varicose veins relief oil
varicose veins relief oil

Varicose Veins Exercise: क्या आपके पैरों की नसें उभरी हुई है। नसों का रंग नीला और बैंगनी रंग का हो गया है ये नसें टेढ़ी-मेढ़ी दिखती है जिसे आसानी से देखा जा सकता है। आपके साथ ऐसा हो रहा है तो वैरिकोज वेंस की बीमारी से ग्रस्त है। इस बीमारी में पैरों की नसें काम करना बंद कर देती है, जिसकी वजह से पैरों की नसों में खून जम जाता है जिसकी वजह से नसें उभरी हुई दिखती है और उसका रंग बैंगनी हो जाता है। वहीं इस बीमारी के कारण आपको पैरों में सूजन और दर्द की समस्या भी बहुत होती होगी। वैसे तो ये बीमारी बुढ़ापे में होना आम बात है लेकिन बहुत ज्यादा खड़े होकर काम करने और चलने की वजह से भी आम उम्र में ये बीमारी होने लगती है। जिसकी वजह से आपको रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत हो सकती है।

अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है और आपके पैरों की नसें भी उभरी हुई है तो सबसे पहले डॉक्टर से मिलकर परामर्श करें। इसके साथ ही आप कुछ एक्सरसाइज की मदद से भी इस बीमारी से निजात पा सकते है। तो चलिए आपको बताते है वैरिकोज वेंस की समस्या के लिए कौनसी एक्सरसाइज लाभकारी है।

वैरिकोज वेंस से राहत पाने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज: Varicose Veins Exercise
exercise for varicose veins

काफ़ रेज एक्सरसाइज वैरिकोज वेंस जैसी बीमारी से निजात दिलाने के लिए बहुत लाभकारी है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए पैरों पर सीधे खड़े हो जाना है और अपने शरीर को अपने पंजो के बल पर उठाना है। पंजो पर खड़े होने के कुछ सेकंड बाद आपको रिलैक्स हो जाना है और इस एक्सरसाइज को दोहरातें रहना है। ऐसा करने से आपके पैरों में होने वाली सूजन से आपको राहत मिलेगी वहीं इसके साथ पैरों में उभरी हुई सूजन और ब्लाक हुआ ब्लड भी सर्कुलेट होने में मदद मिलती है। अगर आप भी इस बीमारी से परेशान है तो रोजाना सुबह शाम इस एक्सरसाइज को जरुर करें।

लेग रोटेशन एक्सरसाइज को करने के लिए आपको एक कुर्सी पर बैठ जाना है और अपने पैरों को सीधे रख लेना है। अब एक पैर को घड़ी की दिशा में 10 बार रोटेट करना है और उसके बाद अपने पैरों की उँगलियों पर आपको खड़े हो जाना है। बिल्कुल इसी तरह ही दूसरे पैर के साथ भी लेग रोटेशन की एक्सरसाइज को दोहराना है। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से आपको वैरिकोज वेंस से राहत मिलेगी।

leg raise
leg raise

लेग रेज़ की एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सबसे पहले एक मेट पर पीठ के बल लेट जाना है। इसके बाद अपने दोनों हाथों को शरीर के बगल में रख लेना है। इसके लिए आपको पहले अपनी हथेलियों को नीचे की ओर रखना है और पैरों को बिल्कुल सीधा रख लेना है। इसके बाद अपने पैरों को धीरे-धीरे उपर की ओर 90 डिग्री तक ले जाना है। इसके बाद धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे लाना है और इस प्रक्रिया को आपको रोजाना 15 से 20 बार दोहराना है।

लंजेस एक्सरसाइज वैरिकोज वेंस के लिए काफी लाभकारी है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको जमीन पर खड़े हो जाना है। इसके बाद आपने एक पैर को आगे रखना है और दुसरे पैर को घुटने से मोड़ते हुए नीचे ले जाना है। इसके बाद आपको अपनी ऐड़ी पर दबाव डालना है और शुरुआत की स्थिति में आ जाना है। बिल्कुल ऐसा ही आपको दूसरे पैरों के साथ करना है। इस तरह से इस एक्सरसाइज को दोनों पैरों के साथ 10 से 15 बार करना है।        

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...