गर्मियों के मौसम में इन चीजों का सेवन आपको कर सकता है बीमार: Avoid Foods in Summer
Avoid Foods in Summer

गर्मियों के मौसम में इन चीजों का सेवन आपको कर सकता है बीमार

गर्मी में ऐसे खाने से बचना चाहिए जो आपको नुकसान पहुंचाते है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही खाने वाली चीजों के बारे में बताएंगे जिसे गर्मी में खाने से परहेज करना चाहिए। इन चीजों से गर्मी में दूरी बनाने से आप गर्मी में होने वाली कई तरह की बिमारियों से बच सकते है।

Avoid Foods in Summer: तपती और उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी की दस्तक आते ही कई तरह की बीमारियां भी दस्तक देती है। ऐसे में इस गर्मी के साथ साथ गर्मी से होने वाली बीमारियों से भी बचना हमेशा एक चिंता का विषय बना रहता है। गर्मी में बहुत सोच समझकर खाना पीना पड़ता है क्योंकि जैसे ही आपने कुछ भी उल्टा सीधा खाया ये न सिर्फ आपके पेट को खराब करेगा बल्कि फ़ूड प्वाइजनिंग जैसी बड़ी समस्या भी पैदा कर सकता है। इसलिए गर्मी में ऐसे खाने से बचना चाहिए जो आपको नुकसान पहुंचाते है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही खाने वाली चीजों के बारे में बताएंगे जिसे गर्मी में खाने से परहेज करना चाहिए। इन चीजों से गर्मी में दूरी बनाने से आप गर्मी में होने वाली कई तरह की बिमारियों से बच सकते है।

Also read : हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये सल्फर-रिच फूड्स

Avoid Foods in Summer
don’t eat stale food in summer

कितना भी सोच समझकर खाना बनाओं थोडा बहुत खाना बाबचख ही जाता है। बचे हुए खाने को ठण्ड में हम आराम से खा लेते है क्योंकि ठंड में खाना खराब नहीं होता। वहीं गर्मी में ये खाना हमारे लिए जहर बन जाता है। गर्मी में खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है और अगर हम गर्मी के मौसम में इस बासी खाने को खाते है तो हमे पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारी के साथ साथ फ़ूड प्वाइजनिंग जैसी बीमारी भी हो सकती है।

fried and spicy food
fried and spicy food

गर्मी का मौसम आते ही अपनी डाइट से तले भुने मसालेदार खाने को दूर कर देना चाहिए। इस मौसम में इस तरह के खाना खाने से पेट में जलन, गैस, अपचन, कब्ज जैसी समस्या होती है। इसके साथ ही ज्यादा तेल वाला खाना खाने से शरीर का मेटाबोलिज्म भी कमजोर होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में इस तरह के खाने से दूरी बनाकर रखें।

आज के समय में लोग बाहर का खाना खूब पसंद करते है। जो लोग ज्यादा बाहर का खाना खाते है वो लोग ज्यादा बीमार भी पड़ते है। गर्मी के मौसम में खाना जल्दी खराब होता है और बाहर का खाना ज्यादा समय के लिए स्टोर किया जाता है ऐसे में उसमें बैक्टीरिया ज्यादा पैदा होते है। जिसे खाने से आप बीमार पड़ सकते है।

pickles
don’t eat pickles in summer

अचार खाने में स्वाद लाता है लेकिन गर्मी में इसका सेवन आपको बीमार भी कर सकता है। आचार में तेल और नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। गर्मी के मौसम में आप इसका सेवन ज्यादा करते है तो आपको गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्या पैदा हो सकती है।

ठण्ड ममें चाय कॉफ़ी की मात्रा ज्यादा होने से आपके शरीर को नुकसान नहीं होता लेकिन गर्मी के मौसम में अगर आप चाय कॉफ़ी की मात्रा को कम नहीं करते है तो आपको कई दिक्कते हो सकती है। बहुत ज्यादा चाय पीने से आपको एसिडिटी हो सकती है और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या भी हो सकती है। इसीलिए गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही आपको चाय कॉफ़ी की मात्रा में भी कमी कर देनी चाहिए और संभावना हो तो गर्मी में चाय कॉफ़ी का सेवन भी नहीं करना चाहिए।                   

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...