दिल को स्वस्थ रखता है काफल नाम का यह पहाड़ी फल, जानिए इसके अन्य फायदों के बारे में: Benefits of Kafal
फलों को हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आहार में फलों को शामिल करना जरूरी है। काफल नाम का पहाड़ी फल न केवल दिल बल्कि कई अन्य परेशानियों को दूर करने में लाभदायक है।
Benefits of Kafal: गर्मियां आते ही बाजार तरह-तरह के फलों से भर जाते हैं जैसे आम, तरबूत, खरबूजा आदि। लेकिन, अगर आप पहाड़ों की तरफ रुख करेंगे, तो गर्मी के मौसम में वहां आम से ज्यादा एक पहाड़ी फल काफल को पसंद किया जाता है। हो सकता है कि आपने इसके बारे में सुना भी न हो। लेकिन, यह छोटी-छोटी बेरीज न केवल स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी इन्हें फायदेमंद माना गया है। यह खट्टे-मीठे फल केवल हिमाचल और उत्तराखंड में पाए जाते हैं क्योंकि अधिक तापमान में यह ग्रो नहीं हो पाते। लाल रंग का यह फल देखने में शहतूत जैसा होता है हालांकि यह साइज में उससे छोटा होता है। यह फल 300 से 500 रुपए प्रति किलो मिलता है। इस फल के स्वास्थ्य लाभ के बारे में अवश्य जानें।
काफल के फायदे
काफल बैशाख महीने में मिलने वाला फल है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसका एक नाम मेरिका एस्कुलाटा भी है। कई स्वास्थ्य के लिए लाभ होने के कारण इसे एक जड़ी-बूटी भी माना जाता है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाईयों को बनाने के लिए किया जाता है। दिल के लिए काफल को अच्छा माना गया है। इसके अलावा इसके लाभ इस प्रकार हैं:
अस्थमा के लिए बेहतरीन
काफल को अस्थमा के रोगियों के लिए अच्छा माना गया है क्योंकि यह अस्थमा अटैक्स को रोकने में मददगार है। एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण यह फल कई बीमारियों के उपचार के लिए फायदेमंद माना गया है जैसे अल्सर, क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस, खांसी, डायरिया, अनीमिया, गले में खराश, बुखार आदि। यही नहीं कान, नाक और गले की परेशानियों को दूर करने में भी इसे लाभदायक माना गया है।

एलर्जी करे दूर
काफल की छाल भी बहुत फायदेमंद होती है। इसकी छाल का इस्तेमाल कई एलर्जीज के उपचार में किया जाता है और यह एक अच्छी एंटी-एलर्जी दवाई हो सकती है। इसके साथ ही दिमाग संबंधी समस्याओं के लिए इसकी छाल का इस्तेमाल प्रभावी माना गया है।
यह भी पढ़ें। इन फलों को खाने से कोसो दूर रहती है डाइबिटीज, डाइट में करें शामिल: Diabetes Control Fruits
पेट के लिए अच्छा
यह फल आसानी से पच जाता है और ऐसा भी माना गया है कि इसे खाने से पेट के कई विकारों से आराम मिलता है। इस फल के लाभ यहीं खत्म नहीं होते काफल और इसकी छाल का एक साथ इस्तेमाल कर के पीली और लाल डाई बनाई जाती है। पहाड़ों में इस फल के पेड़ के पत्तों को पशुओं को खिलाया जाता है। लोग इस फल को जूस या स्क्वैश के रूप में भी बेचते हैं।

सिरदर्द से आराम
ऐसा माना गया है कि काफल का सेवन करने से सिरदर्द में आराम मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें इसकी छाल भी फायदेमंद होती है। छाल का चूर्ण सिरदर्द होने पर सूंघने से भी रोगी को लाभ हो सकता है।
दांतों के लिए लाभदायक
अगर कोई व्यक्ति दांत के दर्द से परेशान है तो उसे काफल के सेवन करने से जल्दी राहत मिल सकती है। इसके लिए काफल के पेड़ की छाल के चूर्ण को दांतों में रगड़ने या इसका काढ़ा बना कर गरारे करने से भी राहत मिलती है।

आंखों के लिए फायदेमंद
इस फल के पेड़ की छाल का पाउडर बना कर सूंघने से ऐसा माना जाता है कि आखों के लिए फायदेमंद होता है। आंखों में एलर्जी या दर्द होने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यह पाउडर स्किन की परेशानियों को भी दूर करता है।
