Banana and Black Pepper Benefits: सुबह सुबह सही चीजों के सेवन से आपकी ओवरऑल सेहत पर शानदार असर पड़ता है। ऐसी ही 2 चीजें हैं – केला और काली मिर्च। जब खाली पेट इन दोनों का सेवन साथ में किया जाता है, तो ये कई स्वास्थ्य लाभ लाते हैं, जिनमें पाचन, इम्यूनिटी और एनर्जी लेवल में सुधार शामिल है। आइए जानते हैं कि सुबह सुबह खाली पेट केले के साथ काली मिर्च का सेवन हमारे स्वस्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है।
पाचन में सुधार

केले में फाइबर होता है, जो रेगुलर बॉवेल मूवमेंट और कब्ज से बचने के लिए जरूरी है। काली मिर्च में पेपरिन नामक एक तत्व होता है, जो डाइजेस्टिव एंजाइम एक्टिविटी में सुधार लाकर न्यूट्रिएंट्स को बेहतरी से अवशोषित करने में मदद करता है।
बेहतर इम्यूनिटी
केला और काली मिर्च दोनों में इम्यून को बूस्ट करने वाले गुण होते हैं। केला विटामिन सी और विटामिन बी6 जैसे एसेंशियल विटामिन प्रदान करता है। ये दोनों हमारे इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं। वहीं, काली मिर्च के एंटीबैक्टीरियल गुण इंफेक्शन से लड़ने में मददगार हैं।
वजन कम करने में मददगार

केला और काली मिर्च का कॉम्बिनेशन मेटाबॉलिज्म में सुधार लाकर वजन को मैनेज करने में मदद करता है। काली मिर्च में थर्मोजेनिक गुण पाए जाते हैं, जो फैट बर्निंग में तेजी लाते हैं, वहीं केले में मौजूद फाइबर लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखता है।
बेहतर एनर्जी लेवल
केले में नैचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं, जो इसके सेवन के बाद तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं। जब केले को काली मिर्च के साथ खाया जाता है तो यह ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन फ्लो में सुधार लाता है। यह कॉम्बिनेशन आपको पूरे दिन एक्टिव और एनर्जी से भरा रखता है।
ब्लड शुगर लेवल करता है रेगुलेट

केले में नैचुरल शुगर और फाइबर का संतुलित मिश्रण होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने में सहायक है। काली मिर्च इन्सुलिन सेंसटिविटी में तेजी लाता है और ये दोनों मिलकर डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करते हैं।
दिल की सेहत के लिए बढ़िया
केले में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने और दिल की सेहत को मेंटेन करने में मदद करता। काली मिर्च कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके आर्टिरियल ब्लॉकेज से बचाता है।
मूड में लाता है सुधार

केले में ट्राइप्टोफैन नामक एक तत्व पाया जाता है, जो फील गुड हार्मोन सेरोटोनिन में बदल जाता है और यह हमारे मूड को बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदार है। काली मिर्च में कॉग्निटिव एनहांसिंग गुण पाए जाते हैं, जो ब्रेन फंक्शन को बेहतर करने के साथ ही स्ट्रेस लेवल को भी कम करते हैं।
