Hydration and Weight Loss: जब भी वजन घटाने की बात आती है, तो हम अक्सर इसे एक्सरसाइज़ और डाइट से जोड़कर देखते हैं, लेकिन एक चीज़ हम नज़रअंदाज कर देते हैं और वो है ‘पानी’। आपको जानकर हैरानी होगी कि पानी केवल सेहत ही नहीं बनाए रखता है बल्कि यह वजन घटाने में भी मददगार है। आइए जानते हैं कि आखिर पानी और वजन कम करने में क्या संबंध है और इसे दिनचर्या में कैसे शामिल करें।
पानी बढ़ाता है मेटाबोलिज्म
मेटाबोलिज्म तेज होगा तो कैलोरीज ज्यादा बर्न होगी। यह भी जान लें कि पानी पीने से मेटाबोलिज्म भी बढ़ सकता है। अगर 500 ml पानी पीते हैं, तो कैलोरी बर्न करने की क्षमता 30% तक बढ़ जाती है। पानी पीने से शरीर को अतिरिक्त कैलोरी जलाने में मदद मिलती है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है।
सुबह एक गिलास पानी पिएं ताकि मेटाबोलिज़्म पहले से ही एक्टिव हो जाए और दिनभर के लिए शरीर तैयार रहे।
पानी से भूख कम होती है, क्रेविंग्स कंट्रोल होती हैं
कई बार हमें लगता है कि हमें भूख लगी है, लेकिन असल में शरीर प्यासा होता है। पानी पीने से पेट भर जाता है और ज्यादा खाने की इच्छा कम हो जाती है।
खाने से पहले एक गिलास पानी पिएं और देखें कि भूख कितनी नियंत्रित होती है।

शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है
पानी पीने से न केवल शरीर हाइड्रेटेड रहता है, बल्कि यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है। जब शरीर अच्छे से हाइड्रेटेड होता है, तो किडनी और लिवर अधिक प्रभावी तरीके से काम करते हैं, जिससे शरीर में जमा वसा अधिक तेजी से जलती है।
पूरे दिन में पर्याप्त पानी पिएं ताकि आपका शरीर विषाक्त पदार्थों को आसानी से बाहर निकाल सके और वजन घटाने में मदद मिले।
पानी से व्यायाम में ऊर्जा बनी रहती है
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि पानी पीने से एक्सरसाइज क्षमता बढ़ती है। जब शरीर में पानी की कमी महसूस करते हैं, तो ऊर्जा घट जाती है और आप थकावट महसूस करते हैं।
अपने वर्कआउट से पहले, दौरान और बाद में पानी पिएं, ताकि आप पूरे एक्सरसाइज सत्र के दौरान ताजगी महसूस करें और बेहतर परिणाम हासिल करें।
पाचन क्रिया को सुधारता है
पानी पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। जब आप पानी पीते हैं, तो यह भोजन को शरीर में सही से पचाने और आगे की प्रक्रिया को तेज़ करने में मदद करता है। यह पेट में सूजन और कब्ज़ की समस्या को भी कम करता है।
पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं, ताकि पाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके और पेट की समस्याएं कम हों।
पानी के साथ वजन घटाने के टिप्स
नींबू पानी पाचन को बढ़ावा देता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है।
आप पानी में संतरा, खीरा, पुदीना या अन्य फल डाल सकते हैं, जिससे यह स्वादिष्ट और अधिक फायदेमंद बनता है।
हर्बल टी जैसे ग्रीन टी और मिंट टी भी वजन घटाने में मददगार होते हैं और पानी के साथ आपका हाइड्रेशन बढ़ाते हैं।
कितना पानी पीना चाहिए?
वजन घटाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जरूरत के हिसाब से पानी पीना चाहिए। आमतौर पर, आपको 8-10 गिलास (लगभग 2-2.5 लीटर) पानी पीना चाहिए। हालांकि यह मात्रा आपके शरीर के वजन, मौसम और एक्टिविटी लेवल के हिसाब से बदल सकती है।
