानी पीते हैं।

– राई का पानी बनाने के लिए आपको रात में एक गिलास में 1 चम्‍मच राई डालकर भिगो देना है। फिर अगले दिन सुबह पानी को गर्म करके इसका सेवन करना है।

– जिन लोगों के सिर में फोड़े या डैंड्रफ है उन्‍हें राई का पेस्‍ट स्‍कैल्‍प पर लगाना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में आराम मिल जाएगा।

– इसके अलावा अर्थराइटिस के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप राई के पानी का सेवन कर सकते हैं। साथ ही राई का लेप और कपूर मिलाकर लगाने से भी आराम मिल सकता है।

– दस्‍त को रोकने के लिए राई के पानी का सेवन दिन में दो बार किया जा सकता है।