घमौरियां करती हैं परेशान, इन 7 घरेलू उपायों से मिलेगी राहत: Heat Rash Remedies
Heat Rash Remedies

Heat Rash Remedies: गर्मियां आते ही सबसे ज्यादा असर त्वचा पर दिखाई देने लगता है। जब हम घर से बाहर निकलते हैं तो त्वचा को सबसे ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ता है। सीधे धूप के संपर्क में आने के बाद स्किन पर टैनिंग और जलन की होने लगती है। गर्मियों में लोगों में घमौरियों की समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती है। इसमें त्वचा पर छोटे-छोटे लाल दाने हो जाते है। और ये दाने अक्सर आपकी पीठ, सीने, कमर और गर्दन पर होते हैं। घमौरियां होने का मुख्य कारण पसीने की ग्रथिंयों में आने वाली रूकावट है। इसके अलावा आपके कपड़ों का चुनाव भी इसका कारण हो सकता है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाए बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप घमौरियों की समस्या का समाधान कर सकते हैं।

यह भी देखे-जानिए गर्मियों में पसीने की परेशानी से निपटने के कुछ आसान उपाय: Sweating Problem

Heat Rash Remedies: खीरा (Cucumber)

Heat Rash Remedies
Heat Rash Remedies at Home

अगर आप घमौरियों से परेशान है तो आप इसके लिए खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे में पानी की मात्रा बहुत अधिक होने के चलते ये शरीर को ठंडक देता है। अगर आपको भी घमौरियों की समस्या है तो आप खीरा कद्दूकस करके घमौरियों पर लगाएं। इससे आपको आराम मिलेगा। इसके अलावा आप अपनी डाइट में खीरे को जरूर शामिल करें।

मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti)

मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है।। ये त्वचा से कई तरह की दिक्कतों को खत्म करती है। मुल्तानी मिट्टी को लगाने से त्वचा के पोर्स खुल जाते है। घमौरियों के लिए मुल्तानी मिट्टी को कुछ देर भिगो कर रखना होता है। जब मिट्टी अच्छे से गल जाए तो इसमें गुलाब जल मिलाकर कर लगा लें। मिट्टी के सूखने के बाद आप इसको पानी से धो लें।

बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes)

Heat Rash
Ice Cubes Hacks

यदि आपको घमौरियों में बहुत ज्यादा खुजली या जलन हो रही है तो आप बर्फ के टुकड़ों को कॉटन के कपड़े में बांधकर लगाएं। इससे आपकी खुजली को तुंरत आराम मिल जाएगा। थोड़ी देर तक बर्फ से सिकाई करें जब तक की बर्फ पिघल नहीं जाए। इससे आपकी त्वचा को झटपट आराम मिल जायेगा।

दही (Curd)

दही भी घमौरियों को खत्म करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि दही में एंटीबैक्टीरियल गुण है जिससे त्वचा पर होने वाली समस्याओं से आराम मिलता है। थोड़ा दही लेकर उसे घमौरियों वाली जगह पर अच्छी तरह लगा लें। ऐसा करने से आपको तुंरत आराम मिलता है। इसके साथ ही आपको गर्मी में ठंडक महसूस होगी।

एलोवेरा (Aloe Vera)

Aloe Vera
Aloe Vera Remedy

एलोवेरा को भी त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। ब्यूटी के उत्पादों में बेहद खास जगह है एलोवेरा की। इसलिए अगर आपको त्वचा पर से घमौरियों को हटाना है तो एलोवेरा का इस्तेमाल करें। एलोवेरा में बैक्टीरिया को खत्म करने की ताकत होती है। एलोवेरा जेल को घमौरियां पर मसाज करते हुए लगाएं। आपको इसका असर जल्द ही दिख जाएगा। घमौरियों से होने वाली जलन में आराम मिलता है।

आलू (Potato)

त्वचा के लिए आलू भी काफी फायदेमंद है। इससे त्वचा पर होने वाली समस्याओं में राहत मिलती है। आलू का लगाने का सही तरीका है कि आलू की स्लाइस काटकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। फिर उसे घमौरियां वाली जगह पर लगाएं। इससे घमौरियों में होने वाली चुभन और जलन से राहत मिल सकेगी।

नीम (Neem)

Neem
घमौरियां करती हैं परेशान, इन 7 घरेलू उपायों से मिलेगी राहत: Heat Rash Remedies 9

ये तो आप जानते ही है कि नीम त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है। नीम से फोड़े फुंसी तो खत्म होते ही है, साथ ही घमौरियों के लिए भी ये फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए नीम की कुछ पत्तियों को पीस लें और उसे घमौरियों पर लगाएं। आपको हो रही जलन और खुजली में राहत मिलेगी। इसके अलावा आप बाजार में मिलने वाले नीम के साबुन, फेस वॉश और क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते है।