Cancer Risk and Activity
Cancer Risk and Activity

Overview:किसी भी तरह की एक्टिविटी कम कर देती है कैंसर का खतरा, जीवनभर रहेंगे सुरक्षित, NIH स्टडी में खुलासा

NIH की एक नई स्टडी में पाया गया कि रोज़ाना सिर्फ 4 से 10 मिनट की हल्की फिजिकल एक्टिविटी करने से कैंसर का खतरा 30% तक कम हो सकता है। स्टडी में खासतौर पर लिवर, फेफड़े, आंत और ब्रेस्ट कैंसर पर इसका असर देखा गया। रोज़ाना चलना, सीढ़ियां चढ़ना या घर के काम करना जैसे छोटे बदलाव भी कैंसर से बचाव में मदद कर सकते हैं।

Cancer Risk and Activity: कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही डर लगने लगता है। एक नयी रिसर्च से उम्मीद की किरण दिखाई दी है। अमेरिका की National Institutes of Health (NIH) की एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि अगर आप दिन में थोड़ी भी फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, तो कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। यानी ज़्यादा मेहनत या घंटों जिम जाने की ज़रूरत नहीं है, बस रोज़ाना कुछ हलकी-फुलकी गतिविधियां भी फायदेमंद हो सकती हैं।

NIH की इस स्टडी में पाया गया कि जो लोग रोज़ाना कुछ मिनटों की हल्की फिजिकल एक्टिविटी करते थे, जैसे की पैदल चलना, सीढ़ियां चढ़ना या घर के छोटे-मोटे काम करना, उनमें कई तरह के कैंसर होने का खतरा बहुत कम था। खासकर लिवर, फेफड़े और आंत से जुड़े कैंसर में ये असर ज़्यादा देखा गया।

इस रिसर्च से ये साबित होता है कि हेल्दी लाइफस्टाइल में बहुत छोटे बदलाव भी बहुत बड़ा फर्क ला सकते हैं। अगर हम अपने दिन में कुछ मिनट फिजिकल एक्टिविटी जोड़ लें, तो न सिर्फ कैंसर से बच सकते हैं, बल्कि पूरे जीवन को बेहतर और लंबा बना सकते हैं।

10 मिनट की ऐक्टिविटी ,कैंसर से बचाव

Even light daily movement can contribute to long-term health protection.
A study by the National Institutes of Health suggests that regular physical activity may lower cancer risk.

NIH की स्टडी में 20 लाख से ज़्यादा लोगों का डेटा देखा गया। इसमें पाया गया कि हल्की फिजिकल एक्टिविटी, जैसे दिन में 4 से 10 मिनट चलना, रोज़ाना काम करना या सीढ़ियां चढ़ना, कैंसर का खतरा 30% तक कम कर सकती है। स्टडी में ये भी देखा गया कि जो लोग पूरे दिन बैठे रहते हैं और कोई एक्टिविटी नहीं करते, उनमें कैंसर की संभावना कहीं ज़्यादा होती है। इस रिसर्च को 2024 में पब्लिश किया गया और इसे वैज्ञानिकों ने बहुत मजबूत और भरोसेमंद बताया है।

चलना-फिरना है सेहत की चाबी

Experts say consistent activity throughout life can play a key role in disease prevention.
Staying active helps improve immunity, metabolism, and overall body function.

NIH की रिसर्च के अनुसार कुछ खास तरह के कैंसर पर हल्की एक्टिविटी का ज़्यादा असर देखा गया। लिवर कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, कोलन (बड़ी आंत) का कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर में रिस्क कम पाया गया। रोज़ाना सिर्फ 7-10 मिनट की हल्की फिजिकल एक्टिविटी करने वालों में इन कैंसर के होने की संभावना लगभग 18% से 30% तक कम थी। यानी ये साधारण आदतें आपको बड़ी बीमारियों से बचा सकती हैं।

एक्टिव रहने के आसान तरीके क्या हैं?

अगर आपको लगता है कि एक्सरसाइज करने का समय नहीं है, तो चिंता मत कीजिए। NIH रिसर्च कहती है कि हल्की फिजिकल एक्टिविटी भी काम करती है। जैसे- ऑफिस में लिफ्ट की जगह सीढ़ी लेना, पार्किंग से थोड़ा दूर गाड़ी खड़ी करना और पैदल चलना, दिन में 2-3 बार 5 मिनट टहलना, झाड़ू-पोंछा करना, किचन में काम करना आदि। ये सभी काम शरीर को एक्टिव रखते हैं और सेहत को फायदा पहुंचाते हैं।

अन्य कुछ बदलाव कैंसर से बचने के लिए

हल्की फिजिकल एक्टिविटी कैंसर से बचाव में मदद करती है, लेकिन सिर्फ यही काफी नहीं है। साथ ही हेल्दी डाइट, स्मोकिंग से दूर रहना, एल्कोहल कम करना और रेगुलर हेल्थ चेकअप भी ज़रूरी हैं। NIH की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव जैसे नींद पूरी करना और तनाव कम करना भी शरीर को हेल्दी रखते हैं। इन सब आदतों से मिलकर ही कैंसर से बचाव संभव है।

बैठे रहने की आदत छोड़िए आज से

NIH की रिसर्च बताती है कि रोज़ाना सिर्फ 4-10 मिनट की हल्की फिजिकल एक्टिविटी भी काफी फायदेमंद हो सकती है। इसका मतलब यह है कि अगर आप एक जगह बैठे रहने की आदत बदल लें और थोड़ा चलें-फिरें, तो आपके शरीर में कैंसर के सेल्स बनने की संभावना कम हो जाती है। यह नतीजा खासकर उन लोगों के लिए ज़रूरी है, जो कामकाजी होते हुए पूरा दिन कुर्सी पर बैठे रहते हैं।

मेरा नाम वामिका है, और मैं पिछले पाँच वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, रिश्तों की जटिलताएं, बच्चों की परवरिश, और सामाजिक बदलाव जैसे विषयों पर लेखन का अनुभव है। मेरी लेखनी...