ये 6 संकेत बताते हैं आप हो चुके हैं अल्जाइमर का शिकार: Early Signs of Alzheimer
Early Signs of Alzheimer

Early Signs of Alzheimer: हल्की-फुल्की भूलने की बीमारी उम्र बढ़ने का एक सामान्य बात हो सकती है। यदि आपको किसी का नाम याद रखने में परेशानी होती है लेकिन यह आपको बाद में याद आता है, तो यह कोई गंभीर समस्या नहीं है।

लेकिन अगर याददाश्त संबंधी समस्याएं आपके दैनिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही हैं, तो वे अल्जाइमर रोग के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। ये एक समस्याजनक बात हो सकती है। आइए जानें अल्जाइमर के संकेत-

याददाश्त कमजोर होना

यह सबसे आम लक्षण है। इस कंडीशन में आप अपनी डेली लाइफ की जरूरी चीजें भूलने लगते हैं। आपको चीजों को याद रखने में दिक्कत हो सकती है। 

प्लान बनाने में दिक्कत

अगर आप प्लान बनाने या किसी चीज की तैयारी करने में दिक्कत महसूस करते हैं, तो ये भी अल्जाइमर का संकेत है। 

दैनिक कार्य करने में दिक्कत

Early Signs of Alzheimer
alzheimer’s disease

आपको उस स्थान पर गाड़ी चलाने में परेशानी हो सकती हैं, जहां आप रोज जाया करते थे। इससे आप अपनी डेली लाइफ के कामों को करने में कठिनाई का सामना कर सकते हैं। 

जगहें भूलना

अल्जाइमर होने पर आप अपनी जान पहचान की जगहों को भी भूल सकते हैं। ऐसे में आपको रास्ते खोजने में भी दिक्कत आ सकती है। आप भूल सकते हैं कि आप कहां पर हैं। 

दृष्टि में परिवर्तन

अगर आपको शब्दों को पढ़ना कठिन लगने लगा है, तो आप अल्जाइमर के शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा आपको रंगों को पहचानने में भी दिक्कत महसूस हो सकती है। इससे आपको ड्राइविंग करने में भी दिक्कत आ सकती है। 

यह भी देखें-शरीर के इन हिस्सों में बन सकती हैं पथरी, जानें: Where Stones Form in Body

बात करने में दिक्कत

अल्जाइमर होने पर आपको बात करने में भी दिक्कत आ सकती है। ऐसे में आप बात करते हुए शब्द भूल सकते हैं। आपको असहज महसूस हो सकता है। 

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...