10000 Steps Challenge
10000 Steps Challenge

10000 Steps Challenge: क्या आप भी सोचते हैं कि वजन घटाने के लिए जिम और महंगी डाइट्स जरूरी हैं? अगर हां, तो यह मिथ आज तोड़ दीजिए! 10,000 स्टेप्स चैलेंज आपके फिटनेस गोल्स को पूरा करने का एक सिंपल और असरदार तरीका है, जिसे कोई भी, कहीं भी अपना सकता है। बस, अपने पैरों को एक्टिव रखिए और बिना जिम जाए फैट बर्न करिए। रोज़ाना 10,000 स्टेप्स चलने से आप बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के वेट लॉस कर सकते हैं। यह सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि एक हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल की ओर पहला कदम है। आइए जानते हैं इसे कैसे फॉलो करें और अपने शरीर में बदलाव महसूस करें!

यह एक फिजिकल एक्टिविटी चैलेंज है, जिसमें आपको हर दिन 10,000 स्टेप्स चलने का टारगेट पूरा करना होता है। सुनने में ज्यादा लग सकता है, लेकिन असल में यह आसान है और इसे अपनी डेली रूटीन में फिट किया जा सकता है।

एक औसत व्यक्ति 10,000 स्टेप्स में लगभग 7-8 किलोमीटर चलता है। इससे 300-500 कैलोरी तक बर्न हो सकती हैं, जो वजन घटाने में मदद करती हैं। एक्टिव रहने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट तेजी से बर्न होता है।

मान लीजिए अगर आप पूरे दिन सिर्फ 2,000-3,000 स्टेप्स चलते हैं और अचानक 10,000 स्टेप्स का टारगेट सेट करते हैं, तो यह शुरुआत में मुश्किल लग सकता है। लेकिन छोटी-छोटी आदतें डालकर इसे आसान बनाया जा सकता है।

10,000 steps challenge
10,000 steps challenge

अगर आपको लगता है कि 10,000 स्टेप्स पूरे करना कठिन है, तो इसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें और अपनी रूटीन में बदलाव करें।

दिन की शुरुआत 15-20 मिनट की वॉक से करें।

बैठकर बात करने के बजाय फोन कॉल्स के दौरान टहलें।

ऑफिस या घर में ब्रेक के दौरान चलें। हर घंटे 5-10 मिनट वॉक करें।

 छोटी दूरी पर गाड़ी की बजाय पैदल जाने की आदत डालें।

 लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। हर बार जब मौका मिले, सीढ़ियां चढ़ें।

घर के काम करते समय मूव करें जैसे खाना बनाते समय, सफाई करते समय या टीवी देखते हुए भी मूवमेंट करें।

शाम को वॉक का रूटीन बनाएं। डिनर के बाद या सोने से पहले 20-30 मिनट की वॉक करें।

मान लीजिए, आप सुबह 2,000 स्टेप्स, ऑफिस में 3,000 स्टेप्स, घर के काम करते हुए 2,000 स्टेप्स और शाम की वॉक में 3,000 स्टेप्स जोड़ते हैं – तो आप आसानी से 10,000 स्टेप्स पूरा कर सकते हैं!

रोज़ाना 10,000 स्टेप्स चलने से सिर्फ वजन नहीं घटता, बल्कि संपूर्ण सेहत में सुधार होता है।

वजन घटाने में मदद

यह रोजाना एक्स्ट्रा 300-500 कैलोरी बर्न करता है, जिससे फैट लॉस तेज होता है।

दिल की सेहत में सुधार

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है।

डायबिटीज कंट्रोल

इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

मूड बूस्ट करता है

चलने से एंडोर्फिन यानी खुशी के हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है।

पाचन तंत्र सुधरता है

खाने के बाद टहलने से डाइजेशन अच्छा रहता है और ब्लोटिंग नहीं होती।

stairs
stairs

अगर आप चाहते हैं कि आपकी वॉकिंग से ज्यादा कैलोरी बर्न हो और जल्दी रिजल्ट दिखें, तो ये टिप्स अपनाएं –

धीरे-धीरे चलने के बजाय तेज़ चलें, ताकि हार्ट रेट बढ़े और फैट बर्न हो।

2 मिनट तेज़ और 1 मिनट नॉर्मल स्पीड पर चलने का पैटर्न अपनाएं।

हल्के-फुल्के डम्बल्स या बैकपैक लेकर वॉक करने से मसल्स टोन होते हैं।

फ्लैट जगह पर चलने के बजाय ऊंचाई पर चलें, इससे ज्यादा मेहनत लगेगी और फैट जल्दी बर्न होगा।

म्यूजिक सुनें या पॉडकास्ट लगाएं। इससे वॉकिंग बोरिंग नहीं लगेगी और आप ज्यादा देर तक चल पाएंगे।

पहले हफ्ते में आप ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

2-3 हफ्ते में कैलोरी बर्न होने लगेगी और शरीर में हल्का बदलाव दिखेगा।

1-2 महीने में पेट की चर्बी कम होने लगेगी और स्टैमिना बढ़ेगा।

3+ महीने में शरीर ज्यादा फिट लगेगा और वजन स्थायी रूप से कम होगा।

कोई व्यक्ति हर दिन 10,000 स्टेप्स पूरा करता है और अपनी डाइट को हेल्दी रखता है, तो वह एक महीने में 1.5-2 किग्रा तक वजन घटा सकता है।

तो अगर आप बिना जिम जाए और भारी-भरकम एक्सरसाइज किए फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो 10,000 स्टेप्स चैलेंज को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें। बस छोटे-छोटे बदलाव करें, चलते-फिरते रहें और जल्द ही आपको इसका असर दिखने लगेगा।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...