Mosquito Repellent
Dadi Maa Ke Nuskhe Credit: Istock

Mosquito repellent Spray: गर्मियां आते ही कीड़े-मकौड़ और छिपकलियों का आतंक लोगों को सताने लगा है। खासकर मच्‍छरों का झुंड शाम होते ही घर के अंदर और बाहर हर जग‍ह दिखाई देने लगा है। जिसके कारण बच्‍चों का घर से बाहर जाना दुश्‍वार हो गया है। वैसे तो मार्केट में कई तरह के कैमिकलयुक्‍त मॉस्‍क्‍यूटो रेपिलेंट आते हैं लेकिन मच्‍छरों पर इसका प्रभाव न के बराकर है। ये रेपिलेंट आपकी त्‍वचा के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं, खासकर बच्‍चों को इनसे श्‍वांस और त्‍वचा से संबंधित समस्‍याएं हो सकती हैं। ऐसे में दादी मां के इस खास नुस्‍खे का उपयोग कर इफे‍क्टिव हर्बल होममेड स्‍प्रे बनाया जा सकता है। जो न केवल मच्‍छरों से आपकी रक्षा करेगा बल्कि आपकी त्‍वचा को भी सुरक्षित रखेगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

लेमन और यूकेलिप्‍टस स्‍प्रे

Mosquito Repellent Spray-मच्‍छरों को ऐसे करें दूर
Lemon and eucalyptus spray

लेमन यानी नींबू और यूकेलिप्‍टस तेल से बना ये स्‍प्रे मच्‍छरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इस स्‍प्रे में पर्याप्‍त मात्रा में साइट्रोनलल और पी-मिथेन होता है जो मच्‍छरों पर प्रभावी रूप से काम करता है। इस स्‍प्रे को बनाने के लिए आप एक स्‍प्रे बोतल में डिस्‍टिल्‍ड वॉटर या वोडका, 10 एमएल लेमन जूस और 90 एमएल यूकेलिप्‍टस ऑयल की मिलाएं। जब भी इस स्‍प्रे का इस्‍तेमाल करना हो इसे अच्‍छी तरह हिलाएं और स्‍प्रे करें।

टी-ट्री और कोकोनट ऑयल स्‍प्रे

टी-ट्री ऑयल मच्‍छरों को भगाने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेशन गुण मच्‍छरों के काटने को भी ठीक कर सकते हैं। इसकी तेज खुशबू के कारण मच्‍छर आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे। इस स्‍प्रे को बनाने के लिए एक स्‍प्रे बोतल में 15 बूंद टी-ट्री ऑयल, 30 एमएल कोकोनल ऑयल और वोडका की मिलाएं। इस स्‍प्रे को शरीर के खुले हुए भाग पर लगाएं।

लेमनग्रास और रोजमेरी स्‍प्रे

मार्केट में मिलने वाले अधिकांश रेपिलेंट में लेमनग्रास का उपयोग किया जाता है। ये एक प्राकृतिक मॉस्‍क्‍यूटो रेपिलेंट है। लेमनग्रास में लिमोनीन और साइट्रोनेला होता है जो मच्‍छरों को दूर रखने में मदद कर सकता है। वहीं रोजमेरी में कपूर और लिमोनीन होता है जो मच्‍छरों को मारने में मदद कर सकता है। स्‍प्रे को बनाने के लिए एक बोतल में 60 एमएल नारियल तेल में 10 बूंदें लेमनग्रास और 10 बूंदें रोजमेरी की मिलाएं। फिर इसमें 50 एमएल वोदका मिलाकर स्‍प्रे तैयार कर लें।

लेमन ग्रास और लौंग का स्‍प्रे

मच्‍छरों को ऐसे करें दूर
Lemongrass and clove spray

मच्‍छरों को भगाने और मारने के लिए लेमनग्रास और लौंग के तेल का इस्‍तेमाल सबसे प्रभावशाली होता है। इस स्‍प्रे के उपयोग से मच्‍छर आपसे कोसों दूर रहते हैं। स्‍प्रे को बनाने के लिए एक स्‍प्रे बोतल में 3 चम्‍मच लेमन ग्रास और 4 चम्‍मच लौंग के तेल की ले लें। इसे अच्‍छी तरह मिक्‍स करें और फिर थोड़ा से उबला हुआ पानी मिलाएं। बोतल को अच्‍छी तरह हिलाएं और स्‍प्रे तैयार कर लें।

कॉफी स्‍प्रे

यदि आप कॉफी लवर है तो ये स्‍प्रे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं। माना जाता है कि कॉफी की स्‍ट्रॉन्‍ग खुशबू मच्‍छरों को पसंद नहीं होती। बस इसी का फायदा उठाते हुए एक स्‍प्रे बोतल में 100 ग्राम उबले पानी में 3 चम्‍मच कॉफी की मिलाएं और घर से बाहर जाने के पहले इसे अपनी बॉडी पर छिड़क लें। इसकी खुशबू से मच्‍छर दूर भाग जाएंगे।