fruit for brain health
fruit for brain health

Fruits Peel Benefits: फल हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी माने जाते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर्स भी हमें फल खाने की सलाह देते हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से फल हमें ढेर सारे फायदे पहुंचाते हैं। विभिन्न फलों को खाने का अलग तरीका होता है। कुछ फलों को जहां बिना छिलके के खाया जाता है, तो वहीं कुछ छिलके के साथ ही खाए जाते हैं। इसके अलावा कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिन्हें लोग अपनी पसंद के मुताबिक छीलकर या बिना छीले खाते हैं।

कई लोग छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह सच नहीं है। कई फल ऐसे भी हैं जिन्हें छिलकों के साथ खाने से उनका फायदा दोगुना हो जाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो इन फलों को छीलकर खाते हैं, तो आपको बताते हैं बिना छीले इन्हें खाने के कुछ ऐसे फायदे, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइये जानते हैं कौन से हैं वो फल जिन्हें बिना छीले खाना चाहिए-

Also read: त्वचा को सेहतमंद रखेंगे ये फल

Fruits Peel Benefits-नाशपाती

नाशपाती एक बेहद स्वादिष्ट फल है, जिसे कई लोग खाना पसंद करते हैं। इसे आमतौर पर छिलके के साथ ही खाया जाता है। हालांकि, कुछ लोग इसे छीलकर भी खाते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना ​​है कि नाशपाती खाने का सबसे अच्छा तरीका इसे छिलके समेत पूरा खाना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके छिलके में ज्यादातर पोषक तत्व खासकर एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर मौजूद होते हैं। यह विभिन्न पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं और आपको अनहेल्दी स्नैकिंग को रोकता है।

अमरूद

अमरूद सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है, जिसे देशभर में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे भी ज्यादातर लोग छिलके के साथ ही खाते हैं, क्योंकि इसके छिलके में ऐसे में पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। साथ ही इसमें कुछ ऐसे गुण भी होते हैं, मुंहासे को रोकते हैं, स्किन सेल को रीजनरेट करते हैं और फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। इतना ही नहीं अमरूद के छिलके के अर्क का इस्तेमाल त्वचा को चमकदार बनाने या दाग-धब्बों और काले धब्बों को कम करने के लिए भी किया जाता है।

सेब

कई लोग सेब के छिलके उतारकर इसे खाना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा कर आप इसके ज्यादातर पोषक तत्व छिलके के साथ ही निकालकर फेंक देते हैं। सेब का छिलका विटामिन ए, सी और के से भरपूर होता है। साथ ही इसमें पोटेशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम भी होता है, जो आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि हर सेब के छिलके में लगभग 8.4 मिलीग्राम विटामिन सी और 98 आईयू विटामिन ए होता है, जिसे अगर आप फेंक देते हैं, तो आप इसके फायदे खो देते हैं।

आडू

आड़ू का छिलका एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन से भरा होता है। इतना ही नहीं, इसमें भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर भी होता है साथ ही इसमें विटामिन ए भी होता है। इसके सेवन से मोतियाबिंद की संभावना को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके सेवन से आपको अच्छी मात्रा में फाइबर भी मिलेगा, जो आपके शरीर को भोजन पचाने में मदद करता है।

आम

कच्चे हों या पके हुए, आम को छिलके सहित खाना ज्यादा लाभदायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि आम के छिलकों में मैंगिफेरिन, नॉरथिरियोल और रेस्वेराट्रोल जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो फेफड़ों, कोलन, स्तन, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के कैंसर और कई अन्य गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। आम का सेवन छिलके सहित करना चाहिए।

कीवी

डेंगू या फिर कोरोना, हर एक स्थिति में कीवीआपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। कीवी का सेवन करने से आपको भरपूर विटामिन सी प्राप्त होता है। कीवी का छिलका थोड़ा टाइट होता है, इसलिए कई लोग इसे छील देते हैं। लेकिन इसका छिलका आपके लिए अधिक हेल्दी होता है, इसलिए कीवी को छीलकर खाने से बचें। छिलके में फोलेट, विटामिन ई और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...