बहुत से लोगों की रात में यह समस्या रहती है की वह चैन की नींद नहीं सो पाते हैं क्योंकि उन्हें बार बार पेशाब करने जाना पड़ता है जिससे उनकी नींद परेशान हो जाती है। हालांकि अगर आप रात में 2 से 3 बार उठते हैं तो यह काफी सामान्य है। लेकिन अगर आप हर घंटे में पेशाब करने के लिए उठते हैं या 5 से 6 बार से भी अधिक उठते हैं तो आपको अपने लाइफस्टाइल की आदतों को चेक करना चाहिए कहीं आप किसी ऐसी चीज का सेवन तो नहीं कर रहे हैं जिससे आपको बार बार पेशाब करने जाना पड़ रहा है।
अगर आप ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं तो आप को किसी बीमारी होने का भी यह एक संकेत हो सकता है। तो आइए जान लेते हैं रात में बार बार पेशाब करने जाने के पीछे क्या कारण हो सकता है और यह किस बीमारी का संकेत हो सकता है।
आपके ब्लैडर की कैपेसिटी है बाकी लोगों से कम
बार बार पेशाब करने का मतलब है की आपका ब्लैडर ज्यादा देर तक पेशाब को होल्ड नहीं कर सकता है। इसका मतलब है आपके ब्लैडर की क्षमता सामान्य लोगों के मुकाबले कम है। आपका ब्लैडर ओवर एक्टिव हो सकता है या आपको किसी तरह का इन्फेक्शन, सूजन आदि भी हो सकता है।
also read-बेहतर जीवन के लिए अपनाएं पॉज़िटिव लाइफस्टाइल
एंजाइटी या डिप्रेशन
कई लोग रात भर सो नहीं पाते हैं और डर लगने के कारण रात में हर घंटे उठते हैं जिस वजह से उन्हें पेशाब करने की जरूरत महसूस होने लगती है। इस वजह से भी आप को बार बार बाथरूम जाना पड़ सकता है। इसलिए अपनी मानसिक सेहत पर ध्यान दें।
आप का शरीर अधिक मात्रा में यूरिन बनाता है
इसका एक मतलब यह भी हो सकता है की आपका शरीर दूसरे लोगों के मुकाबले ज्यादा मात्रा में यूरिन बनाता है। ऐसे लोगों के शरीर का ब्लैडर सामान्य लोगों के मुकाबले 33 प्रतिशत अधिक यूरिन बनाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जिसमें आपके खान पान की आदतें शामिल होती हैं।
