स्ट्रेस लेने की आदत से पाएं छुटकारा, ये कमाल के 5 हैक्स आएंगे काम: Stress Removing Hacks
Stress Removing Hacks

तनाव लेने की आदत से परेशान हैं तो अपनाएं ये आसान हैक्स

हम कई बार बड़ी बड़ी चीजों को तो आसानी से देख लेते हैं, लेकिन छोटी छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करते जाते हैं।

Stress Removing Hacks: स्ट्रेस यानी तनाव जिसे शायद पचास प्रतिशत से ज्यादा लोग बहुत ही कॉमन मानते हैं। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो आप बहुत बड़ी ग़लतफहमी में हैं। भले ही हम रोजमर्रा की भाषा में बोलते हो हमें तनाव हो गया है, बहुत स्ट्रेस है लाइफ में और भी ना जाने क्या क्या। तब हम शायद यूं ही कह देते हैं लेकिन इसके पीछा छुपा मतलब जान लेना बहुत जरुरी है। स्ट्रेस हमारे शरीर को बीमारियों का घर बना रहा है। आजकल हर इंसान बेहद व्यस्त है, इतना ज्यादा व्यस्त रहने पर हम कई बार बड़ी बड़ी चीजों को तो आसानी से देख लेते हैं, लेकिन छोटी छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करते जाते हैं। आगे चलकर यही छोटी छोटी चीजें हमारी लाइफ में परेशानियों का पहाड़ खड़ा कर देती हैं।

आइये जानते हैं कैसे स्ट्रेस से पाएं छुटकारा।

Stress Removing Hacks
Sleep well

स्ट्रेस का जीवन में आना रोकना है तो सबसे पहले अपने सोने की आदत में सुधार लाएं। एक रूटीन फॉलो करें। समय पर सोएं और साथ ही समय पर उठें। सोते समय हमारे शरीर के सभी अंग आराम की स्तिथि में होते हैं जिस से उन्हें अक्कगी तरह काम करने की एनर्जी मिलती है। इस तरहज एनर्जी लेवल अच्छा होने लगता है। कसीस भी काम को करने में हमारा मन लगने लगता है। स्ट्रेस ब्बि धीरे धीरे दूर होता जाता है।

Yoga and Exercise
Yoga and Exercise

शरीर और दिमाग को स्वस्थ बनाये रखने के लिए योगा या एक्सरसाइज का सहारा लें। इनकी सबसे अच्छी बात है ये आपकी सेहत पर हमेशा सकारात्मक असर ही डालेंगे। लेकिन ऐसा भी नहीं जिस दिन आपको स्ट्रेस हुआ उस दिन मन लगाकर योग या एक्सरसाइज किया और अगले दिन से भूल गए। अपना एक नियम बनाएं। मानसिक स्वास्थ को स्वस्थ बनाने के लिए नियमित रूप से योग करें। इस तरह हमारे शरीर से हैप्पी हॉर्मोनोस रैली होंगे, हैप्पी होर्मोनेस तनाव को दूर करते हैं।

Stop the caffeine
Stop the caffeine

 चाय कॉफ़ी पीने से क्या स्ट्रेस काम किया जा सकता है। ये एक ऐसा सवाल है जो ना जाने कितने ही लोगों के दिमाग में घूमता है। कई लोग तो इस पर यकीन करते भी हैं और स्ट्रेस होने पर चाय कॉफ़ी का सेवन करते हैं। लेकिन शायद ऐसे लोग इस बात से अनजान है चाय कॉफ़ी पी कर स्ट्रेस कभी कम नहीं होता। बल्कि इन दोनों में ही कैफीन की मात्रा बहुत अधिक होती है जो हमारे मानसिक स्वास्थ के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है।

nutritious food
nutritious food

 घर बैठे खाना मंगवाने वाली सुविधा हो जाने से हम ना जाने किस किस तरह का खाना घर बैठे ही मंगवा लेते हैं। जल्दी जल्दी बन जाने वाला खाना आजकल हम सबको बहुत पसंद आने लगा है। हम बात कर रहें जंक फ़ूड के बारे में। जंक फ़ूड ना सिर्फ हमारे शरीर को ख़राब करते हैं बल्कि ये हमें तनाव भी देते हैं, जिस से हमारे मानसिक स्वास्थ पर गहरा असर पड़ता है। घर का बना पौष्टिक खाना खाएं। साथ ही खान असमय पर खाएं। मौसम में आने वाली सभी सब्जियां और फल सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं और साथ ही ये हमारे मानसिक स्वस्थ के लिए भी  थेरेपी का काम करते हैं। फल सब्जी डाल रोटी चावल अलग अलग प्रकार का मोटा अनाज इस्तेमाल में लाएं।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...