चुकंदर खाओ लेकिन लिमिट में
चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है, लेकिन अगर आप जरूरत से अधिक इसका सेवन करते हैं तो इससे कई परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं अधिक मात्रा में चुकंदर खाने के नुकसान क्या हैं?
Beetroot Side Effects: चुकंदर में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इसमें भरपूर रूप से विटामिन सी, आयरन, बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आपको कई बीमारियों से दूर कर सकता है। अधिकतर लोग इसका सेवन जूस, सलाद, सब्जी के रूप में करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में चुकंदर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है? जी हां, अगर आप जरूरत से ज्यादा चुकंदर खाते हैं, तो यह आपको कई बीमारियों को बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं चुकंदर खाने के नुकसान क्या हैं?
यह भी देखे-रोज खाओ अंडे, ये 7 फायदे तो पक्के हैं
Beetroot Side Effects: डायबिटीज का खतरा

चुकंदर का अधिक सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर काफी बढ़ जाता है। दरअसल, चुकंदर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है, जो आपके शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। इसलिए अधिक मात्रा में चुकंदर का सेवन न करें। वहीं, अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है, तो चुकंदर खाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
लो ब्लड प्रेशर

चुकंदर का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है। लेकिन अगर आपको पहले से ही लो ब्लड प्रेशर करता है, तो चुकंदर का सेवन न करें। इससे लो ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, इसमें हाई लेवल नाइट्रेट होते हैं, इससे आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। साथ ही इसका असर ब्लड प्रेशर पर भी पड़ सकता है। इसलिए लो ब्लड शुगर की दवा खाने वालों को चुकंदर का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
किडनी स्टोन का खतरा
चुकंदर का सेवन करने से पथरी की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, चुकंदर में ऑक्सालेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो पथरी की परेशानी को बढ़ा सकता है। इसके अलावा चुकंदर में बीटेन होता है, जो पथरी की गंभीर परेशानी को बढ़ा सकता है। अगर आपको पथरी की समस्या पहले से है, तो चुकंदर का सेवन न करें। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है। खासतौर पर किडनी स्टोन की स्थिति में चुकंदर के सेवन से परहेज करें।

लिवर की परेशानी होने की संभावना

चुकंदर में फाइबर होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। लेकिन अगर आप जरूरत से अधिक चुकंदर का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर डैमेज हो सकता है। दरअसल, चुकंदर में आयरन काफी ज्यादा होता है। वहीं, इसमें कॉपर भी मौजूद होता है। शरीर में सीमित मात्रा में कॉपर और आयरन फायदेमंद है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन आपके लिवर को डैमेज कर सकता है।
एलर्जी की परेशानी

चुकंदर से कुछ लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है। कुछ लोगों को चुकंदर खाने से स्किन में एलर्जी, खुजली और रैशेज की परेशानी हो सकती है। इसलिए चुकंदर का सेवन करने से बचें। खासतौर पर अगर आपको पहले से किसी तरह की स्किन एलर्जी है, तो एक्सपर्ट की राय लेकर ही इसका सेवन करें।
चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। हालांकि, इसका सेवन अधिक मात्रा में करना आपके लिए घातक हो सकता है। वहीं, अगर आप पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
