Japanese drinks that can help melt belly fat
Japanese drinks that can help melt belly fat

Overview: जापानी डाइट और लाइफस्टाइल दुनिया भर में हेल्दी मानी जाती है

जापानी ड्रिंक्स अपने प्राकृतिक गुणों और पोषक तत्वों के कारण न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं बल्कि पेट की चर्बी घटाने में भी असरदार मानी जाती हैं। तो अगर आप भी पेट की चर्बी को प्राकृतिक तरीके से कम करना चाहते हैं, तो इन जापानी ड्रिंक्स को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा ज़रूर बनाएं।

Japanese Drinks for Belly Fat: जापान दुनिया के उन देशों में से है जहां लोग लंबी उम्र तक स्वस्थ और फिट रहते हैं। इसका बड़ा कारण है वहां की डाइट और जीवनशैली। जापानी लोग प्राकृतिक पेय और हर्बल ड्रिंक्स को अपने भोजन का हिस्सा बनाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ फैट बर्निंग में भी मददगार होते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 7 जापानी ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें नियमित रूप से पीने से पेट की चर्बी को प्राकृतिक तरीके से घटाया जा सकता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी जापान की सबसे मशहूर ड्रिंक है। इसमें मौजूद कैटेचिन्स मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और फैट बर्निंग की प्रक्रिया को सक्रिय करते हैं। रोज़ाना 2–3 कप ग्रीन टी पीना वजन घटाने में मददगार होता है।

कोम्बुचा

कोम्बुचा एक फर्मेंटेड ड्रिंक है जिसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाती है और आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाकर फैट स्टोरेज को कम करने में मदद करती है।

माचा टी

Matcha tea to reduce belly fat
Matcha tea to reduce belly fat

माचा पाउडर से बनी यह चाय ग्रीन टी से भी ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यह शरीर को ऊर्जा देती है, भूख को नियंत्रित करती है और पेट की चर्बी पिघलाने में सहायक होती है।

अमाज़ाके

अमाज़ाके एक पारंपरिक मीठा फर्मेंटेड चावल का पेय है, जो फैट में बेहद कम होता है लेकिन एंज़ाइम और प्रोबायोटिक्स से भरपूर रहता है। यह आंतों की सेहत सुधारने में मदद करता है, जो वजन नियंत्रित करने और पेट की चर्बी कम करने के लिए ज़रूरी है।

बार्ली टी

barley tea helps in weight management
barley tea helps in weight management

मुगीचा यानी जौ की चाय जापानी लोग गर्मियों में खूब पीते हैं। यह कैफीन-फ्री होती है, शरीर को डिटॉक्स करती है और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखती है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है।

शिसो टी

शिसो की पत्तियों से बनी यह हर्बल चाय एंटीऑक्सीडेंट्स और सूजन-रोधी गुणों से भरपूर होती है।
शिसो टी पाचन को स्वस्थ बनाए रखने, शरीर को डिटॉक्स करने और प्राकृतिक रूप से भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे समय के साथ पेट की चर्बी कम करने में सहायक साबित हो सकती है।

युज़ु टी

युज़ु एक जापानी सिट्रस फल है जिससे बनी चाय विटामिन सी से भरपूर होती है। यह इम्यूनिटी बढ़ाती है और शरीर में फैट के जमाव को रोकने में मदद करती है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...