Kalonji Water Benefits
Kalonji Water Benefits

Kalonji Water Benefits: बिस्किट्स, कुकीज़ और भी कई तरह के डेजर्ट में ऊपर नजर आने वाले छोटे-छोटे, काले-काले बीज, जिन्हें कलौंजी कहते हैं के स्वाद से तो आप वाकिफ होंग, लेकिन क्या इसके फायदों के बारे में जानते हैं आप? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि कलौंजी एक बहुत ही फायदेमंद हर्ब है, जिसका आज से नहीं बल्कि सालों से खाने के अलावा चिकित्सा पद्धति में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें एक खास तरह का फ्लेवर मौजूद होता है, जो कई जरूरी पोषक तत्वों को लिए होता है। कलौंजी का पानी पीने से मिलते हैं सेहत को कई सारे फायदे। आइए जानते हैं क्या हैं वो फायदे-

वजन घटाने में मददगार

कलौंजी का पानी वजन घटाने में बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। इससे वजन कंट्रोल करने में आसानी होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

कलौंजी के पानी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज रोगियों को काफी राहत मिल सकती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करे

रोज सुबह खाली पेट कलौंजी के पानी का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। रिसर्च में पाया गया है कि कलौंजी का पानी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और टोटल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

कलौंजी के पानी में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया मजबूत होती है, जिससे गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

ह्रदय को स्वस्थ रखने में फायदेमंद

ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए कलौंजी का पानी बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि कलौंजी में पोटेशियम की अधिक मात्रा होती है, जो ह्रदय के स्वस्थ रहने में मदद करती है। इसके साथ ही, यह ह्रदय संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होती है। इसलिए, ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए आप कलौंजी के पानी का सेवन जरूर करें।

एनीमिया से छुटकारा

कलौंजी के पानी में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से खून की कमी को दूर हो सकती है। साथ ही, एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

स्किन के लिए हेल्दी

कलौंजी का पानी सेहत के साथ ही हमारे बालों और स्किन को भी लाभ पहुंचाता है। इसका पानी पीने से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं और उसका ग्लो भी बढ़ता है। पीने के साथ ही कलौंजी के तेल लगाने से भी चेहरे से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। नियमित रूप से इसका पानी पीने से शरीर से मौजूद अशुद्धियां बाहर निकल जाती हैं, जिससे चेहरे की चमक बढ़ती है।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...