Improve Digestion
Improve Digestion

पेट साफ करने के लिए रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, सुबह निकल जाएगी सारी गंदगी

Digestion : सुबह के समय मल त्याग की परेशानी को दूर करने के लिए रात में सोने से पहले दूध के साथ कुछ चीजों को मिक्स करके लिया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Improve Digestion: खानपान में गबड़बड़ी की वजह से पेट साफ होने में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुख्य रूप से सुबह के समय अगर अच्छे से पेट साफ न हो, तो पूरा दिन खराब सा महसूस होता है। पेट क्लियर न होने के कारण अपच, गैस और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप पेट को साफ करना चाहते हैं, तो रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध पीकर सोएं। इसके गुणों को बढ़ाने के लिए आप इसमें कुछ चीजों को मिक्स कर सकते हैं। इससे पेट को साफ करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कि पेट साफ करने के लिए दूध में किन चीजों को मिलाकर पीना चाहिए?

Also read: त्वचा में कोलेजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम

Improve Digestion
khajoor

सुबह के समय अगर आप पेट को अच्छे से साफ करना चाहते हैं, तो सबसे पहले गुनगुने दूध के साथ छुहारे का सेवन करें। छुहारा आयरन और फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो आपके गट हेल्थ को बेहतर करता है। इससे पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद मिलती है, जो कब्ज और मल त्याग के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर कर सकता है।

Milk
Milk

ईसबगोल फाइबर का काफी अच्छा सोर्स होता है। यह आपके गट हेल्थ को बेहतर करने में काफी असरदार है। अगर आपका सुबह-सुबह पेट अच्छे से साफ नहीं होता है, तो आप 1 गिलास दूध के साथ ईसबगोल को मिक्स करके पी सकते हैं। इससे गट हेल्थ को बढ़ावा मिलता है। साथ ही यह कब्ज और अपच को दूर कर सकता है। इतना ही नहीं, इससे पेट की चर्बी को भी घटाया जा सकता है।

Pista
Pista

दूध और पिस्ता का सेवन करने के आपके शरीर को फाइबर मिलता है। फाइबर पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। इससे कब्ज और अपच की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आपको सुबह-सुबह मल त्याग में परेशानी आती है, तो रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध के साथ 5 से 8 पिस्ता का सेवन कर लें।

Hing and Milk
Hing and Milk

हींग पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसका सेवन करने से गट हेल्थ को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। इसका सेवन आप नियमित रूप से करते हैं, तो आपका गट हेल्थ बेहतर हो सकता है। रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध पीने के दौरान आप चुटकीभर हींग को मिक्स करके पी सकते हैं। इससे आपकी परेशानी काफी कम हो सकती है।

गट हेल्थ को बेहतर करने के लिए और सुबह मल त्याग को आसान बनाने के लिए आप रात में सोने से पहले इन चीजों को मिक्स करके ले सकते हैं। इससे काफी हद तक लाभ मिलेगा। हालांकि, अगर आपकी स्थिति में सुधार नहीं है तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...