Karonda: आज कल बाज़ार मे एक छोटा सा थोड़ा सफ़ेद हल्का गुलाबी फल दिखाई दे रहा होगा | आप सोचती होंगे ये क्या है ? लेकिन आपको आश्चर्य करने की कोई जरूरत नहीं है | क्योंकि यह एक बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक फल है | जिसको आप अपने रोजमर्रा के खाने में शामिल करना चाहिए | इस फल का नाम है करौंदा (Gooseberry) | इसका वैज्ञानिक नाम कैरिसा कैरंडास है| यह फल बेर फल की प्रजाति से संबंध रखता है|
करौंदे को खाने के बहुत सारे फायदे इस प्रकार हैं
हड्डियां

यदि आपकी हड्डियों में से आवाज आती है? क्या आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं? तो आपको करौंदे (Gooseberry) का सेवन करना चाहिए | क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है | जो कि आपकी हड्डियों के साथ-साथ उसके आसपास की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है| इसके अलावा यह आपके दातों के लिए भी बहुत फायदेमंद है | क्योंकि इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है|
कैंसर

आजकल कैंसर एक आम समस्या बन गई है, और लोगों को इसके महंगे महंगे इलाज के लिए भटकना पड़ता है| यदि आप करौंदे (Gooseberry) का सेवन नियमित तौर पर करती हैं, तो इसमें प्रोथोंसीनिडीन नाम का एक तत्व पाया जाता है | जो कैंसर की कोशिकाओं को आपके शरीर में बढ़ने से रोकता है|
वजन घटाना

करौंदे (Gooseberry) ऐसा फल है जिसमें बहुत सारे फाइबर होते हैं | जब आप इसका सेवन करते हैं तो आपको बहुत अधिक समय तक अपना पेट भरा भरा सा लगता है | फाइबर होने की वजह से यह आपके पेट के मल को भी आसानी से साफ कर देता है | इसके लिए आपको हफ्ते में दो से तीन बार इसके जूस का इस्तेमाल करना चाहिए|
ह्रदय

आजकल देखा जा रहा है कि बहुत छोटी छोटी उम्र के लोगों को दिल के दौरे पड़ने लगे हैं| जो उनकी मृत्यु का कारण बन रहा है | इसलिए आपको करौंदे (Gooseberry) के रस का इस्तेमाल करना चाहिए | जो ह्रदय की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है| यदि आप इसका सेवन नियमित तौर से करती हैं, तो इससे आपके खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित हो जाती है |
बाल

आजकल मौसम बदलते ही बालों के झड़ने की समस्या और कम उम्र में बालों के पकने की भी समस्या आम बात हो गई है| अगर आप इस समस्या से निजात पाना चाहती हैं | तो आपको करौंदे (Gooseberry) का इस्तेमाल अपने नियमित खाद्य पदार्थ के रूप में करना चाहिए | क्योंकि इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है| जो आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ाती है | साथ ही उन्हें लंबा और चमकदार भी बनाती है| विटामिन सी क्योंकि त्वचा के लिए भी एक बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है | इसलिए यह आपके सिर की त्वचा को भी पोषण प्रदान करता है|
खून
करौंदे (Gooseberry) में भरपूर मात्रा में आयरन होता है | इसलिए यह आपके रक्तचाप को संतुलित करने के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है | यदि आप इस पर नियमित तौर पर अपने खाने में अचार चटनी या मुरब्बे के रूप में अथवा जूस के रूप में इस्तेमाल करती हैं | इसके अलावा यह आपके रक्त को नियमित तौर से साफ भी करता रहता है | जिससे आपको किसी भी प्रकार के संक्रमण की बीमारी से परेशानी का सामना ना करना पड़े |
करौंदे का सेवन कैसे किया जा सकता है
भारत में मुख्य रूप से करोंदे का सेवन अचार चटनी या मुरब्बा के रूप में किया जाता है | इसके अलावा आप अपने शरीर के सभी अंगों में खून के शराब को संतुलित रखने के लिए हफ्ते में दो या तीन बार इसके रस को भी पी सकती हैं | और स्वस्थ बने रह सकती हैं| इसके अलावा यह फल एंटीऑक्सीडेंट् से भी भरपूर होता है | जिसकी वजह से यह अलग-अलग संक्रमण रोगों से भी लड़ने में आपकी मदद करता है|
