सुबह खाली पेट कॉफी पीने के हैं कई फायदे
कॉफी से दिन भर के लिए एनर्जी मिलती हैI सुबह खाली पेट कॉफी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है और इसके कई फायदे भी हैंI
Empty Stomach Coffee Benefits: ‘कॉफी’ पीना हर उम्र के लोगों को पसंद होता हैI किसी को गर्म कॉफी पीना अच्छा लगता है तो किसी को ठंडी कॉफी पीनाI कई लोग तो ऐसे भी होते हैं जिनकी दिन की शुरुआत ही कॉफी से होती है, जब तक वे सुबह कॉफी ना पी लें तब तक उन्हें ताजगी का एहसास नहीं होता हैI कॉफी से ही उन्हें दिन भर के लिए एनर्जी मिलती हैI साथ ही कुछ लोग अपना मूड अच्छा रखने के लिए भी सुबह के समय कॉफी का सेवन करना अच्छा मानते हैंI हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सुबह खाली पेट कॉफी पीना पसंद नहीं करते हैंI पर आपको जानकार हैरानी होगी कि सुबह खाली पेट कॉफी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है और इसके कई फायदे भी हैंI
कॉफी क्या है?

कॉफी, कॉफिया अरेबिका नामक वृक्ष से प्राप्त किया जाता हैI इस वृक्ष पर लगने वाले फलों यानी कॉफी बीन्स को भूनकर पीसा जाता है, तब इससे बनती है कॉफीI कॉफी इसे अरबी भाषा में कहवा कहा जाता हैI ये विश्व प्रसिद्ध पेय पदार्थ है, जिसकी तासीर गर्म होती हैI इसका ज्यादातर सेवन गर्म तैयार करके ही किया जाता हैI गर्म के अलावा इसे ठंडा भी बनाया जाता है, ठंडी कॉफी का स्वाद भी काफी लाजवाब होता हैI
कॉफी का उत्पादन सबसे ज्यादा कहां होता है?
कॉफिया मूलतः ब्राजील का पौधा हैI इसका उत्पादन गर्म क्षेत्रों में सबसे ज्यादा होता है,जिसमें ब्राजील, कोलम्बिया, लैटिन अमरीका, अफ्रीका, वियतनाम और इंडोनेशिया आदि देश शामिल हैंI विश्व में कॉफी का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला राष्ट्र ब्राजील हैI
भारत में कॉफी का उत्पादन कहाँ होता है

इतिहास से पता चलता है कि 17वीं शताब्दी में मुस्लिम फकीर बाबा बदून, अरब से कॉफी लेकर आये थे और उन्होंने कर्नाटक राज्य के चिकमंगलूर जनपद में बदून की पहाड़ियों पर इसे उगाया गया थाI आज के समय में भारत में दो वैरायटी की कॉफी उगाई जाती हैI कर्नाटक के अलावा दक्षिणी भारत के ही केरल और तमिलनाडु, पूर्वी तट पर उड़ीसा और आंध्र प्रदेश, उत्तर पूर्वी भारत के अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर और असम राज्यों में कॉफी की खेती की बड़े पैमाने पर की जाती हैI
यह भी देखे-क्या आपका बच्चा भी स्कूल जाते समय रोता है? ऐसे करें उन्हें तैयार: School Anxiety in Children
भारत में कौन-कौन सी कॉफी ज्यादा पसंद की जाती है
फिल्टर कॉफी

फिल्टर कॉफी दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय हैI इस कॉफी को वहां स्टील के गिलास में दिया जाता हैI इस कॉफी को बनाने के लिए चिकोरी और कॉफी, दूध, शक्कर के साथ मिक्स करके तैयार किया जाता हैI इस कॉफी को पीने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैंI
एस्प्रेसो कॉफी

एस्प्रेसो कॉफी ज्यादातर कैफे शॉप और रेस्टोरेंट में मिलती हैI इस कॉफी को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैI यह कॉफी बारीक़ किये हुए कॉफी के बीन्स से बनाई जाती है और इसका स्वाद काफी अच्छा होता हैI इसे पीने के बाद काफी रिफ्रेश महसूस होता हैI
कपिचिनो कॉफी
कपिचिनो कॉफी, एस्प्रेसो और भाप वाले गर्म दूध में बनाई जाती हैI इसके बाद इसे सर्व करते समय इसके ऊपर कोको पाउडर डाल कर इसे पीने के लिए दिया जाता हैI कपिचिनो कॉफी भी भारत में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हैI
लाते कॉफी

यह कॉफी दूध वाली कॉफी है, जो ज्यादातर कॉफी के दुकानों और काफी शॉप में मिलती हैI इसे बनाने के लिए उबला हुआ दूध और एस्प्रेसो कॉफी की जरुरत पड़ती हैI
अमेरिकैनो कॉफी

यह कॉफी ऐसे लोगो के लिए है जो हलकी तरह की कॉफी पीना पसंद करते हैंI क्योंकि इसमें एस्प्रेसो का एक टुकड़ा गर्म पानी में डालकर गाढ़ा कर इसे बनाया जाता हैI
कोल्ड कॉफी
इस कॉफी को ठंडे दूध में डालकर तैयार किया जाता हैI यह कॉफी गर्मियों के दिनों में काफी पसंद की जाती हैI
खाली पेट कॉफी पीने के फायदे

कॉफी में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता हैI ये विटामिन बी1, बी2, बी3 बी5 फोलिक एसिड, मैंगनीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस का बेहतर स्रोत माना जाता हैI
कॉफी शरीर से फैट कम करता है
कॉफी में कैफीन होता है, जो आपके शरीर में उपस्थित अतिरिक्त चर्बी को जलाता है और मोटापे को कम करता हैI अगर आप अपने शरीर की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नियमित रूप से कॉफी का सेवन करना चाहिएI खासकर उन लोगों को जो मोटापा से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैंI
खाली पेट कॉफी पीना याददाश्त को मजबूत करता है

खाली पेट कॉफी पीने से सोचने और याद रखने की क्षमता का तेजी से विकास होता हैI अगर आप नियमित रूप से कॉफी का सेवन करते हैं तो आपकी याददाश्त मजबूत होती हैI अगर किसी को भूलने की बीमारी है तो उन्हें खाली पेट कॉफी का सेवन करना चाहिए इससे उन्हें काफी फायदा मिलता हैI अध्ययनों से पता चलता है कि कॉफी का मस्तिष्क पर न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव पड़ता है, यह अल्जाइमर रोग के जोखिम को 65% और पार्किंसंस रोग को 32-60% तक कम करता हैI
कॉफी दिल को स्वस्थ रखता है

अगर आप खाली पेट कॉफी का सेवन करते हैं तो आपको दिल से संबंधित गंभीर बीमारी का खतरा कम हो जाता है, क्योंकि कॉफी में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा पाई जाती है, जो आपके दिल को स्वस्थ रखने का काम करता हैI
खाली पेट कॉफी पीने से लिवर स्वस्थ रखता है
लीवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है और इसका स्वस्थ होना बहुत जरूरी हैI कॉफी लीवर में हानिकारक एंजाइम की संख्या को बढ़ने से रोकता है जिससे आपका लीवर स्वस्थ होता हैI इसलिए हर दिन एक कप कॉफी के सेवन से लीवर से संबंधित कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता हैI
कैंसर की रोकथाम में मदद करता है

शोधकर्ताओ द्वारा अध्ययनों में पाया गया है कि कॉफी का सेवन करने से किडनी कैंसर, कोलन व रेक्टल कैंसर और लीवर सिरोसिस सहित विभिन्न तरह के कैंसर का जोखिम कम होता हैI
स्टेमिना बढ़ाने में मददगार है कॉफी
कॉफी इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर है, इससे शरीर को एनर्जी मिलती है, जिससे आपको पूरा दिन ऊर्जावान रहने में मदद मिलती हैI जो लोग सुबह हैवी वर्कआउट करते हैं उनके लिए कॉफी बहुत फायदेमंद हैI
एक दिन में कितनी कॉफी पीनी चाहिए

अक्सर हम अपनी थकान व स्ट्रेस दूर करने के लिए दिन में कई बार कॉफी का सेवन करते हैंI लेकिन ज्यादा मात्रा में कॉफी का सेवन करना नुकसानदायक होता हैI डाइटिशियन के अनुसार एक बार में 120 से 150 मिलीलीटर ही कॉफी पीनी चाहिएI पूरे दिन में केवल 3 कप कॉफी ही पीना सही होता हैI
सुबह कॉफी पीना कुछ लोगों के लिए फायदेमंद है, तो कुछ के लिए नहीं
सुबह कॉफी पीना कुछ लोगों के लिए फायदेमंद होता है, जबकि कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदेह भी साबित हो सकता हैI जिन लोगों को गैस्ट्रिक की समस्या होती है, उन्हें खाली पेट कॉफी पीने से गैस की समस्या हो सकती हैI इसलिए उन्हें कॉफी और दिन के पहले भोजन के बीच ज्यादा लंबा गैप नहीं रखना चाहिए क्योंकि कैफीन शरीर में मौजूद रहता है, इसका असर घंटों तक बना रह सकता हैI
खाली पेट कॉफी पीने के कुछ नुकसान भी हैं
खाली पेट कॉफी पीने से नींद नहीं आने की समस्या होती है

अगर आप अधिक मात्रा में खाली पेट कॉफी का सेवन करते हैं तो आपको नींद नहीं आने की समस्या हो सकती है क्योंकि कॉफी में कैफीन की अधिक मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण आपको अनिद्रा जैसी घातक बीमारी हो सकती है इसलिए आप अधिक मात्रा में खाली पेट कॉफी का सेवन ना करेंI खाली पेट कॉफी पीने से पहले कुछ ड्राई फ्रूट्स जरुर खा लेंI
पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है

खाली पेट कॉफी का सेवन करने से पेट से संबंधित बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है जैसे – बदहजमी, गैस बनना, पेट में दर्द, ऐंठन होना और पाचन क्रिया का कमजोर होनाI इसलिए कोशिश करें कि खाली पेट कॉफी का सेवन ना करेंI इससे पहले कुछ खा लें फिर इसका सेवन करेंI
डिहाइड्रेशन का खतरा
सुबह की शुरुआत हमेशा गुनगुने पानी से करनी चाहिए इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है लेकिन वहीं अगर आपकी गुड मॉर्निंग कॉफी से होती है तो इससे शरीर में पानी की कमी होने का खतरा रहता है मतलब डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता हैI कैफीन के सेवन से बार-बार पेशाब लगती है जो डिहाइड्रेशन को बढ़ाता हैI इसलिए सुबह खाली पेट इसका सेवन न करने की सलाह दी जाती हैI
पाचन की समस्या
खाली पेट ज्यादा कॉफी पीने से पाचन कमजोर होता हैI जिसकी वजह से दिन में कई बार मन खराब होना, चक्कर आना और थकावट जैसा महसूस होता हैI खाली पेट कॉफी पीने से शरीर में स्ट्रेस बढ़ाने वाले हार्मोन्स बहुत जल्दी बनते हैंI यह हार्मोन आपके कोलेस्ट्रोल लेवल, लिवर और बल्ड शुगर को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता हैI
ज्यादा सेवन से घबराहट व बेचैनी की समस्या

कॉफी तनाव हार्मोन कोर्टिसोल के उत्पादन को बढ़ा देता है, जो बेचैनी, घबराहट और चिंता की भावना पैदा कर सकता हैI जिसके कारण कुछ लोगों को खाली पेट कॉफी पीने से घबराहट होती हैI
किसे नहीं करना चाहिए कॉफी का ज्यादा सेवन

हालांकि जिन लोगों को गैस्ट्रिक की गंभीर परेशानी, पेट का अल्सर या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम होता है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कॉफी का ज्यादा सेवन न करें और ना ही इसे सुबह खाली पेट लें, क्योंकि यह गैस्ट्रिक को बढ़ा सकता हैI इससे अनिद्रा और नींद में गड़बड़ी होने की संभावना भी हो सकती हैI
पीने के अलावा कॉफी का इस्तेमाल इस तरह से भी किया जाता है

- चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कॉफी को फेस पैक व फेस मास्क के रूप में इस्तेमाल किया जाता हैI
- कॉफी का इस्तेमाल बर्तन साफ़ करने के लिए भी किया जाता हैI अगर बर्तन से किसी चीज़ की महक नहीं जाती है तो कॉफ़ी से साफ करने पर महक को दूर भगाने में काफी मदद मिलती हैI
- कॉफी का इस्तेमाल खाद के रूप में भी किया जाता है, इससे पौधों की ग्रोथ तेजी से होने लगती हैI
FAQ | क्या आप जानते हैं
सुबह खाली पेट कॉफी पीने से क्या होता है?
एक दिन में कितनी बार कॉफी पीनी चाहिए?
किन लोगों को कॉफी नहीं पीनी चाहिए?
स्वाद में कौन सी कॉफी सबसे अच्छी होती है?
ब्लैक कॉफी पीने से क्या होता है?
दूध वाली कॉफी पीने के क्या फायदे हैं?
क्या रात में कॉफी पी सकते हैं?
ज्यादा कॉफी पीने से क्या होता है?
