तेजी से कम करना है वजन, तो रोजाना जरूर करें ये 3 काम: Fast Weight Loss Tips
Fast Weight Loss Tips

Fast Weight Loss Tips: अगर खाने-पीने और फिजिकल एक्टिविटीज पर फोकस ना किया जाए, तो शरीर पर फैट जमना शुरू हो जाता है। वजन को कम करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी वजन कम होता ही नहीं है। कई बार बहुत से लोगों के शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट कम होने की वजह से भी उनका वजन बढ़ने लगता है। वेट लॉस के लिए हेल्दी डाइट और रूटीन में बदलाव करने की जरूरत होती है।

अक्सर लोग वेट लॉस के दौरान कुछ ना कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उनका वजन कम नहीं हो पाता। वजन को कम करने में सबसे अहम रोल बॉडी के मेटाबॉलिज्म का होता है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म रेट स्लो है, तो लाख कोशिशों के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो पाएगा। ऐसे में आपको मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने पर फोकस करना चाहिए।

आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 3 कामों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। 

क्यों नहीं कम हो पाता वजन

अक्सर लोगों की लाख कोशिशों के बाद भी उनका वजन कम नहीं हो पाता। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इंसुलिन हार्मोन के बढ़ने की वजह से भी वजन बढ़ने लगता है। अक्सर इस हार्मोन के बढ़ने की वजह से बैली के आसपास के एरिया में फैट जमा होने लगता है। वेट लॉस के लिए इंसुलिन सेंसिटिवटी जरूरी है। 

एप्पल साइडर विनेगर का करें सेवन

Fast Weight Loss
Consume Apple Cider Vinegar

वेट लॉस के लिए इंसुलिन सेंसिटिविटी का बेहतर होना जरूरी है। ऐसे में आप अगर एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को भी मैनेज करने में मदद मिलती है। आप रोजाना 1 टीस्पून एप्पल साइडर विनेगर को एक गिलास पानी में अपना लंच और डिनर खाने से 30 मिनट पहले पी सकते हैं। इससे आपको बहुत जल्दी वजन कम करने में मदद मिलेगी। 

ओमेगा-3 मील्स और सप्लीमेंट्स लें

ओमेगा-3 फैटी एसिड की खुराक लेना है जरूरी: Omega 3 Fatty Acid
Take Omega-3 Meals and Supplements

वजन को कम करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजों का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। ये आपकी बॉडी के इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने का काम करता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी के बीज, सोयाबीन चिया सीड्स और सोयाबानी का सेवन आपको वजन कम करने में मदद करता है। इसके अलावा आप डिनर करने के बाद ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स का भी सेवन कर सकते हैं। 

खाने के बाद वॉक करें

मॉर्निंग वॉक को तो सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं खाना खाने के बाद वॉक करना भी काफी अच्छा माना गया है। खाने के बाद वॉक करने से शरीर को ग्लूकोज को सही से ऑब्जर्व करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपके इंसुलिन सेंसिटिविटी के लेवल में भी सुधार आता है। 

यह भी देखें-स्ट्रेस को कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके, दिखेगा असर जरूर: Tips To Reduce Stress

सुबह पिए गुनगुना पानी

use warm water
drink lukewarm water in the morning

रोजाना सुबह के वक्त गुनगुने पानी का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। सुबह के समय गरम पानी की सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है औऱ वजन को तेजी से घटाने में भी मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपकी पाचन शक्ति भी बेहतर होती है।

मीठे पदार्थ कम लें

मीठे पदार्थों का सेवन कम करना सबसे आसान तरीका है वजन कम करने के लिए। मीठा कम कर देने से वजन जल्दी घटता है।

वजन कम करने के अन्य तरीके

  • हर थोड़ी समय में कुछ कदम चलें। लगातार बैठें नहीं। सारे दिन में कम से कम 8000 कदम चलना जरूरी है। इससे वजन तेजी से घटता है।
  • खाने की मात्रा पर ध्यान दें। अपने पोर्शन को कंट्रोल रखें। छोटी प्लेट या कटोरी में खाएं।
  • जानकर हैरानी होगी कि मसालेदार खाना भी आपके वजन को कम करने में सहायक है। 
  • समय से सोना और समय से उठना भी वजन कम करने के लिए जरूरी है।
  • समय पर खाएं और सुबह का नाश्ता जरूर करें।
  • पोटेशियम मैग्नीशियम और कैल्शियम युक्त खाद्य को अपने भोजन में शामिल करें क्योंकि यह एक बैलेंस डाइट है। इससे शरीर में ब्लोटिंग की समस्या खत्म होती है।
  • रिसर्च के मुताबिक सप्ताह में 1 से 3 किलो का वजन कम करना व्यक्ति के लिए सुरक्षित है जो कि आसानी से अधिक प्रोटीन की मात्रा के सेवन और कम Carbs की मात्रा इंटेक से किया जा सकता है।
  • साइंस के मुताबिक तीन बातों पर ध्यान करना विशेष जरूरी है कि अपनी भूख को कम करें। भूख महसूस करने का लेवल निश्चित करें। अपना वजन अनुपात में रखें और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रखें।
  • अगर आप कम समय में अधिक वजन कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट को कंट्रोल करें। ऐसा करने से आप शरीर में जमा चर्बी को एनर्जी के लिए प्रयोग करने लगेंगे। जिससे आपके शरीर का एक्स्ट्रा फैट अपने आप चलने लगेगा।
  • संक्षेप में आमतौर पर महिलाओं को 40 से 74 ग्राम प्रोटीन की रोजाना जरूरत होती है। इतनी मात्रा में प्रोटीन का सेवन आपकी भूख को कंट्रोल रखेगा और आप ओवर ईटिंग करने से बचेंगे।

लेकिन डाइट में किसी भी तरह के बदलाव से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. Grehlaxmi इनकी पुष्टि नहीं करता. इन पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट से संपर्क करें.)