Health Problem
High Cholesterol Credit: Istock

Peanut Cause Problem: सर्दियों के मौसम में भुनी मूंगफली काले नमक और धनिया की चटनी के साथ बेहद स्‍वादिष्‍ट लगती है। मूंगफली को टाइम पास भी कहा जाता है जिसे धूप में बैठकर खाने का अलग ही  आनंद है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं मूंगफली का सेवन कई समस्‍याओं को बढ़ावा दे सकता है। जी हां, मूंगफली हेल्‍दी फैट्स से भरपूर होती है लेकिन ये मोटापे और हाई कोलेस्‍ट्रॉल का कारण बन सकती है। खास‍कर जिन लोगों को हार्ट से संबंधित या हाई कोलेस्‍ट्रॉल की समस्‍या है उनके लिए मूंगफली खतरनाक साबित हो सकती है। क्‍या वाकई मूंगफली हेल्‍थ के लिए इतनी नुकसानदायक है चलिए जानते हैं इसके बारे में।

क्‍या है मूंगफली में खास

What is special in peanuts
What is special in peanuts

सर्दियों के मौसम में खाई जाने वाली मूंगफली पोषक तत्‍वों से भरपूर होती है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन, फैट्स, मिनरल और विटामिन होते हैं जो ओवरऑल हेल्‍थ के लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर को पर्याप्‍त मात्रा में कैल्शियम मिल सकता है। मूंगफली में एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्‍वचा से लेकर हार्ट तक को हेल्‍दी रखने का काम कर सकते हैं।

क्‍या है कोलेस्‍ट्रॉल

कोलेस्‍ट्रॉल एक प्रकार का फैट होता है जो लिवर द्वारा बनाया जाता है। शरीर में दो प्रकार के कोलेस्‍ट्रॉल होते हैं एक लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्‍ट्रॉल जिसे हम बैड कोलेस्‍ट्रॉल के नाम से जानते हैं और दूसरा हाई डेंसिटी कोलेस्‍ट्रॉल जिसे गुड कोलेस्‍ट्रॉल कहा जाता है। बैड कोलेस्‍ट्रॉल आर्टरी डिजीज, हार्ट अटैक और हा्ई बीपी जैसी समस्‍याओं को बढ़ावा देता है। वहीं गुड कोलेस्‍ट्रॉल ओवरऑल हेल्‍थ को मेंटेन रखता है।

मूंगफली खाने से कैसे बढ़ सकता है कोलेस्‍ट्रॉल

मूंगफली में तीन प्रकार के फैट होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें ट्रांसफैट की मात्रा कम होती है इसलिए इसे हार्ट के लिए सुरक्षित माना जाता है। लेकिन अधिक या अनियमित मात्रा में मूंगफली का सेवन हार्ट के लिए रिस्‍की हो सकता है। मूंगफली में पाए जाने वाले हेल्‍दी फैट्स शरीर में गुड और बैड कोलेस्‍ट्रॉल को बैलेंस करने में मदद करता है। यदि मूंगफली का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो शरीर में बैड कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर बढ़ सकता है। खासकर इन लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए जो हाई बीपी, हाई कोलेस्‍ट्रॉल और फैटी लिवर की समस्‍या से जूझ रहे हैं।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए मूंगफली का सेवन

These people should not consume peanuts
These people should not consume peanuts

एलर्जिक लोगों को: मूंगफली की तासीर गर्म होती है इसलिए स्किन एलर्जी से परेशान लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। मूंगफली के सेवन से स्किन एलर्जी बढ़ सकती है।

ओबेस लोगों को: जो लोग मोटापे के शिकार हैं या जिनका वजन सौ से अधिक है उन्‍हें मूंगफली के सेवन से परहेज करना चाहिए। इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जो वजन बढ़ा सकती है।

हार्ट प्रॉब्‍लम वालों को: वैसे तो मूंगफली में हेल्‍दी फैट्स होते हैं लेकिन जिन लोगों को पहले से हार्ट से संबंधित समस्‍याएं हैं उन्‍हें इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

हाई कोलेस्‍ट्रॉल वालों को: जिन लोगों को हाई कोलेस्‍ट्रॉल की समस्‍या है उन्‍हें इसके सेवन पर लगाम लगाई चाहिए। अधिक मात्रा में मूंगफली का सेवन कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकता है।

हाई बीपी वालों को: हाई बीपी की वजह से चक्‍कर और सांस संबंधित समस्‍याएं होना आम है ऐेसे में प्रोटीन से भरपूर मूंगफली हाई बीपी के पेशेंट को नहीं खानी चाहिए। इससे शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।

कितनी मात्रा में करें मूंगफली का सेवन

मूंगफली का अधिक सेवन स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक हो सकता है। प्रतिदिन 42 ग्राम यानी 15-16 मूंगफली खाना हेल्‍दी माना जाता है।