परफेक्‍ट रोटी ही नहीं बेलन बना सकता है आपकी बॉडी को फिट, रुटीन में शामिल करें ये बेलन एक्‍सरसाइज: Rolling Pin Exercise
Rolling Pin Exercise Credit: Istock

Effective Rolling Pin Exercise:  बेलन यानी रोलिंग पिन का इस्‍तेमाल तो हर घर में लगभग रोज ही किया जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि बेलन का उपयोग सिर्फ गोल रोटी और परांठा बनाने के लिए ही नहीं बल्कि बॉडी को फिट रखने के लिए भी किया जा सकता है। ये सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन ये वाकई आपकी कई समस्‍याओं का हल हो सकता है। अपने शरीर की देखभाल करना और स्‍वयं के लिए समय निकालना महिलाओं के लिए काफी मुश्‍किलभरा और चुनौतीपूर्ण होता है। घर और ऑफिस की जिम्‍मेदारियों की वजह से अधिकांश महिलाएं जिम और योगा से कोसों दूर रहती हैं। ऐसे में यदि आप सिर्फ 5 से 10 मिनट एक्‍सरसाइज के लिए निकालती हैं तो आपको काफी फायदा पहुंच सकता है। इसमें आपका अहम किचन टूल बेलन मददगार साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं बेलन एक्‍सरसाइज में आपकी कैसे मदद कर सकता है।

कैसे करता है बेलन काम

Rolling Pin Exercise
Rolling Pin Exercise-How does a rolling pin work

बेलन को मुख्‍य रूप से रोटी, परांठा और पूड़ी बनाने के लिए किया जाता है। बेलन का शेप हैंडहेल्‍ड फोम रोलर की तरह होता है जिसका उपयोग एक्‍सरसाइज के लिए किया जाता है। बेलन लकड़ी से बने होते हैं जो मांसपेशियों पर एक्‍यूपंक्‍चर का काम करता है। शरीर के किसी भी हिस्‍से पर दबाव डालने के लिए बेलन का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा ये कई स्‍टेंडिंग एक्‍सरसाइज में भी काम आ सकता है।

नेक और शोल्‍डर एक्‍सरसाइज

अधिकांश लोगों की तरह यदि आपके भी शोल्‍डर यानी कंधे में तनाव रहता है तो ये बेलन एक्‍सरसाइज आपके काम की हो सकती है। जो लोग डेस्‍क पर अधिक काम करते हैं वे इस एक्‍सरसाइज को परफॉर्म कर सकते हैं। इस एक्‍सरसाइज में बेलन को आपको अपने सिर के पीछे की ओर रखना है और दबाव डालते हुए बेलन को ऊपर व नीचे की ओर रोल करना है। इससे नेक यानी गर्दन की मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ता है और दर्द में आराम मिलता है।

Read More : नवरात्रि में करें सिध कुंजिका का पाठ, होगी मनोकामना की पूर्ति: Navratri 2023

हाथों को ऐसे रखें फिट

बॉडी को फिट रखती है बेलन एक्‍सरसाइज
Rolling Pin Exercise-keep your hands fit like this

हाथों की चर्बी को कम करने में ये बेलन एक्‍सरसाइज मदद कर सकती है। रोटी बनाते समय आप इस एक्‍सरसाइज का अभ्‍यास कर सकते हैं। इसके लिए आप प्‍लेटफॉर्म से थोड़ी दूरी बनाकर खड़े हो जाएं।फिर दोनों हाथों से बेलन को पकड़ लें और घुटनों को मोड़ते हुए नीचे की ओर झुकें। ऐसा करते समय दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। इस एक्‍सरसाइज को करने से हाथ और पैर दोनों की मांसपेशियों में खिचांव होगा। इस एक्‍सरसाइज को 8-10 बार दोहराएं।

कमर को करें ट्वीस्‍ट

कमर की चर्बी और आकार को कम करने के लिए आप इस एक्‍सरसाइज का अभ्‍यास कर सकते हैं। नियमित रूप से इस एक्‍सरसाइज को करने से कुछ ही दिन में आपको फर्क नजर आने लगेगा। इसे करने के लिए आपको दोनों हाथों से बेलन को पकड़कर स्‍ट्रेट खड़ा होना है। फिर दोनों हाथों को सिर के ऊपर की ओर ले जाएं और कमर को जल्‍दी-जल्‍दी दाई और बाईं ओर घुमाएं यानी ट्वीस्‍ट करें। ऐसा करने से कमर की मांसपेशियों पर असर पड़ेगा और फैट कम होना शुरू हो जाएगा। इस प्रक्रिया को 25 से 30 बार दोहराएं।