मोटापा, डायबिटीज जैसी बीमारियों से छुटकारा चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें जुकिनी
गर्मियों के मौसम मे मिलने वाली जुकिनी एक सुपरफूड है। यह पीले और हरे रंग की होती हैं। इसको सब्ज़ी, सूप या सलाद के रूप में खाया जा सकता है। कई ज़रूरी पोषक तत्वों से भरपूर है यह जुकनी हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने और कई बीमारियों को दूर रखने में मददगार है।
Zucchini Benefits: गर्मियों के मौसम मे मिलने वाली जुकिनी एक सुपरफूड है। खीरे की तरह दिखने वाली यह जुकिनी स्वाद में कद्दू से मिलती-जुलती है। यह पीले और हरे रंग की होती हैं। इसको सब्ज़ी, सूप या सलाद के रूप में खाया जा सकता है। कई ज़रूरी पोषक तत्वों से भरपूर है यह जुकनी हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने और कई बीमारियों को दूर रखने में मददगार है। जुकिनी में पानी की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी, कार्ब्स और शुगर काफी कम मात्रा में होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा की वजह से यह शरीर को फ्री-रेडिकल्स से बचाने में मददगार है। फाइबर, कैल्शियम, आयरन, जिंक, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी 6, मैंगनीज, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर जुकिनी डायबिटीज, मोटापा और दिल की बीमारियों से दूर रखने में मददगार हैं। चलिए आज हम जानते हैं जुकनी के स्वास्थ्य लाभों के बारे में-
Also read: लगाएं रोजाना गर्मियों वाला मेकअप: Summer Makeup Tips
वजन घटाने में मददगार

मोटापे की समस्या आजकल आम हो गई है। इसकी वजह से दूसरी बीमारियों के होने का ख़तरा बढ़ जाता है। जुकिनी में पानी और फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी कम होती है। इस कारण लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख नहीं लगती है।
शुगर मरीज़ों के फ़ायदेमंद

जुकिनी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए यह डायबिटीज के रोगियों के लिए रामबाण औषधि की तरह है। फाइबर से भरपूर है होने की वजह से भी यह हाई ब्लड शुगर के रोगियों के लिए अच्छी रहती है। टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में जुकिनी का सेवन करने से शुगर लेवल तेज़ी से कम होने लगता है। नियमित रूप से अगर आप इसका सेवन करते हैं तो धीरे-धीरे दवाई की आवश्यकता कम होने लगती है।
हेल्दी डाइजेशन

जुकिनी पाचन के लिए बहुत अच्छी रहती है। इसके सेवन से पेट से संबंधित कई तरह की समस्याओं से निजात मिल सकता है। जुकिनी में पानी बहुत होता है जिससे पेट साफ़ रहता है और इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। इसमें उपस्थित घुलनशील फाइबर गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है।
दिल को रखे हेल्दी

जुकिनी में मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और दिल के स्वास्थ्य का ध्यान रखता है। जुकिनी में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नेचुरली रुप से कंट्रोल करने में सहायक होता है। इसमें उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट्स एथेरोस्क्लेरोसिस के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं, यह एक ऐसी स्थिति जिसमें धमनियों में प्लाक जमा हो जाता है।
आंखों के लिए है लाभदायक

बीटा कैरोटीन, विटामिन ए और सी से भरपूर होने के कारण जुकीनी आंखों की रोशनी को बनाये रखने के लिए बेहद फ़ायदेमंद है। इसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जिससे रेटिना हेल्दी रहता है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इसमें कई न्यूट्रिएंट्स मौजूद हैं। यह मोतियाबिंद या उम्र से संबंधित अन्य आंखों की स्थितियों के जोखिम को भी कम करता है।
तो, आप भी अब इस लो-कैलोरी और हाई-कार्ब फ़ूड को तुरंत अपनी डाइट में शामिल कर लें।
