पीरियड्स में क्यों होती है ब्लज क्लॉटिंग, उपाय भी जानिए: Blood Clotting During Periods
Blood Clotting During Periods

Dehydration on Periods: गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या काफी आम है। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में सही मात्रा में पानी का सेवन करना बहुत ही जरूर है। पानी की कमी का असर हमारे पूरे शरीर पर दिखता है। शरीर में पानी की कमी होने पर चक्कर आना, सिर में दर्द होना, पाचन तंत्र में गड़बड़ी, कमजोरी और स्किन ड्राईनेस जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

लेकिन क्या आपको पता है कि इसका असर आपके पीरियड्स पर भी दिख सकता है। आपको सुनकर शायद थोड़ी हैरानी हो कि डिहाइड्रेशन का संबंध आपके पीरियड्स से भी है। इसका असर पीरियड्स में होने वाले दर्द पर पड़ता है। आपने ये तो जरूर सुना होगा कि पीरियड्स में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी होता है।

अगर आप उन दिनों में पानी सही से नहीं पीते हैं, तो इसका असर आपके ब्लड फ्लो और पीरियड पेन पर भी पड़ता है। ये कहना गलत नहीं होगा कि पीरियड्स के दिनों में शरीर में पानी की कमी से कई तरह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस विषय के बारे में विस्तार से जानकारी शेयर की है।

पीरियड्स में पानी की कमी से समस्याएं

Dehydration on Periods
Problems due to lack of water in periods
  • अगर आप अपने पीरियड्स के दिनों में सही मात्रा में पानी नहीं पीते, इससे आपके पीरियड क्रैम्प्स पर असर पड़ता है। आपको शायद इस बात की जानकारी ना हो कि पानी की कमी की वजह से पीरियड क्रैम्प्स की समस्या बढ़ जाती है।
  • पीरियड्स के दौरान कम पानी पीने से वात के बढ़ने का भी खतरा बढ़ जाता है। इससे आपको पीरियड्स में दर्द भी ज्यादा होता है। ऐसे में आपको सही मात्रा में पानी की सेवन करते रहना चाहिए।
  • पानी कम पीने से गर्भाशय में ब्लड फ्लो कम हो जाता है। इससे भी आपको पीरियड्स में तेज दर्द हो सकता है।
  • पीरियड्स के दिनों में शरीर में पानी की कमी होने से आपको ब्लोटिंग, माइग्रेन, सिरदर्द, कमजोरी, चक्कर आना और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • ऐसे में पीरियड्स के दौरान खुद को हेल्दी रखने और दर्द से बचने के लिए आपको पानी की उचित मात्रा लेनी चाहिए। इससे आपको 50 प्रतिशत तक कम दर्द का अहसास होगा।

पीरियड्स में डिहाइड्रेशन से कैसे बचें

not drinking the right amount of water
How to avoid dehydration during periods
  • ऐसे तो हमेशा ही पानी की सही मात्रा लेना बहुत ही जरूरी है, लेकिन पीरियड्स में पानी सही मात्रा में जरूर लें।
  • गुनगुने पानी का सेवन करें, इससे पीरियड्स का दर्द कम हो सकता है।
  • आपकी बॉडी के नेचर, फिजिकल एक्टिविटी और मौसम पर निर्भर करता है कि आपको कितने पानी की जरूरत है।

यह भी देखें-यौन इच्छा में कमी के अन्य कारण: Lack of Sexual Desire

  • पानी की कमी की वजह से आपको यूरिन में दिक्कत आ सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यूरिन का कलर क्रिस्टल क्लियर होना चाहिए। साथ ही इससे कोई गंध नहीं आनी चाहिए।
  • अगर यूरिन पीला और स्मेली है, तो ये डिहाइड्रेशन का लक्षण हो सकता है।
  • इसके अलावा पीरियड्स में हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना भी बहुत ही जरूरी है।