Travel Home Remedy: कई लोगों को घूमने का शौक तो होता है, पर वह सफर में होने वाली मोशन, सिकनेस के डर से कहीं बाहर नहीं निकल पाते। ऐसे में परेशान होने की ज़रूरत नहीं, क्योंकि आपके किचन में ही इनके समाधान मौजूद है।
1.अदरक के गुण
अदरक में एंटी मैनिक गुण होते हैं और यह एक ऐसा पदार्थ है, जो उल्टी और चक्कर आने से बचाता है। सफर के दौरान जी मितलाए तो अदरक की गोलियां या फिर अदरक की चाय का सेवन करना चाहिए। इससे उल्टी नहीं आती है। अगर हो सके तो अदरक अपने साथ ही रखना चाहिए। घबराहट हो तो इसे थोड़ा-थोड़ा चाटते रहें।
2. प्याज का रस
सफर में होने वाली उल्टी से बचने के लिए जाने से आधे घंटे पहले एक चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच अदरक के रस को मिलाकर पी लेना चाहिए। इससे आपको सफर के दौरान उल्टियां नहीं होंगी, लेकिन
अगर सफर लंबा है तो यह रस साथ में बनाकर भी रख सकते हैं।
3.लौंग का जादू
सफर के दौरान जैसे ही आपको लगे कि जी मितलाने लगा है। तो आपको तुरंत ही अपने मुंह में लौंग रखकर चूसनी चाहिए। ऐसा करने से आपका जी मितलाना बंद हो जाएगा।
4.मददगार है पुदीना

पुदीना पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और इस तरह चक्कर आने और यात्रा के दौरान तबियत खराब होने की स्थिति को भी खत्म करता है। पुदीने का तेल भी उल्टियों को रोकने में बेहद मददगार है। इसके लिए रुमाल पर पुदीने के तेल की कुछ बूंदें छिड़क के सफर के दौरान उसे सूंघते रहें। सूखे पुदीने के पत्तों को गर्म पानी में मिलाकर खुद के लिए पुदीने की चाय बनाएं।
5.नींबू का कमाल
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड उल्टी और जी मितलाने की समस्या को रोकता है। एक छोटे कप में गर्म पानी लें और उसमें एक नींबू का रस व थोड़ा सा नमक मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर आप शहद डालकर पी
सकते हैं। यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों को दूर करने का यह एक कारगर उपाय है।
