Bad Effect of AC
Bad effects of AC cooling

Bad Effect of AC: गर्मियों ने दस्तक दे दी है और एसी चलाने की तैयारी भी शुरू होने लगी है। लोगों ने अपनी एसी की सर्विसेज करवाना शुरू कर दिया है जिससे गर्मी में बिना किसी रूकावट के एसी की ठंडी हवा का लुफ्त ले सकें। ज्यादातर घर ऑफिस से लेकर अब गाड़ियों तक में एसी होती ही है। यहीं कारण है कि गर्मियां आते ही बिना एसी के रहना काफी ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। एसी की लत ने लोगों को इस तरह अपने जाल में फांस लिया है कि लोग एसी को छोड़कर बाहर की ताज़ा हवा में जाना पसंद ही नहीं करते है। यहीं कारण भी है कि लोग कई तरह की बीमारियों की जकड़ में आ रहे है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएँगे कि अगर आप एसी की कुलिंग बहुत अधिक रखते है तो आपको क्या नुकसान हो सकते है।

Bad Effect of AC
AC cooling effect on body

एसी की ठंडी कुलिंग शरीर को नुकसान करती है। लोग आराम और ठंडी हवा के लिए एसी को 18 से 21 के तापमान पर चलाते है। इसके बाद बाहर का तापमान बहुत अधिक होता है जिसकी वजह से शरीर को दोनों तरह के तापमान में एडजस्ट करने में दिक्कत होती है और कई तरह की बीमारियाँ लगती है। वहीं डॉक्टर के अनुसार इंसान के शरीर का तापमान 37 डिग्री रहता है इसलिए हमे हमेशा एसी को 24 से 25 डिग्री की कुलिंग पर ही चलाना चाहिए जिससे शरीर को किसी तरह के नुकसान नहीं होता है। वहीं ऐसा करने से आपके बिजली की बचत होती है।

effect of AC
Harmful effect of AC

एसी की ज्यादा ठंडी हवा से हड्डियाँ कमजोर होने लगती है जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या होती है। आपने भी नोटिस किया होगा कि एसी में सोकर उठने के बाद आपको शरीर में और हड्डियों में दर्द की शिकायत रहती है। इसके साथ साथ फ्रैक्चर का भी खतरा बना रहता है। इसलिए जब भी एसी में सोये तो उसका टेम्परेचर कण्ट्रोल रखें।

एसी का बहुत ज्यादा प्रयोग करने से लोगों को मांसपेशियों के दर्द का भी सामना करना पड़ता है। ये समस्या ज्यादातर उन लोगों में देखी जाती है जो रात को सोते समय में एसी का तापमान बहुत कम करके सोते है। बहुत अधिक ठंड की वजह से मांसपेशियों में ऐठन और दर्द होने लगता है। इस समस्या से बचने के लिए एसी का तापमान 25 डिग्री तक रखें और शरीर को ढक कर ही सोयें।     

एसी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल शरीर की इम्युनिटी को कमजोर करता है। एसी की ठंडक से शरीर ठंडा रहता है और बाहर निकलने पर गर्म तापमान की वजह से आपके शरीर में समस्याएं होने लगती है। आप सर्दी जुखाम के साथ साथ कई तरह की संक्रमण का भी शिकार हो सकते है। क्योंकि एसी आपकी इम्युनिटी को कमजोर कर देती है।     

बहुत ज्यादा एसी का इस्तेमाल करने की वजह से आपको कई तरह की स्किन प्रोब्लेम्स हो सकती है जैसे स्किन में में रूखापन, जलन, खुजली और एलर्जी। एसी की हवा से स्किन की नमी खत्म हो जाती है जिससे आपको ये समस्या होने लगती है। इसलिए एक सही तापमान तक ही एसी का प्रयोग करें।   

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...