Reduce belly fat

Summary: बैली फैट घटाने के लिए शाम के बाद न खाएं ये चीजें

आप कुछ चीजों को अवॉयड करके आसानी से अपना बैली फैट कम कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको शाम 6 बजे के बाद इन 5 फूड्स को खाना बंद करना होगा।

Reduce Belly Fat: वजन घटाना सबसे मुश्किल काम होता है, खासकर बैली फैट को कम करना। बिना जिम गए और एक्सरसाइज किए बैली फैट को कम करना बहुत ही मुश्किल होता है। लेकिन आप कुछ चीजों को अवॉयड करके आसानी से अपना बैली फैट कम कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको शाम 6 बजे के बाद इन 5 फूड्स को खाना बंद करना होगा। दरअसल शाम 6 बजे के बाद कुछ फूड्स पेट को भारी कर देते हैं, जिसे पचाना मुश्किल होता है। आइए जानते हैं कि आपको कौन से 5 फूड्स को शाम के बाद भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

Reduce Belly Fat
Never consume sweet things

अगर आप जल्द से जल्द अपनी बैली फैट को कम करना चाहती हैं तो शाम के 6 बजे के बाद मीठी चीजों का सेवन बंद कर दें, जैसे कि केक, कुकीज, चीनी वाली चीजें और चॉकलेट बिल्कुल खाना बंद कर दें। इन चीजों में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिसकी वजह से वजन तेजी से बढ़ता है। जब आप इन्हें खाना बंद कर देती हैं तो आपको खुद अपना शरीर हल्का महसूस होगा।

बैली फैट कम करने के लिए जरूरी है कि आप हैवी प्रोटीन वाली चीजें शाम के 6 बजे के बाद खाना बंद कर दें। रात के समय हैवी प्रोटीन खाने से शरीर को नुकसान पहुँचता है। रात के समय लाल मांस जैसे हैवी चीजें खाने के बाद इन्हें पचाने में काफी दिक्कत होती है, जिसकी वजह से रात के समय पेट की समस्याएं होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

carbonated drinks
Avoid drinking carbonated drinks

अगर आप अपने बढ़े हुए बैली फैट को कम करने की कोशिश कर रही हैं तो कार्बोनेटेड ड्रिंक्स को जितनी जल्दी हो सके पीना छोड़ दें, क्योंकि ये ड्रिंक्स स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होते हैं और इनमें सोडा, बियर व स्पार्कलिंग वॉटर भी शामिल होते हैं। इन्हें पीने से बैली फैट बढ़ने के साथ-साथ ब्लड शुगर भी बढ़ता है।

carbohydrate foods
Do not eat carbohydrate foods in the evening

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे रोजाना सफेद चावल, पास्ता और ब्रेड जरूर ही खाते हैं। लेकिन आप अपने बैली फैट को कम करने के लिए इन फूड्स को खाना छोड़ दें। अगर आप सफेद चावल खाए बिना नहीं रह सकती हैं तो आप दिन के समय चावल खा लें, लेकिन शाम के समय बिल्कुल भी ना खाएं। इसके सेवन से इंसुलिन का स्तर काफी बढ़ जाता है, जो आपके हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है।

oily foods
Stay away from oily foods

बहुत ज्यादा ऑयली फूड्स भी खाने से बैली फैट बढ़ जाता है। इसे कम करने के लिए आप शाम के बाद फ्रेंच फ्राइज, पकौड़े, कचौड़ी और समोसे जैसे तले हुए चीजों का सेवन करना एकदम बंद कर  दें। इन चीजों में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे पेट की चर्बी बढ़ने लगती है और आपकी बैली में एक्सट्रा फैट जमा होने लगता है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...