Walking for Weight Loss
Walking secret ways for weight loss

वॉकिंग के इन 5 सीक्रेट तरीकों से करें वजन कम

वॉकिंग से वजन तभी नियंत्रित रह सकता है, जब आप सही तरीके से वॉकिंग करते हैं। साधारण तरीके से वॉक करने से इसका जल्दी फायदा नहीं मिलता है।

Walking for Weight Loss:आज के समय में सेहतमंद रहना और अपना वजन नियंत्रित रखना भला किसे अच्छा नहीं लगता है। दरअसल वजन बढ़ने के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने का खतरा बना रहता है। इसलिए लोग वजन नियंत्रित करने के लिए जिम का सहारा लेते हैं। कुछ लोग वॉक भी करते हैं ताकि उनका वजन ना बढ़े। लेकिन वॉकिंग से वजन तभी नियंत्रित रह सकता है, जब आप सही तरीके से वॉकिंग करते हैं। साधारण तरीके से वॉक करने से इसका जल्दी फायदा नहीं मिलता है, इसलिए हम आपको वॉकिंग के कुछ सीक्रेट तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपना वजन नियंत्रित रख सकते हैं।

Walking for Weight Loss
Choose the right time to walk

जब आप वजन कम करने के लिए वॉक करना शुरू करते हैं तो इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप वॉक के लिए सही समय का चुनाव करें। अगर आप सही समय पर वॉक करना शुरू नहीं करेंगे तो आपको वॉक करने से ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा। वजन कम करने के लिए सुबह के समय खाली पेट टहलने से सबसे ज्यादा फायदा होता है। इससे आपका पाचन भी सही रहता है और वजन भी आसानी से घटता है। सिर्फ सुबह के समय ही नहीं, बल्कि रात के खाने के बाद भी थोड़ी देर जरूर टहलें। इससे खाना आसानी से पच जाता है और शरीर में फैट भी जमा नहीं होता है।

brisk walking
Start brisk walking

ब्रिस्क वॉकिंग भी साधारण वॉक की ही तरह होता है, लेकिन इसमें तेजी से चला जाता है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से बहुत ज्यादा परेशान हैं तो ब्रिस्क वॉकिंग करना शुरू करें इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। दरअसल ब्रिस्क वॉकिंग में जब तेजी से चला जाता है तो इससे कैलोरी बर्न होता है और वजन आसानी से कम होता है। सबसे जरूरी बात जब भी आप ब्रिस्क वॉकिंग करना शुरू करें तो सही जूते का चुनाव करें तभी आपको तेज-तेज चलने में आसानी होगी।

higher place
Walk at a higher place

अगर आप वॉकिंग से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो हल्की चढ़ाई वाली जगह पर वॉक करना शुरू करें। दरअसल फ्लैट जगहों पर वॉक करने से कम फायदा होता है, लेकिन ऊंचाई वाले स्थान पर वॉकिंग करने से जल्दी फायदा मिलता है और वजन भी आसानी से कम होता है। इसलिए कोशिश करें थोड़ी ऊंचाई वाली जगह पर वॉक करना शुरू करें।

regularity
Maintain regularity

वॉकिंग से आपका वजन कम हो, इसके लिए जरूरी है कि आप नियमितता बनाए रखें। ऐसा ना करें कि एक सप्ताह टहलने के लिए जाएँ फिर दो दिन आराम करें। वॉकिंग से आपको तभी फायदा मिलेगा जब आप रोज एक तय समय पर वॉक के लिए जाएंगे और इसमें नियमितता बनाए रखेंगे।

साधारण तरीके से वॉक करने से आपको ज्यादा फायदा नहीं मिलता है। आपको वॉकिंग का फायदा मिले इसके लिए वॉकिंग को चैलेंजिंग बनाएं और बैक वॉकिंग का अभ्यास करें यानी उलटे होकर वॉक करें। इससे आपके शरीर के सभी मसल्स मजबूत भी होते हैं और आपका वजन भी आसानी से बिना जिम जाए कम होता है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...