सर्दियों में खाएं ये 5 तरह के लड्डू, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे: Laddu for Winter
Laddu for Winter

सर्दियों में खाएं ये 5 तरह के लड्डू, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

सर्दियों में हेल्दी लड्डूओं का सेवन करें। इन लड्डूओं से आपके शरीर को गर्मी मिलती है। आइए जानते हैं सर्दियों में खाने वाले 5 बेस्ट लड्डू?

Laddu for Winter : सर्दियों के सीजन में शरीर को गर्माहट देने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। मुख्य रूप से इस जन में आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए, तो आपकी इम्यून पावर को बूस्ट कर सके। दरअसल, ठंड हवाओं की वजह से सर्दियों में जोड़ों में दर्द, सर्दी-जुकाम, घुटनों में दर्द जैसी परेशानियां बनी रहती है। इन परेशानियों को कम करने के लिए शरीर को गर्म रखने वाली चीजें खानी चाहिए। ऐसे में आपको अपने आहार में हेल्दी और स्वादिष्ट लड्डू को शामिल करना चाहिए। सर्दियों में इन हेल्दी लड्डू का सेवन करने से कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में कौन सा लड्डू खाएं?

Also read : सर्दियों में गुड़ और अदरक खाने से हो सकते हैं ये 5 फायदे

मेथी के लड्डू

Laddu for Winter
Laddu for Winter-Methi Ladoo

मेथी के लड्डू का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन अगर आप सर्दियों में होने वाली परेशानियों को दूर रखना चाहते हैं, तो मेथी के लड्डू जरूर खाएं। यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी वारयल गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई लोगों को सुरक्षित रख सकता है। मेथी के लड्डू मेथी के बीजों और अन्य तरह के बीजों को मिक्स करके तैयार किया जाता है।

अलसी के लड्डू

Alsi ladoo
Alsi ladoo

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी का लड्डू आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर आप सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं तो रोजाना 1 अलसी के लड्डू का सेवन करें। यह वजन को भी कम करने में मददगार होता है। इस लड्डू को तैयार करने के लिए भुने हुए अलसी, गुड़ और ड्राईफ्रूट्स का प्रयोग होता है।

गोंद के लड्डू

Gond Ke Ladoo
Gond Ke Ladoo

गोंद के लड्डू के बारे में आपने कई बार सुना होगा। सर्दियों में इस लड्डू को डाइट में शामिल करने से आपको कई लाभ हो सकते हैं। यह लड्डू गेहूं के आटे, देसी घी और ड्राई फ्रूट्स से मिलकर तैयार किया जाता है, जो प्रोटीन और कैल्शियम का काफी अच्छा स्त्रोत है। सर्दियों में रोजाना 1 गोंद के लड्डू खाने से आपके शरीर की गर्माहट बनी रहेगी।

तिल के लड्डू

शरीर की गर्माहट को बनाए रखने के लिए तिल के लड्डू का सेवन करें। तिल में कई तरह के पोषक तत्व जैसे -एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, कैल्शियम, आयरन मौजूद होते हैं। इसके अलावा तिल का लड्डू गुड़ से तैयार होता है, जो आपके शरीर की गर्माहट को बनाए रख सकता है।

Til Ladoo
Til Ladoo

रागी के लड्डू

मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। रागी भी मोटे अनाज की लिस्ट में शामिल है। अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आप दुरुस्त रहें तो रागी के लड्डू का सेवन जरूर करें। यह कई तरह के पोषक तत्वों को भंडार होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है।

Ragi Ladoo
Ragi Ladoo

सर्दियों में आप इन लड्डुओं का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इन लड्डू को सेवन सीमित मात्रा में करें। अधिक मात्रा में इन लड्डूओं का सेवन करने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

Leave a comment