Benefits of Beetroot Juice: सर्दियों के मौसम में चुकंदर के जूस के अद्भुत फायदे हैं। यह हमारे शरीर को भरपूर ऊर्जा देता है। चुकंदर में फॉलेट, आयरन पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद है। जिन लोगों को खून की कमी होती है या पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं उन्हें चुकंदर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी यह सहायक है लेकिन इसका सेवन सही मात्रा में किया जाए तो यह फायदेमंद है। यह जानना बहुत जरूरी है कि किन लोगों को चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए और हफ्ते में कितनी बार इसे पीना चाहिए। किस तरह इसका सेवन करने पर इसके अधिकतम फायदे मिल सकते हैं।
चुकंदर के जूस के फायदे

चुकंदर का जूस हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक है। यह हमारे शरीर के कई कार्यों को बेहतर बनाता है। चुकंदर में आयरन मौजूद होता है, जो खून बढ़ाने में मदद करता है। यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है और एनीमिया को ठीक करने में मदद करता है। चुकंदर में नाइट्रेट भी मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने में यह सहायक है। चुकंदर में फाइबर की अधिकता के कारण यह पाचन तंत्र को सुधारता है। चुकंदर में डिटॉक्स गुण होते हैं यह शरीर को अंदर से साफ करता है, जिससे त्वचा की चमक बढ़ती है और दाग धब्बे दूर होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। नाइट्रेट्स मौजूद होने के कारण ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे मेमोरी और कंसंट्रेशन में सुधार होता है। चुकंदर के जूस में लो कैलोरीज होती हैं। साथ ही यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और वजन को कंट्रोल करने में हमारी मदद करता है।
सर्दी के मौसम में कितनी बार पीना चाहिए चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस बहुत ही फायदेमंद है लेकिन इसको सही मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। एक सप्ताह में आप तीन-चार बार चुकंदर का जूस पिएं तो यह बेहतर होगा। सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए। इसे 250 ml से ज्यादा ना पिएं क्योंकि अधिक सेवन करने से यह नुकसानदायक भी हो सकता है। चुकंदर के जूस को और भी हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें अदरक, आमला या गाजर को भी मिला सकते हैं। इन्हें मिलाने से इस जूस के पोषक तत्व और भी बढ़ जाते हैं और आपको यह हेल्दी रखते हैं।
इन 3 लोगों को चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए

हालांकि चुकंदर में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं अधिकतर लोगों के लिए फायदेमंद है लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें इसका सेवन बहुत ही सीमित मात्रा में या ना के बराबर करना चाहिए।
लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग: चुकंदर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम होता है। यदि किसी का ब्लड प्रेशर पहले से ही कम है तो उन लोगों को चुकंदर का सेवन करने से बचना चाहिए।
मधुमेह के रोगी: जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है। उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। चुकंदर में नेचुरल शुगर मौजूद होता है, जो हमारे शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है।
किडनी की समस्या से पीड़ित लोग: चुकंदर में नेचुरली ऑक्सलेट्स मौजूद होते हैं। किडनी में स्टोन ऑक्सलेट की वजह से बनता है। ऐसे में जिन लोगों को पहले से ही किडनी में स्टोन या किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो उन्हें चुकंदर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
