अपने कमजोर लीवर को ताकतवर बनाने के लिए करें यें एक्सरसाइज
लीवर में थोड़ी भी कमजोरी या कमी हो जाए तो हमे कई तरह की परेशानी होने लगती है। लेकिन हम अपने रोजाना की कुछ एक्सरसाइज से अपने कमजोर लीवर को ताकतवर बना सकते है। तो चलिए जानते है कि ये रोजाना की कौन सी आसान सी एक्सरसाइज है जिससे आप अपने लीवर को स्ट्रोंग बना सकते है।
Exercises for Healthy Liver: हमारे शरीर में सबसे अहम् अंग लीवर को माना जाता है ये लीवर बहुत सारे काम करता है और इसलिए भी इसको शरीर की फैक्ट्री भी कहा जाता है। लीवर पर तिनका भर भी असर पूरी शरीर पर पड़ता है। वहीं लीवर का सबसे अहम् काम होता है हमारे शरीर के भोजन के लिए बाईल जूस यानी केमिकल बनाना जो भोजन को तोड़कर पचने में मदद करता है। इसके आलावा हमारे शरीर में फैट, प्रोटीन, विटामिन और हार्मोन को नियंत्रण करने का काम भी हमारा लीवर ही करता है। लेकिन लीवर में थोड़ी भी कमजोरी या कमी हो जाए तो हमे कई तरह की परेशानी होने लगती है। लेकिन हम अपने रोजाना की कुछ एक्सरसाइज से अपने कमजोर लीवर को ताकतवर बना सकते है। तो चलिए जानते है कि ये रोजाना की कौन सी आसान सी एक्सरसाइज है जिससे आप अपने लीवर को स्ट्रोंग बना सकते है।
Also read: मां के दूध का महत्व और क्यों अंडे हैं अगला बेहतरीन विकल्प
जॉगिंग

रोजाना सुबह की जॉगिंग वैसे तो पूरे शरीर के लिए फायेदेमंद है लेकिन हमारे लीवर को स्ट्रोंग बनाने के लिए रोजाना की जॉगिंग काफी अहम् रोल निभाती है। सुबह की जॉगिंग से लीवर की चर्बी खत्म होती है जिससे लीवर हेल्दी बनता है। वहीं सुबह सुबह खाली पैर चलना भी लीवर के लिए फायेदेमंद माना जाता है।
पुश अप्स और स्क्वैट्स

जिन एक्सरसाइज में अधिक मेहनत और ताकत लगती है वो एक्सरसाइज लीवर के लिए फायेदेमंद बताई गयी है। इन एक्सरसाइज को करने से पूरे शरीर की मांसपेशियां एक्टिव होती है तो वहीं शरीर में से निकलना वाला ग्लूकोस भी संतुलित होता है। जिसकी वजह से शरीर में पैदा होने वाली चर्बी खत्म होती है। पुश अप्स और स्क्वैट्स इन्हीं एक्सरसाइज में से एक है रोजाना आप इसे 15-20 मिनट करके अपने लीवर को ताकतवर बना सकते है।
पिलेट्स
लीवर को हेल्दी बनाने के लिए पिलेट्स एक्सरसाइज को काफी फायदेमंद बताया गया है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको डम्बल का प्रयोग करना होता है। दोनों हाथों में डम्बल को पकड़कर छाती के सामने सीधा ले जाना होता है और वापस छाती तक ले आना होता है। ऐसा करने से शरीर का मेटाबोलिज्म मजबूत होता है जिससे लीवर हेल्दी होता है। वहीं इस एक्सरसाइज को करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। जो लीवर के साथ साथ शरीर के लिए भी अच्छा है।
ऊंचाई पर चढ़ना

लीवर के लिए ऊंचाई पर चढ़ना भी काफी फायेदेमंद होता है। अगर आपका लीवर कमजोर है और आपको लीवर से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है तो आप घर की सीढ़ियों पर चढ़ उतर कर एक्सरसाइज कर सकते है। इसे करना भी बेहद आसान है और आपके लीवर को हेल्दी बनाने में भी काफी लाभदायक है।
रोप स्किपिंग

लीवर को हेल्दी बनाने के लिए आप रोजाना रोप स्किपिंग एक्सरसाइज भी कर सकते है। इस एक्सरसाइज को करने से पूरे शरीर में पैदा होने वाला फैट बहुत जल्दी से कम होता है और शरीर पर सबसे जल्दी और बुरा फैट लीवर पर ही पड़ता है। इसलिए अगर आप फैटी लीवर और कमजोर लीवर की समस्या से जूझ रहे है तो आप रोजाना रोप स्किपिंग एक्सरसाइज कर सकते है।
