Low calorie fruits for weight loss

Summary: वजन कम करने के लिए बेस्ट हैं ये 7 लो कैलोरी फ्रूट्स

हम आपको ऐसे 7 फलों के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से वजन आसानी से कम होता है और शरीर को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की भी प्राप्ति होती है।

Low Calorie Fruits for Weight Loss: वजन कम करने के लिए नियमित एक्सरसाइज के साथ डाइट में हम क्या खाते हैं, इसका सबसे बड़ा रोल होता है। वैसे तो वजन कम करने के लिए ज्यादा मात्रा में सब्जियों व फलों का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते हैं जो वजन कम करने के बजाए वजन बढ़ाने का काम करते हैं, इसलिए सही फलों का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है, ताकि वजन आसानी से कम हो। आज हम आपको ऐसे ही 7 फलों के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से वजन आसानी से कम होता है और शरीर को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की भी प्राप्ति होती है।

Low Calorie Fruits for Weight Loss
Apple

सेब हाई फाइबर और लो कैलोरी वाला सबसे अच्छा फल है। सेब के सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है और इसे खाने के बाद भूख नहीं लगती है, जो हमें हाई कैलोरी इंटेक से दूर रखता है। साथ ही सेब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में भी मदद करता है। सेब में विटामिन बी, विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं।

Jamun
Jamun

वजन कम करने के लिए जामुन सबसे अच्छा फल है। जामुन में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, इसका मतलब है कि इसे खाने के बाद मीठा खाने की इच्छा खत्म हो जाती है। जामुन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने का काम करते हैं।जामुन में विटामिन सी, विटामिन के, मिनरल्स, मैंगनीज और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं।

Grapes
Grapes

अंगूर में फैट बर्निंग एंजाइम होते हैं, जिसकी वजह से इससे वजन कम होता है। अंगूर में मौजूदहाई वॉटर कंटेंट शरीर की अन्दर से सफाई करता है और शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है।अंगूर, विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होता है।

Papaya
Papaya

पपीता में पपैन एंजाइम होता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करता है और वजन बढ़ने से रोकता है, इसलिए पपीता खाने से वजन नहीं बढ़ता है। इससे कब्ज की समस्या भी कम होती है। पपीता में विटामिन सी ज्यादा मात्रा में होता है। साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स भी होते हैं।

अनार में पॉलीफेनोल्स, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेट मौजूद होता है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके पूरे शरीर में खून का संचार सही करता है।

Watermelon
Watermelon

तरबूज वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा फल है। इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है। यह शरीर में फैट जमा नहीं होने देता है। इसमें नैचुरल फ्रूट शुगर होता है, जिससे हमें मीठे की क्रेविंग नहीं होती है और भूख भी जल्दी नहीं लगता है।

Banana
Banana

अधिकांश लोगों को ऐसा लगता है कि केला खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन केला एक फैट बस्टर होता है। यह भूख पर कंट्रोल करता है।केला में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और पोटेशियम मौजूद होता है। केला शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का भी काम करता है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...