रोजाना भिगोकर खाएं ये 5 नट्स, सेहत हो जाएगी एकदम मस्त: Nuts For Health
Nuts For Health

Nuts For Health: सेहत का ख्याल रखना तो हर किसी के लिए बहुत ही जरूरी है। हर कोई चाहता है कि उसकी इम्यूनिटी अच्छी हो और वो कम बीमार पड़े। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखें। लोग हेल्दी रहने के लिए क्या-क्या नहीं खाते। ऐसे में अगर आप भी अपनी सेहत को मस्त रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में नट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। आप शायद ये ना जानते हों कि नट्स को भिगोकर खाने से सेहत को और भी ज्यादा लाभ मिलते हैं।

यह भी देखें-रात को सोने से पहले लगाएं ये चीजें, बढ़ जाएगा चेहरे का नूर: Night Skin Care Tip

नट्स के अंदर ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन्‍स और मिनरल्‍स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपको तुरंत एनर्जी दिलाने का काम करते हैं। इसके अलावा इनके अंदर फोलिक एसिड, आयरन, फाइबर जैसे माइक्रोन्‍यूट्रिएंट्स भी शामिल होते हैं। नट्स का सेवन करने से मेटाबॉलिज्‍म बूस्ट होता है, हड्डियों को मजबूती मिलती है, साथ ही आपको वजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

ये नट्स आपके शरीर की कई तरह की तकलीफों को दूर कर सकते हैं। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ऐसे ही पांच नट्स के बारे में जिनकों आपको भिगोकर खाना चाहिए।

आपको अपने दिन की शुरूआत हेल्‍दी नट्स के साथ करनी चाहिए। ये सलाह हर उस महिला के लिए है, जो दिनभर ऊर्जा से भरी रहना चाहती हैं। जो लोग अपने आयरन लेवल को सुधारना, सुंदर बाल, ग्‍लोइंग स्किन और अच्छी नींद चाहते हैं, उनके लिए ये बहुत ही फायदेमंद है।

काली किशमिश

Nuts For Health
soaked black raisins benefits

आपको बता दें कि काली किशमिश एंटी-ऑक्‍सीडेंट से भरपूर होती है। इसे बालों और स्किन की हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके अंदर एल-आर्जिनिन और एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो शरीर में आयरन के लेवल को सुधारने का काम करते हैं। इसके सेवन से आपके यूट्रस और ओवरीज में ब्लड का फ्लो भी सुधरता है।

बादाम

प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ई, कैल्शियम, कॉपर, राइबोफ्लेविन, आयरन, पोटेशियम और जिंक जैसे गुणों से भरपूर बादाम का सेवन काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। ये आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ ब्रेन हेल्थ को भी ठीक करने का काम करता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से कैंसर का खतरा भी कम होता है।

खजूर का सेवन

eating dates
eating dates

खजूर सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और आयरन जैसे जरूरी गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपको फटाफट एनर्जी मिलती है। खजूर के सेवन से स्किन अच्छी होती है और नींद भी अच्छी आती है। इसके अलावा इसके सेवन से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।

पिस्ता खाएं

पिस्ता एक ऐसा नट है, जिसके अंदर हेल्‍दी फैट, फाइबर, प्रोटीन, थायमिन और विटामिन बी-6 जैसे जरूरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे आंखों की हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से नींद की क्वालिटी में भी सुधार आता है।

भिगोकर खाएं अखरोट

eat soaked walnuts
eat soaked walnuts

भीगे हुए अखरोट एंटी-ऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड का बहुत ही अच्छा स्रोत होते हैं। इनके सेवन से शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये ब्रेन, बोन और आंखों की हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है।