Barley Water Benefits
Barley Water Benefits

इस अनाज के पानी से शुगर को करें कंट्रोल, जाने इसको पीने के फायदे

चलिए जानते है कि डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण और लाभकारी ये जौ के पानी को घर में कैसे बनाएं और इससे क्या फायदे मिलेंगे।

Barley Water Benefits: शरीर में बड़ा हुआ या कम हुआ शुगर डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत तरह की परेशानी की वजह बन जाता है। इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का ख़ास ध्यान रखना पड़ता है। जिससे उनके शरीर का शुगर लेवल कंट्रोल में रहें। डॉक्टर के अनुसार अगर लम्बे समय तक शरीर में ग्लूकोस का लेवल बड़ा रहता है तो वो शरीर के कई जरुरी अंगों को डैमेज कर सकता है। वहीं हाई ब्लड शुगर की वजह से हार्ट की बीमारी का भी खतरा बढ़ जाता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे जरुरी है अपने आहार पर नियंत्रण रखना और खान पान पर ख़ास ध्यान देना। वहीं माना ये भी जाता है कि जौ के पानी को पीने से डायबिटीज के मरीजों को अपना शुगर कंट्रोल करने में बहुत मदद मिलती है। इसके साथ ही इसको पीने से आपको बहुत तरीके के अन्य फायदे भी मिलते है। तो चलिए जानते है कि डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण और लाभकारी ये जौ के पानी को घर में कैसे बनाएं और इससे क्या फायदे मिलेंगे।

Barley Water Benefits
Barley water control sugar

जौ के पानी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते है जो शरीर को कई तरह के फायदे पहुँचाने में लाभकारी है। लेकिन जौ के पानी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट तत्व स्ट्रेस को कम करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जौ में बायोएक्टिव यौगिक तत्व होते है जो शरीर में जाकर इन्सुलिन हार्मोंस को संतुलन करने का काम करते है। यहीं कारण है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए जौ का पानी अमृत के समान माना जाता है। इसके साथ-साथ इसमें फाइबर की बहुत अच्छी मात्रा रहती है, जिसकी वजह से पाचन तन्त्र सही रहता है और वजन को कम भी आसानी से किया जा सकता है।

जौ का पानी बनाने के लिए आपको जौ, 2 चम्मच नींबू का रस, शहद और एक गिलास पानी चाहिए। जौ का पानी बनाने के लिए सबसे पहले जौ को तब तक पानी में अच्छे से धोएं जब तक उसमें से गंदगी बिल्कुल साफ़ न हो जाएँ। एक पैन को गैस पर रखें इसमें एक गिलास पानी, जौ और नींबू के रस को एक साथ डालकर उबाल आने दें। जैसे ही पानी का रंग बदलकर गहरा हो जाए तो गैस की फ्लेम बंद कर दें। एक गिलास में डाल लें और शहद डालकर सिप सिप करके गर्म ही इसका सेवन करें।

अगर आप बहुत ज्यादा डायबिटीज से जूझ रहे हैं तो आप खाली पेट इसका सेवन सुबह और शाम दोनों समय कर सकते हैं। अगर सामान्य रूप से इसका नियमित सेवन करना चाहते है तो सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। अगर हाई बीपी से भी परेशान है तो भी आप इसका सेवन कर सकते है आपको इससे काफी फायदे मिलेंगे।

diebetes
Barley water usefull in diebetes

जौ का पानी पीने से न सिर्फ आपको डायबिटीज में मदद मिलती है बल्कि इसका नियमित रूप से सेवन करने से आप बॉडी को डेटोक्स कर सकते है, वजन को कम कर सकते है, हार्ट के लिए भी लाभकारी है, डाइजेशन भी अच्छा बना रहता है।          

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...