भूख कंट्रोल कर वजन को नियंत्रित करने के लिए इन 4 सूपरफूड्स का ऐसे करें सेवन: Add these Hunger Suppressants Foods
अगर आपको भी बार- बार भूख लगती है, तो आप अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें।
Hunger Suppressants Foods: कई लोगों को दिन में बार- बार भूख लगती है। ऐसे लोग काफी परेशान हो जाते है। लेकिन जो लोग वेट लॉस कर रहे होते है। ऐसे में उन लोगों को फायेदा होने के जगह नुकसान होता है। बढ़ती क्रेविंग की समस्या कैलोरी इनटेक का सबसे बड़ा कराण है। इसी वजह से शरीर में जमी हुई चर्बी को बर्न का काफी मुश्किल हो जाता है। वेट लॉस के लिए तो लोग तरह- तरह की डाइट लेते है। लेकिन बार- बार भूख लगने की समस्या की वजह इन डाइट को शरीर पर कोई असर नही पड़ता है। इसलिए आज हम आपकी छोटी- छोटी भूख को शांत करने के लिए कुछ ऐसे हेल्दी ऑप्शन बताने वाले है, जिससे आपकी भूख भी शांत होंगी और वेट लॉस जर्नी में भी कोई बांधा नही आएगी, तो चलिए जानते है।
Also read: प्रोटीन शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान, जरा संभलकर करें सप्लीमेंट्स का सेवन
अलसी पाउडर

अलसी में फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड उच्च मात्रा में होता है। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से भूख लगने की समस्या धीरे- धीरे कम होने लगती है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है। अलसी में मौजूद पोषक तत्व डायबिटीज़, हृदय रोगों और कब्ज जैसी समस्या को भी दूर करता है। इसके लिए आप एक चम्मच अलसी को पेन में धीमी आंच पर भून लें। फिर इसे ठंडा करके पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर को रोजाना 1 चम्मच गुनगुने पानी के साथ खाएं। इससे भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
साबुत अनाज, हरी सब्जियां और फल

जो लोग बार- बार भूख लगने की समस्या से परेशान है। ऐसे लोगों को अपनी डाइट में फाइबर को जरूर शामिल करना चाहिए। फाइबर को डाइट में शामिल करने से गट हेल्थ बहुत अच्छी रहती है। इससे कब्ज की समस्या को भी दूर करने में मिलती है। अपनी डाइट में साबुत अनाज, हरी सब्जियां और फलों को जरूर शामिल करें। खाना खाने से पहले एक प्लेट सलाद जरूर खाएं। फाइबर से भरपूर सलाद पाचन तंत्र को ठीक करता है और भूख लगने की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है।
अंडा, टोफू और सोयाबीन

बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए प्रोटीन लेना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। प्रोटीन का सही मात्रा में सेवन करने से शरीर में जमी हुई एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। शरीर के वजन के हिसाब से प्रोटीन की मात्रा कितनी लेनी इसे तय किया जाता है। इसलिए आफ अपने मील में प्रोटीन को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप अंडा, टोफू, सोयाबीन और फिश को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। इससे आपको भूख की समस्या को ठीक करने में मदद मिलती है।
मेथी दाना

मेथी दाना में सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने पर शरीर में जमी हुई चर्बी बर्न होने लगती है। साथ ही वेट लॉस में भी मदद मिलती है। इसके अलावा मेथी दाना डायबिटीज़ के रोगियों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप 1 चम्मच मेथी दाना को ओवरनाइट पानी में सोक करके रख दें। फिर अगली सुबह मेथी दाना को चाबकर खा लें और इसका पानी भी लें। ऐसा करने से ज्यादा भूख लगने की समस्या ठीक हो जाएंगी।
