Korean Drinks for Weight Loss
Korean Drinks for Weight Loss

Korean Drinks for Weight Loss: वजन बढ़ना और मोटापा लाइफ स्टाइल डिसऑर्डर है, जिसमें हाइपरटेंशन, डायबिटीज, दिल के रोग, स्ट्रोक जैसी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। आप अपनी डाइट में बदलाव लाकर और एक्टिव रहकर अपने वजन को कंट्रोल कर सकती हैं, जिससे इन बीमारियों के होने के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। लेकिन अगर आप यह सोच रही हैं कि वजन कम करने के लिए फ़ैड डाइट या वेट लॉस दवाइयों का सेवन किया जाना चाहिए तो आप पूरी तरह से गलत हैं।

सच तो यह है कि ये सब आपके हेल्थ को और बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। इसलिए आपको ऐसे फूड्स और ड्रिंक्स के सेवन पर जोर देना चाहिए, जो आपके वेट मैनेजमेंट लक्ष्यों में असल मायने में मदद कर सकें। आपको शायद यह पता हो और अगर नहीं पता हो तो यह जान लीजिए कि नोक-चा, सेंगगांग-चा, युलमु-चा जैसे कुछ कोरियाई ड्रिंक्स वजन घटाने में आपको मदद कर सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं। 

Nok-cha
Nok-cha

आम बोलचाल की भाषा में यह ग्रीन टी ही है, जिसके वजन घटाने के गुणों के बारे में सभी जानते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। इसकी वजह से आपके शरीर के लिए फैट बर्न करना आसान हो जाता है। कई अध्ययन बताते हैं कि ग्रीन टी में पाए जाने वाले कैटेचिन फैट ऑक्सीडेशन में मदद करने के साथ एक्सरसाइज परफॉर्मेंस में सुधार ला सकते हैं।

कोरिया में युलमु को जॉब्स टियर्स भी कहते हैं, जो न्यूट्रिशन से भरपूर अनाज है। इसका उपयोग इस हेल्दी चाय को बनाने के लिए भी किया जाता है। इसमें खूब सारे फाइबर होते हैं, जिसकी वजह से युलमु-चा आपके पेट को  लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है। इससे संतुष्टि बढ़ती है और ज्यादा खाने की संभावना कम हो जाती है। इसका सॉल्यूबल फाइबर कंटेन्ट डायजेशन में मदद और वजन कम करने में मददगार है।

Saenggang-cha
Saenggang-cha

इसे हम अदरक की चाय कहते हैं, जिसे कोरिया में लोग इसके औषधीय गुणों के लिए पीते हैं। जब वजन कम करने की बात आती है, तो अदरक एक शानदार इंग्रेडिएंट है। यह मेटाबॉलिज़्म में सुधार ला सकता है, फैट बर्न को एन्हैन्स कर सकता है और भूख को कंट्रोल करने की क्षमता भी इसमें होती है।

युजा यानी कोरियाई सिट्रन से बनी यह चाय विटामिन सी से भरपूर होती है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाली गुणों से भरपूर यह चाय आपके वजन कम करने की यात्रा में अहम योगदान दे सकती है। विटामिन सी एक्सरसाइज के दौरान शरीर के फैट को बर्न करने की क्षमता को सपोर्ट करने में मदद करता है। सिट्रन चाय की अपनी मिठास शुगर वाली ड्रिंक्स का एक हेल्दी ऑप्शन हो सकती है, जो आपको बेवजह की कैलोरी कम करने में मदद करती है।

Kombucha
Kombucha

कोम्बुचा मूल रूप से चीन से है, जो एक फर्मेंटेड ड्रिंक है। इसे कोरिया के लोगों ने अपना लिया है। यह प्रोबायोटिक ड्रिंक न केवल बेहद टेस्टी होती है, बल्कि वेट मैनेजमेंट में भी मदद कर सकती है। कोम्बुचा के सेवन से गट हेल्दी रहता है, जो बेहतर डायजेशन और मेटाबॉलिज़्म से जुड़ा है।

जौ की चाय एक कैफीन फ्री ड्रिंक है, जो न केवल हाइड्रेटिंग और फ्रेश होती है बल्कि इसमें डिटॉक्सिफाइंग गुण भी हैं। यह चाय डायजेशन में मदद करने के साथ पेट फूलने से भी राहत दिलाती है। इसे पीने से पेट भरा महसूस होता है, जिससे भूख और ज्यादा खाने की इच्छा कम होती है।

Korean Red Ginseng Tea
Korean Red Ginseng Tea

कोरियाई रेड जिनसेंग चाय कोरिया में बेहद पॉपुलर है, जिसे पीने से वजन कम होने में मदद मिलती है। इसे पीने से नैचुरल तरीके से एनर्जी लेवल में सुधार होता है और मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है, जिससे आपको पूरे दिन फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...