Overview:देर रात तक जाग रहे है आप तो भी हो सकते है मोटापे के शिकार, बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
नींद न पूरी होने की वजह से लोगों को हार्ट की दिक्कत, नाईट ईटिंग सिंड्रोम और मोटापा जैसी कई तरह की बिमारियों ने जकड़ लिया है। आज हम यहाँ मोटापे की बात करने जा रहे है अगर आपके भी मोटापे की वजह नींद ही है तो आप अपनी आदत सुधारने के लिए ये तरीके अपना सकते है।
Reason of Weight Gain: हमारा खान पान और हमारी लाइफस्टाइल ही हमारे जीवन पर असर डालती है। हमारा खान पान हमारी सेहत पर जिस तरह से असर करता है उसी तरह से ठीक हमारी नींद भी हमारे मेंटली और फिजिकली दोनों ही हेल्थ पर असर डालती है। आज के समय में जब से मोबाइल फ़ोन आया है इसने लोगों को रात में देर तक जागने की आदत डाल दी है। देर तक सोशल मीडिया पर बने रहना और ओटीटी पर कुछ न कुछ देखते रहने की आदत से आज के समय में बच्चों से लेकर बड़ों तक को रातों में देर तक जागने की आदत ने बाँध लिया है। लेकिन ये आदत आज बहुत से लोगों को बीमार कर रही है। नींद न पूरी होने की वजह से लोगों को हार्ट की दिक्कत, नाईट ईटिंग सिंड्रोम और मोटापा जैसी कई तरह की बिमारियों ने जकड़ लिया है। आज हम यहाँ मोटापे की बात करने जा रहे है अगर आपके भी मोटापे की वजह नींद ही है तो आप अपनी आदत सुधारने के लिए ये तरीके अपना सकते है।
Also read: आप जानते भी नहीं हैं और चुपके से वजन बढ़ा देती हैं ये गलतियां, हैरान हो जाएंगे सच्चाई जानकर
देर तक जागने की आदत को सुधारने के लिए करें ये काम
10 बजते ही मोबाइल फ़ोन से बना ले दूरी

आज के समय में मोबाइल ही नींद का सबसे बड़ा दुश्मन बना हुआ है। लेकिन बड़े बुजुर्ग भी ये कहते आये है कि रात 10 बजे सोकर सुबह जल्दी उठाना है स्वस्थ शरीर की निशानी तो वहीं इस बात को तो साइंस ने भी प्रूफ किया है। हमें रात में कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद लेनी ही चाहिए। इसलिए रात के 10 बजते ही आप अपने इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स को साइड कर दें और सोने का प्रयास शुरू कर दें।
दिन में न सोयें
ज्यादातर लोगों को दिन में सोने की आदत होती है जिसकी वजह से वो रात में ढंग से सो नहीं पाते है। आप दिन की नींद कितनी भी ले लें लेकिन रात की 6 से 7 घंटे की नींद ही आपके अच्छे हेल्थ के लिए जरुरी है। अगर आप दिन की नींद लेने के बाद रात में समय पर सो नहीं पाते है तो दिन में सोना बंद कर दें।
सुबह जल्दी उठने की डाले आदत

सुबह जल्दी उठने से आपको कई तरह के फायदें मिलते है आप बाहर निकलते है तो आपको सुबह की ताज़ी हवा मिलती है इसके साथ साथ आपको अच्छी मात्रा में विटामिन डी भी मिलता है जो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है और आपको कई तरह की बिमारियों से बचने में मदद करता है। इसलिए अगर आप सुबह जल्दी उठना शुरू कर देंगे तो आपको रात में जल्दी नींद आएगी और आप चैन से 6 से 7 घंटे सो पाएँगे।

जिस तरह से उपर बताया गया कि रात की नींद ही सबसे ज्यादा जरूरी है जो आपके स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाती है इसलिए आप इसी तरह से पूरी नींद लें। जिससे नींद न आने की वजह से आपके शरीर में होने वाला मोटापा भी कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगा। इसके साथ ही जब आप समय पर रूटीन पर रहेंगे तो आपको एक्सरसाइज के लिए भी टाइम मिल पाएगा जो आपके मोटापे को ओर भी कम करने में मदद करेगा।
