गर्म पानी पीने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, लंबी है लिस्ट, जानिए A टू Z तक सब: Benefits of Warm Water
Benefits of Warm Water

Benefits of Warm Water: स्लिम ट्रिम फिगर, ग्लोइंग स्किन, हेल्दी गट, स्वस्थ किडनी आदि दर्जनों काम सिर्फ गर्म पानी पीने से ही संभव है। जी हां, गर्म पानी किसी चमत्कार से कम नहीं है। दरअसल, हमारे शरीर में करीब 60 प्रतिशत तक पानी होता है। इतना ही नहीं मस्तिष्क में करीब 85 प्रतिशत और ब्लड में 79 प्रतिशत का पानी होता है। ऐसे में यह साफ है कि मनुष्य शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पानी बहुत जरूरी है। वहीं अगर हम नॉर्मल की जगह गर्म पानी पीते हैं तो यह और भी सेहतमंद हो जाता है। विशेषज्ञों का दावा है कि जो लोग अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से करते हैं वे स्वस्थ रहते हैं। हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप सारे दिन गर्म पानी पीते रहें। हर बात को फॉलो करने के भी कुछ नियम होते हैं। सारे दिन गर्म पानी पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं गर्म पानी से जुड़ी वो सारी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी है।

सेलेब्स भी करते हैं इसे फॉलो

Benefits of Warm Water
Given the countless benefits of drinking hot water, most celebs start their day with it.

गर्म पानी पीने के अनगिनत फायदों को देखते हुए अधिकांश सेलेब्स अपने दिन की शुरुआत इसी के साथ करते हैं। बाॅलीवुड की फिट माॅम मलाइका आरोड़ा भी अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से करती हैं। इसके लिए वे गर्म पानी में नींबू और शहद भी मिलाती हैं। फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी भी गर्म पानी में नींबू डालकर पीना पसंद करती हैं। ये उनकी डेली डाइट का अहम हिस्सा है। एक्ट्रेस बिपाशा बासु हमेशा से ही अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। यह एक्ट्रेस भी अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से करती हैं। गर्म पानी को और भी इफेक्टिव बनाने के लिए वे इसमें नींबू का रस भी मिलाती हैं।  

जादू से कम नहीं है गर्म पानी के फायदे

पानी न सिर्फ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा है, बल्कि इसका सीधा संबंध हमारे मानसिक स्वास्थ्य से भी है।
Water is not only related to our physical health, but it is also directly related to our mental health.

पानी न सिर्फ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा है, बल्कि इसका सीधा संबंध हमारे मानसिक स्वास्थ्य से भी है। गर्म पानी से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने के साथ ही तनाव भी कम होता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है,  जिससे पाचन तंत्र ठीक रहता है। गर्म पानी का सेवन करने के शरीर के टॉक्सिक तत्व बाहर निकलते हैं जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है।

पाचन तंत्र होगा मजबूत

गर्म पानी खाने को पचाने में मदद करता है।
Hot water helps in digestion of food.

हमारी बदली हुई लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर हमारे पाचन तंत्र पर हुआ है। पैकेज्ड फूड, मैदा, सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि हमारे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं। ये सब जानते हुए भी हम इनसे दूर नहीं रह पाते। ऐसे में गर्म पानी आपका मददगार बन सकता है। गर्म पानी खाने को पचाने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है। गर्म पानी पीने से आंतें हाइड्रेट होती हैं।

ग्लो करेगी स्किन, रेशमी होंगे बाल

गर्म पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है।
Drinking warm water keeps the skin hydrated.

ग्लोइंग स्किन और रेशम से बाल पाना हर महिला की चाहत होती है। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो फिर सुबह-सुबह गर्म पानी पीना आपके लिए बेस्ट और सस्ता ऑप्शन हो सकता है। गर्म पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है। शरीर से टाॅक्सिंस बाहर निकलने के कारण स्किन भी ग्लोइंग होती है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने के कारण स्किन पर चमक आती है और कील मुंहासों से छुटकारा मिलता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से स्किन के डेड स्किन सेल्स रिपेयर होते हैं।  

बढ़ाता है इम्यूनिटी को

हेल्दी शरीर के लिए मजबूत इम्यूनिटी बहुत जरूरी होती है
Strong immunity is very important for a healthy body

हेल्दी शरीर के लिए मजबूत इम्यूनिटी बहुत जरूरी होती है और दिन में सिर्फ दो गिलास गर्म पानी पीने से आप इसे आसानी से मजबूत कर सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए, इससे शरीर को विटामिन सी और पोटेशियम मिलता है। अगर आप इसे सीधा नहीं पी पाते तो इसमें जरूरत के अनुसार चुटकी भर काला नमक या फिर शहद भी मिलाया जा सकता है। इसे आप ‘मैजिक वाटर’ बोल सकते हैं। इससे न सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत होती है, बल्कि यह वेट लाॅस में भी मददगार होगा।  

मोम सा पिघल जाएगा फैट

शरीर में जमे फैट को बिना मेहनत के कम करना चाहते हैं तो गर्म पानी रामबाण इलाज हो सकता है।
If you want to reduce the fat stored in the body without any effort, then hot water can be a panacea.

शरीर में जमे फैट को बिना मेहनत के कम करना चाहते हैं तो गर्म पानी रामबाण इलाज हो सकता है। इसके लिए आप रोज सुबह दो गिलास गर्म पानी पिएं। अगर इसमें आधा या एक नींबू का रस मिला लेंगे तो इसका असर दोगुनी तेजी से होगा। गर्म पानी और नींबू दोनों ही फैट कटर के रूप में काम करते हैं। वहीं इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा, जिससे शरीर में अतिरिक्त वसा एकत्रित नहीं होती। अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो गर्म पानी नींबू का सेवन सुबह और शाम दोनों समय करें। नेेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिकल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार ठंडा पानी पीने के मुकाबले गर्म पानी पीने से वजन कम होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार खाना खाने से पहले अगर आप 500 एमएल गर्म पानी पीते हैं तो आपका मेटाबाॅलिज्म 30 प्रतिशत तक बढ़ता है। साथ ही इससे पेट भी भरा हुआ महसूस होता है।

दूर भागेगी कब्ज

सुबह-सुबह गर्म पानी पीने से आपका पेट अच्छे से साफ होगा।
Drinking warm water early in the morning will clean your stomach properly.

कब्ज, कई बीमारियों की जड़ है। कहते हैं अगर आपका पेट साफ है तो आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। अगर आपका पेट ठीक सेे साफ नहीं होता है तो आप सिर्फ गर्म पानी पीकर भी इस परेशानी से मुक्ति पा सकते हैं। सुबह-सुबह गर्म पानी पीने से आपका पेट अच्छे से साफ होगा। इतना ही नहीं इससे एसिडिटी, पेट में ऐंठन जैसी परेशानियां भी दूर होंगी। अगर रात में आपने हैवी खाना खाया है तो आप गर्म पानी में आधे नींबू का रस, काला नमक, चुटकी भर काली मिर्च डालकर इसका सेवन करें। इससे आपको पेट में भारीपन नहीं लगेगा और आपका पेट भी अच्छे से साफ होगा। इतना ही नहीं अगर आप दिनभर में गुनगुना पानी थोड़ा-थोड़ा करके पीते हैं तो भी आपका पेट अच्छे से साफ होगा। इससे आपका वजन भी कम होगा।

कम करता है शरीर का दर्द 

गर्म पानी बाॅडी में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है
Hot water increases blood circulation in the body.

गर्म पानी बाॅडी में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे घायल मांसपेशियां रिपेयर होती हैं और उन्हें आराम मिलता है। ऐसे में शरीर का दर्द कम होता है। यह आपके शरीर की सूजन भी कम करता है। इससे आपकी बॉडी का पीएच लेवल भी मेंटेन रहता है।  

साइनस की समस्या होगी दूर

गर्म पानी पीने से बलगम पिघलता है।
Drinking hot water melts the mucus.

कुछ लोगों को एलर्जी या फिर साइनस के कारण हर समय जुकाम की समस्या रहती है। ऐसे लोगों के लिए गर्म पानी का  नियमित सेवन करना बेस्ट है। गर्म पानी पीने से बलगम पिघलता है। जिससे जुकाम और खांसी से तुरंत आराम मिलता है।

सिर्फ फायदे ही नहीं, कई नुकसान भी  

दिनभर अगर आप गर्म पानी पीते रहेंगे तो इससे आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है।
If you keep drinking hot water throughout the day, then it can also harm your health.

कहते हैं अति हर चीज की बुरी होती है। ठीक वैसा ही गर्म पानी के साथ भी है। दिनभर अगर आप गर्म पानी पीते रहेंगे तो इससे आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। दिन में एक से दो बार ही गर्म पानी का सेवन करना सही रहता है। सुबह और रात में इसके सेवन के बेस्ट रिजल्ट मिलते हैं। हालांकि आप कुछ एमएल पानी दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पी सकते हैं। लेकिन ज्यादा सेवन से बचें।

उड़ सकती है आपकी नींद

गर्म पानी के कारण ब्लड वेसल्स सेल्स पर प्रेशर पड़ता है, जिसके कारण नींद प्रभावित हो सकती है।
Due to hot water, there is pressure on the blood vessel cells, due to which sleep can be affected.

रात के खाने से पहले और उसके आधे घंटे बाद तक गर्म पानी पीना आपका पाचन सुधारेगा। लेकिन अगर आप सोने से बिलकुल पहले गर्म पानी का सेवन करेंगे तो आपको अनिद्रा की परेशानी हो सकती है। गर्म पानी के कारण ब्लड वेसल्स सेल्स पर प्रेशर पड़ता है, जिसके कारण नींद प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही गर्म पानी पीने से आपको बार-बार वाॅशरूम का यूज करना पड़ता है, जिससे नींद प्रभावित होती है।

किडनी की परेशानी  

लगातार गर्म पानी पीने से किडनी का काम बढ़ जाता है
Drinking hot water continuously increases kidney function.

किडनी हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करती है। ऐसे में लगातार गर्म पानी पीने से किडनी का काम बढ़ जाता है और उसपर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में किडनी की परेशानी होने का डर रहता है।  

बनता है नसों में सूजन का कारण

जब आपको प्यास महसूस हो तब ही पानी पीना चाहिए।
You should drink water only when you feel thirsty.

वेट लॉस करने के चक्कर में कई लोग दिनभर गर्म पानी पीते हैं। कई बार वे गर्म पानी पीने का टारगेट सेट कर लेते हैं और बिना प्यास के भी पानी पीते रहते हैं। ऐसे में दिमाग की नसों में सूजन की शिकायत हो सकती है। कई बार इसके कारण सिरदर्द की शिकायत भी हो सकती है। इसलिए जब आपको प्यास महसूस हो तब ही पानी पीना चाहिए।

डिहाइड्रेशन की समस्या

शोध बताते हैं कि गर्म पानी ज्यादा पीने से यह शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ा सकता है।
Research suggests that by drinking more hot water, it can increase the problem of dehydration in the body.

पानी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका अत्याधिक सेवन नुकसान दायक है। पानी शरीर को हाइड्रेट करता है, लेकिन शोध बताते हैं कि गर्म पानी ज्यादा पीने से यह शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ा सकता है। दरअसल, गर्म पानी पीने से पसीना अधिक आता है, ऐसे में अगर आप इसका ज्यादा सेवन करेंगे तो परेशानी हो सकती है।  

जानिए कितना गर्म पानी पीना है सेफ

गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान तो हमने जान लिए, लेकिन इसके साथ ही यह जानना भी बहुत जरूरी है कि आखिर किस तापमान पर पानी पीना सही है। कुछ लोग गुनगुना पानी पीने को ही गर्म पानी मानते हैं तो कुछ इतना उबलता हुआ पानी पीने की कोशिश करते हैं कि मुंह जल जाए। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिकल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार चाय और कॉफी पीने का तापमान 57.8 डिग्री सेल्सियस तक सही माना जाता है। गर्म पानी पर भी यही आंकड़ा लागू होता है। आपको गर्म पानी उसी तापमान पर पीना चाहिए, जिसपर आप सहज हों। अगर आप तापमान चैक नहीं कर सकते तो आप अपनी अंगुली की टिप पानी की सतह पर लगाकर देखें। अगर आप उसका स्पर्श सहन कर पा रहे हैं तो यह पानी पीने के लिए उपयुक्त है। 

FAQ | क्या आप जानते हैं

गर्म पानी पीने का सही समय क्या है?

गर्म पानी को सुबह उठते ही पीने से शरीर के विभिन्न प्रक्रियाओं को सक्रिय करने में मदद मिलती है। आप भोजन से एक घंटा पहले या शाम के समय भी गर्म पानी पी सकते हैं।

क्या गर्म पानी पीने से वजन कम होता है?

जी हां, गर्म पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। गर्म पानी पीने से मेटाबोलिज्म तेज होता है और अधिक कैलोरी जलाने में मदद करता है। इसके अलावा, गर्म पानी पीने से भूख कम होती है और आप अधिक खाने का विकल्प नहीं चुनते हैं।

क्या गर्म पानी पीने से पाचन सुधारता है?

जी हां, गर्म पानी पीने से पाचन प्रक्रिया सुधरती है। यह पाचन क्रिया को सक्रिय करता है और खाना अच्छी तरह से पचाने में मदद करता है।

क्या गर्म पानी पीने से त्वचा में सुधार होता है?

हां, गर्म पानी पीने से त्वचा की स्वस्थता में सुधार होता है। यह रक्त संचारित करता है और त्वचा को पोषण प्रदान करता है, जिससे त्वचा में चमक और स्वस्थता आती है।

क्या गर्म पानी पीने से शरीर का शुद्धिकरण होता है?

हां, गर्म पानी पीने से शरीर का शुद्धिकरण होता है। यह शरीर के अनुवंशिक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे आपका शरीर शुद्ध और स्वस्थ रहता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...