Healthy Lunch options
Healthy Lunch for husband to control weight

Summary:ऑफिस लंच में दें ये 5 हेल्दी ऑप्शन, वजन रहेगा कंट्रोल

सही डाइट ही फिटनेस की कुंजी है। पति को ऑफिस लंच में पौष्टिक और हल्का खाना देकर उन्हें दिनभर एक्टिव और हेल्दी रखा जा सकता है।

Healthy Lunch for Husband: ऑफिस जाने वाले लोगों का खानपान अगर सही ना हो, तो वजन बढ़ना लाजिमी है। यही नहीं इसकी वजह से शरीर में आलस भी आ जाती है, जिसका सीधा असर काम पर पड़ता है। इसलिए यह पत्नी की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने पति के खानपान का पूरा ध्यान रखे और उन्हें लंच में ऐसी चीजें दें, जिसे खाने से उनका वजन ना बढ़े और शरीर भी दिनभर एनर्जेटिक रहे। आइए जानते हैं कि आप अपने पति के वजन को कंट्रोल करने के लिए उन्हें लंच में क्या-क्या दे सकती हैं।

mixed vegetable salad
Give mixed vegetable salad in lunch

लंच में खाने के लिए सलाद सबसे हेल्दी ऑप्शन होता है। पति को लंच में सलाद देने के लिए खीरा, गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, पनीर व स्प्राउट्स या फिर भीगे चने व राजमा को उबालकर सभी चीजों को एक बाउल में मिलाकर हेल्दी सलाद तैयार करें। साथ ही इसमें नींबू और काली मिर्च भी डालें, इससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। यह सलाद फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है और इसे खाने से पेट तुरंत भर जाता है और वजन भी नहीं बढ़ता है।

millets roti
Give rotis made from multigrain and millets

आपके पति का वजन कंट्रोल में रहे इसके लिए आप उन्हें साधारण गेहूं की रोटी देने के बजाए मल्टीग्रेन या बाजरा, ज्वार, रागी जैसी मिलेट्स की आटे से तैयार रोटियां दें। ये खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और इससे ब्लड शुगर लेबल भी बैलेंस रहता है। साथ ही यह वजन कंट्रोल करने में भी मददगार है।

yellow Dal
Do not forget to give green vegetables and lentils

आप पति के लंच बॉक्स में हरी सब्जियां, जैसे पालक, मेथी, तोरई, लौकी जरूर रखें। भले ही इन्हें देखकर आपके पति आपको जरूर कहें कि ये सब लंच में क्या दे देती हो, खाने का मन नहीं करता है, लेकिन आप उनकी एक भी बात ना सुनें और उन्हें यही सब्जियां खाने के लिए दें। इसके साथ ही उनके लंच में हल्की-सी दाल भी जरूर शामिल करें। दाल ना केवल प्रोटीन और आयरन देते हैं बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाते हैं, साथ ही फैट बर्निंग में भी मदद करते हैं।

वजन कंट्रोल में रहे, इसके लिए प्रोटीन सबसे जरूरी है और प्रोटीन पनीर, चना, राजमा और अंडा में सबसे ज्यादा पाया जाता है। आप पति के लिए लंच बॉक्स में पनीर भुर्जी, उबले चने, राजमा या फिर उबले अंडे भी पैक करके दे सकती हैं। यह मसल्स को मजबूत बनाते हैं और अनहेल्दी खाने से भी बचाते हैं, जिससे वजन बढ़ने का खतरा नहीं रहता है।

homemade healthy snacks
Give your husband homemade healthy snacks

ऑफिस में भूख लगने पर जंक फूड खाना लाजिमी है और इसी वजह से वजन भी बढ़ता है। इसलिए आप अपने पति को एक छोटे डिब्बे में भुना चना, मिक्स ड्राई फ्रूट्स, मखाने या कटे हुए फल जरूर दें, ताकि जब उन्हें भूख लगे तो वे बाहर के तैलीय स्नैक्स खाने के बजाए घर का आपका दिया हुआ हेल्दी स्नैक्स खा कर अपनी भूख मिटाएँ।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...