दीवाली पर ऐसे रहें फिट: Diwali Fitness
Diwali Fitness Tips

Diwali Fitness: पर्वों-त्यौहारों के इस मौसम में अगर आप फिट रहेंगे तो ही त्यौहार का मजा पूरी तरह से ले पाएंगे। इस समय आपकी हेल्थ सही रहे, इसके लिए कुछ हेल्दी टिप्स अपनाएं-

नई उमंग और आशाओं से भरपूर दीवाली के पावन पर्व पर हम पूजा-अर्चना करने के साथ ही विशेष व्यंजन और मिठाइयों से त्यौहार का स्वागत बड़ी धूमधाम से करते हैं। जाहिर सी बात है कि दीपावली जैसा बड़ा त्योहार आने से भागदौड़ भी काफी बढ़ जाती है लेकिन ऐसे समय में अपनी सेहत के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहिए। यहा हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे आसान से तरीके जिनसे आप फैस्टिव सीजन में खुद को पूरी तरह से सेहतमंद रखकर उत्सवों का मजा ले सकते हैं।

Also read: इन पांच शहरों में मनाई जाती है धूमधाम से ‘गणेश चतुर्थी’

अक्सर ऐसा होता ही है कि थोड़ी-सी भागदौड़ हुई नहीं कि सबसे पहले हम पानी पीना भूल जाते हैं और बॉडी में पानी की कमी की वजह से हमारी एनर्जी में बहुत कमी आ जाती है और थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में डिहाइड्रेशन हो सकता है। दीपावली की भागदौड़ के दौरान कोशिश करें अधिक से अधिक पानी पियें और साथ ही दूसरे हेल्दी लिक्विड्स जैसे- जूस, नारियल पानी, नींबू पानी आदि पीते रहें।

फैस्टिव सीजन के समय अक्सर हमारी लाइफ थोड़ी अस्त-व्यस्त हो जाती है, जिसके चलते डाइट चार्ट भी सही तरह से फॉलो नहीं हो पाता है और इस लापरवाही से काफी सारी एक्स्ट्रा कैलोरीज हमारे शरीर में इक_ा होती जाती है। दीपावली के मौके पर ज्यादा मिठाइयां और चॉकलेट सेहत पर बुरा असर डालती है। ऐसे में आपको त्यौहार के समय में भी अपने खानपान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

दीपावली यानी घी, चीनी से भरी हुई मिठाइयां और ढेरों ऑयली व्यंजन, जिनमें कैलोरीज भी अधिकता में पाई जाती है। त्यौहार में इस तरह के पदार्थ काफी खाए जाते हैं, जोकि सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं। कोशिश करें कि इनकी जगह मेवे की रेसिपीज बनाएं और खाएं। यही नहीं दिवाली पर गिफ्ट के रूप में भी ड्राई फ्रूट्स के पैकेट्स दिए जा सकते हैं।

कई लोग होते हैं, जो सेहत के बारे में बिना कुछ सोचे-समझे सब कुछ खाते चले जाते हैं और लगभग 3-5 किलोग्राम वजन बढ़ा लेते हैं, इसलिए इस फैस्टिव सीजन में अपनी प्लेट पर थोड़ी नजर रखें। हाई कैलोरी रेसिपीज़, चाशनी में डूबी मिठाइयां या ऑयली फूड हमें कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं।

यूं तो फ्रूट्स का सेवन प्रतिदिन ही करना चाहिए लेकिन इस फैस्टिव सीजन में यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। दिवाली की तैयारी में व्यस्तता के चलते भूख लगने पर यदि आप खाना समय से नहीं खा पा रहे हैं, तो अपने पास फल रखें। इससे आप बाहर का खाना खाने से बच जाएंगे या आपका मन कुछ मीठा खाने का कर रहा है तो भी आप मिठाई की जगह फ्रूट्स खा सकते हैं। इससे आप अनहेल्दी मिठाइयां आदि खाने से भी खुद को बचा लेंगे।

त्यौहार के समय घर में हर दिन कुछ-न-कुछ विशेष पकवान बनाए जाते हैं। गरमा-गरम पकौड़े, समोसे, स्नैक्स आदि का जमकर सेवन लोग करते हैं। अधिक तैलीय और वसायुक्त भोजन करने से रक्तचाप और शुगर का स्तर बढ़ता है। इसके अलावा बाहर से भी कई तरह की मिठाइयां और नमकीन की भी घर में भरमार होती है लेकिन ध्यान रखें कि ऐसी अनहेल्दी चीजों का सेवन कहीं आपकी सेहत पर बाद में भारी न
पड़ जाएं।

हमारे देश में बिना पूड़ी और कचौरियों के तो त्यौहार का मजा ही नहीं आता है। किसी पर्व या उत्सव के वक्त ऑयली और मसालेदार भोजन खाने की परंपरा काफी बढ़ जाती है। इस फैस्टिव सीजन पर अधिक मसालेदार और तीखा खाने से बचें क्योंकि इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम खराब होने की संभावना ज्यादा हो जाती हैं।

Diwali Fitness-pooree neend len
pooree neend len

हालांकि त्यौहार के मौसम में मित्रों और रिश्तेदारों के साथ देर रात की गैदरिंग होती है, लोगों का देर रात तक आने-जाने का सिलसिला जारी रहता है, इसलिए नींद नहीं होती। ऐसे में देर तक जगे रहने से बचें। 6 से 7 घंटे सोने के लिए सुनिश्चित करें ताकि आप उत्सव का भरपूर मजा ले सकें क्योंकि नींद पूरी न होने से आपके मेटाबोलिज्म पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

milaavatee cheejon se door rahen
milaavatee cheejon se door rahen

त्यौहारों के समय मार्केट में मिलने वाली मिठाइयों और खाद्य पदार्थों में मिलावट ज्यादा देखने को मिलती है। कई दुकानदार पनीर, लड्डू, बर्फी और गुलाब जामुन बनाने के लिए जिस दूध का उपयोग करते हैं, उसमें बहुत ही हानिकारक रसायन मिले होते हैं, जो शरीर को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं, जिनसे पेट दर्द, फूड पॉयजनिंग और एलर्जी हो जाती है। अत: सेहत पर इन का कोई बुरा असर न पड़े, इसके लिए थोड़ी-सी मेहनत करके घर पर ही मिठाइयां आदि बनाने की कोशिश करें।

vyaayaam ko na bhoolen
vyaayaam ko na bhoolen

इस समय भाग-दौड़ के चलते नियमित किये जाने वाले योगासनों या व्यायामों के साथ बिल्कुल भी समझौता न करें। यहां तक कि दीवाली के दौरान और इसके एक महीने के बाद, 15 मिनट तक अपने व्यायाम की अवधि में बढ़ोत्तरी कर दें। इससे त्यौहार के दौरान बदले रूटीन और थकावट को आप जल्दी से रिकवर कर पाएंगे।