गर्मी के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के 5 तरीके: Summer Immunity Tips
गर्मी के मौसम में तेज धूप और लू की वजह से काफी सारी परेशानियां होने लगती है।
Summer Immunity Tips: गर्मी का मौसम स्वास्थ्य के लिए तो काफी सारी चुनौतियां लेकर आता है। इस मौसम में पर धूप और लू चलती है, ऐसे में काम के लिए बाहर निकलना ही पड़ता है, जिसकी वजह से तबियत खराब हो जाती है। मौसम में बदलाव शरीर के लिए काफी सारी चुनौतियां लेकर आता है। शरीर को मौसम के अनुकूल होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे बिमार होने की संभावना कम हो जाती है। अब गर्मी में शरीर को स्वास्थ रखने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत हो ना बेहद जरूरी है। लेकिन गर्मी के मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। इसलिए आज हम आपको गर्मी के मौसम में इम्यूनिटी सिस्टम क्यों कमजोर होता है? साथ ही ऐसे मौसम में इम्यूनिटी को बढ़ाया कैसे जाएं? ये भी बताने वाले है।
Also read: गर्मियों में इन फलों से बना लेनी चाहिए दूरी, हो सकते हैं बीमार
गर्मी के मौसम में इम्यूनिटी क्यों हो जाती है कमजोर?

गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों की नींद पूरी नही होती है, क्योंकि गर्मी के रात बहुत ज्यादा गर्म होती है, जिसकी वजह से लोगों की नींद नहीं पूरी हो पाती है। इसलिए शरीर में संक्रामक बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। गर्मियों में चलने वाली हीटवेव्स शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से शरीर में अन्य बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। सनस्क्रीन के कारण विटामिन डी की कमी भी शरीर में हो सकती है।
गर्मियों में जब भी बाहर जाते है, तो लोग स्किन को धूप से डायरेक्ट कांटेक्ट में ना आए। इसलिए ज्यादा एसपीएफ़ वाले सनस्क्रीन से फेस पर अप्लाई करते है। ऐसे में शरीर को विटामिन डी प्रचुर मात्रा में नही मिल पाती है, जिसकी वजह से शरीर में विटामिन डी की कमी होने का डर बना रहता है। आगे हम आपको गर्मी के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के बारे में बताने वाले है।
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का करें सेवन

फलों और सब्जियों में विटामिन और पानी की मात्रा अधिक होती है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में मदद करते हैं। गर्मीयों में आपको खाने के साथ सलाद जरूर खाना चाहिए। इससे बॉडी का वॉटर लेवल अच्छा रहता है। इसके अलावा जंक फूड्स और स्नैक्स के बजाय फलों का रस या फलों की स्मूदी का सेवन करें। प्रोसेस्ड फूड, ट्रांस फैट और कार्बोहाइड्रेट जैसे खाद्य पदार्थ शरीर में सूजन प्रतिक्रिया को बढ़ाते हैं और इम्यून सिस्टम को भी कम करते हैं। इसलिए इन सभी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
पर्याप्त नींद

अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। हालांकि गर्मी की वजह से नींद पूरी नही हो पाती है, जिसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधित बिमारीयां होने खतरा बना रहता है। इसलिए रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे आपको इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने में मदद मिलेंगी।
हाइड्रेटेड रहें

स्वस्थ शरीर के लिए हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है। ये गर्मी में इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है। ध्यान रहें इस मौसम में पानी खूब पीना है। अध्ययन अनुसार पुरुषों को एक दिन में 3.7 लीटर पानी पीना चाहिए जबकि महिलाओं को 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही बॉडी को फिट और हाइड्रेटेड भी रखता है।
व्यायाम करना जरूरी है

व्यायाम तो सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में करना चाहिए। ये अच्छे ब्लड सर्कुलेश में मदद करता है। इसके अलावा ये फेफड़ों और वायुमार्ग से बैक्टीरिया को बाहर निकालता है। नियमित रूप से व्यायाम करने पर तनाव संबंधित हार्मोन्स का स्त्रात भी कम हो जाता है।
तनाव कम करें

तनाव आपके कोर्टिसोल के स्तर को बढ़ा सकता है, जो लंबे समय तक बहुत अधिक रहने पर आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर कर सकता है। तनाव के स्तर को कम करने के लिए, आपको ध्यान करना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए और पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है।
