People who regularly smoke cigarettes and use tobacco are at the highest risk of developing Burger's disease.
People who regularly smoke cigarettes and use tobacco are at the highest risk of developing Burger's disease.

Smoking for Stress: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। ऑफिस का दबाव, निजी जीवन की समस्याएं और फ्यूचर को लेके , ये सभी कारण स्ट्रेस को बढ़ाते हैं। ऐसे में कई लोग तनाव से राहत पाने के लिए सिगरेट का सहारा लेते हैं। सिगरेट छोड़ना आसान नहीं होता, क्योंकि निकोटीन एक एडिक्टिव पदार्थ है। जब कोई व्यक्ति इसे छोड़ने की कोशिश करता है, तो शरीर में निकोटिन की कमी से चिड़चिड़ापन, गुस्सा, बेचैनी और स्ट्रेस बढ़ सकता है। इसी वजह से कई लोग इसे छोड़ने की कोशिश करने के बाद भी दोबारा सिगरेट पीने लगते हैं।

डॉ.आस्तिक जोशी, चाइल्ड , एडोलसेंट और फॉरेंसिक साइकिएट्रिस्ट, न्यू दिल्ली के अनुसार सिगरेट में निकोटीन नामक केमिकल पाया जाता है, जो दिमाग की कार्यप्रणाली पर सीधा असर डालता है। जब कोई व्यक्ति सिगरेट पीता है, तो निकोटीन डोपामाइन रिलीज करता है, जो अस्थायी रूप से खुशी और राहत का अहसास कराता है। इसी कारण व्यक्ति को सिगरेट पीने के बाद कुछ पलों के लिए अच्छा महसूस होता है। लेकिन जैसे ही निकोटीन का असर खत्म होने लगता है, व्यक्ति को फिर से बेचैनी और तनाव महसूस होने लगता है, जिससे वह दोबारा सिगरेट पीने की इच्छा करने लगता है।

हालांकि सिगरेट पीने से कुछ समय के लिए अच्छा महसूस हो सकता है, लेकिन इससे टेम्पररी राहत मिलती है। रिसर्च के मुताबिक सिगरेट पीने की आदत धीरे-धीरे मेंटल और फिजिकल तनाव को बढ़ा सकती है। निकोटीन का सेवन शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकता है, जिससे एंग्जायटी और डिप्रेशन की समस्या और गंभीर हो सकती है। इसके अलावा, लगातार सिगरेट पीने से व्यक्ति को सुकून पाने के लिए हर बार निकोटीन की जरूरत महसूस होने लगती है, जिससे यह एक लत बन जाती है।

अगर आप स्ट्रेस को कम करने के लिए सिगरेट का सहारा लेते हैं, तो बेहतर होगा कि कुछ स्वस्थ आदतों को अपनाया जाए।

  1. नियमित व्यायाम करें – रोजाना योगा , वॉकिंग या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करने से तनाव कम होता है और दिमाग शांत रहता है|
  2. गहरी सांस लें – मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज से मेन्टल स्ट्रेस कम होता है।
  3. अच्छी नींद लें – प्रॉपर और क्वालिटी नींद लेने से तनाव का लेवल कम हो जाता है।
  4. संगीत सुनें – सुकून भरे गाने सुनने से मूड बेहतर होता है और दिमाग को आराम मिलता है।
  5. दोस्तों और परिवार से बातचीत करें – अपनी भावनाओं को किसी के साथ साझा करने से मन हल्का महसूस करता है।

हरी-भरी जगहों पर समय बिताएं – नेचर थेरेपी तनाव को कम करने में बेहद कारगर होती है।

सिगरेट पीना तनाव कम करने का वास्तविक उपाय नहीं है, बल्कि यह एक खतरनाक लत में बदल सकता है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। अगर आप स्ट्रेस को दूर करना चाहते हैं, तो स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और सिगरेट छोड़ने की दिशा में छोटे-छोटे कदम उठाएं। धीरे-धीरे सिगरेट की लत से छुटकारा पाना संभव है, बस इसके लिए सही रास्ता अपनाने की जरूरत है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...