Regular Period Remedy
Regular Period Remedy

Regular Period Remedy: पीरियड्स का अनियमित होना महिलाओं के लिए एक बड़ी चिंता का कारण हो सकता है। कभी जल्दी आ जाते हैं और कभी देर से, तो इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे तनाव, नींद की कमी, खराब आहार, हार्मोनल असंतुलन और अन्य कई कारण। यदि आपके पीरियड्स हर महीने एक समय पर नहीं आते, तो इस पर ध्यान देना जरूरी है। कुछ महिलाओं को देरी से पीरियड्स आते हैं, जबकि कुछ को तय तारीख से पहले ही पीरियड्स आ जाते हैं। ये दोनों ही स्थिति सही नहीं हैं। सामान्य रूप से पीरियड साइकिल 28-35 दिनों की होनी चाहिए। अगर आपके पीरियड्स अनियमित हो रहे हैं, तो यह देसी चाय आपकी मदद कर सकती है, जैसा कि डाइटिशियन मनप्रीत ने भी कहा है।

मनप्रीत के अनुसार, अगर आप पूरी नींद नहीं लेती हैं, लंबे समय से तनाव में हैं, उच्च कार्ब वाले खाद्य पदार्थ खाती हैं, शारीरिक गतिविधि कम है और हार्मोनल असंतुलन से परेशान हैं, तो आपके पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। शरीर में विटामिन-डी और आयरन का कम होना भी आपके पीरियड्स को अनियमित बना सकती है।

  • चेस्टबेरी चाय प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के स्तर को संतुलित करने में मदद करती है। यह सूजन को कम करती है और पीरियड्स को नियमित बनाने में सहायक हो सकती है।
  • अदरक में जिंजरॉल होता है, जो गर्भाशय को संकुचित करने में मदद करता है, जिससे पीरियड्स शुरू हो सकते हैं और हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।
  • मेथी में फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं, जो पीरियड्स को रेगुलेट करने में मदद कर सकते हैं। यह रक्त संचार को सही बनाए रखता है, जिससे पीरियड्स का दर्द भी कम हो सकता है।
  • नींबू पीरियड्स को नियमित करने, फ्लो और दर्द को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
    अनियमित पीरियड्स के लिए यह चाय पिएं.

चेस्टबेरी चाय – 1/2 चम्मच

  • मेथी दाना – 1/4 चम्मच
  • दालचीनी – 1/2 इंच
  • अदरक – 1/2 इंच
  • नींबू – 1/2
  • सभी सामग्रियों को पानी में डालकर उबालें, जब तक रंग न बदल जाए।
  • इसे छान लें।
  • इसमें नींबू का रस मिलाएं।
  • इसे दिन में एक बार पिएं।

यह देसी चाय आपके पीरियड्स को नियमित करने में मदद कर सकती है।