रात को सोने से पहले लगाएं ये चीजें, बढ़ जाएगा चेहरे का नूर: Night Skin Care Tip
Night Skin Care Tip

Night Skin Care Tip: हर महिला चाहती है कि उसके चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो हो, लेकिन आजकल के गलत लाइफस्टाइल के चलते ये सपना अधूरा सा रह जाता है। इसके लिए महिलाएं बाजार में मिलने वाले कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसके बाद भी चेहरे पर निखार नहीं आता। इसके लिए अपने डेली रुटीन पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी होता है। स्किन पर कुछ घरेलू चीजों के इस्तेमाल से आपके चेहरे का नूर बढ़ सकता है।

यह भी देखे-इन फलों को खाने से कोसो दूर रहती है डाइबिटीज, डाइट में करें शामिल: Diabetes Control Fruits

अगर आप भी मार्केट के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करके थक चुकी हैं, तो अब स्किन पर कुछ घरेलू चीजें लगाकर आप अपने चेहरे का ग्लो बढ़ा सकती हैं। आइए जानें ऐसी ही चीजों के बारे में जिनसे स्किन का ग्लो बढ़ सकता है।

हल्दी और दूध लगाएं

Night Skin Care Tip
turmeric

रात को सोने से पहले एक छोटा सा नुस्खा आजमाकर आप अपनी खूबसूरती में निखार ला सकती हैं। इसके लिए आपको हल्दी और दूध का इस्तेमाल करना होगा।

एक कटोरी में एक चुटकी दूध लें और अच्छे से मिला लें। इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें और फिर सुबह नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर मुंहासों की समस्या कम होगी। साथ ही इससे निखार भी आएगा।

ग्रीन टी और आलू का फेस मास्क

green tea mask
green tea mask

ग्रीन टी को सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन के लिए बहुत ही बेहतरीन होते हैं। रात को सोने से पहले एक ग्रीन टी बैग लें और इसे उबलते पानी में डालकर इसके पानी को ठंडा कर लें और इसमें आलू का रस मिला लें। इसे अच्छे कॉटन पैड की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। सुबह चेहरे को साफ कर लें।

नींबू और शहद से आएगा निखार

honey lemon
honey lemon face mask

रात को सोने से पहले चेहरे पर नींबू और शहद का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले शहद और नींबू को बराबर मात्रा में मिलाकर उसे चेहरे पर अप्लाई करें इसे चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाएं। बाद में इसे नॉर्मल पानी से साफ कर लें। इससे कील-मुंहासों की परेशानी दूर हो सकती है।

एलोवेरा जेल से बढ़ेगा निखार

aloe vera
aloe vera gel

एलोवेरा जेल को स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट होती है। रोजाना रात को एक चम्मच एलोवेरा जेल को साफ चेहरे पर लगाएं और फिर सुबह उठकर इसे साफ कर लें। इसके चेहरे पर नमी बनी रहेगी और निखार भी आएगा।

ऑलिव ऑयल से बढ़ेगा ग्लो

olive oil

अगर आप चाहती हैं कि आपके चेहरे पर ग्लो हो, तो इसके लिए आप चेहरे पर ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मौजूद गुण स्किन के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं।

रात को सोने से पहले चेहरे को पानी से साफ करें। चेहरे के सूखने के बाद ऑलिव ऑयल लगाएं और इसे रातभर लगा रहने दें। इसके बाद सुबह स्किन को साफ पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से एक्ने, पिंपल्स और झुर्रियों की समस्याएं भी दूर हो सकती है।

आप भी रात को सोने से पहले चेहरे पर इन चीजों के इस्तेमाल से अपना निखार बढ़ा सकती हैं। इससे आपको कई अन्य स्किन प्रॉबलम्स से भी राहत मिल सकती है।