सिर्फ 10 मिनट कोबरा पोज करने से जड़ से खत्‍म हो जाएंगी से 5 समस्‍याएं: Cobra Pose Benefits
Benefits Of Cobra Pose Credit: Istock

Cobra Pose Benefits: क्‍या आपकी कमर में दर्द रहता है या अपने पेट को सुडौल बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ एक एक्‍सरसाइज आपके काम आ सकती है। जी हां, यदि आप प्रतिदिन कोबरा पोज करते हैं तो आपको कई समस्‍याओं से निजात मिल सकती है। कोबरा पोज को भुजंगासन के नाम से भी जाना जाता है। ये एक ऐसा पोज है जिसे आप पेट के बल लेटकर करते हैं। ये आपकी पीठ को खिंचाव देता है और तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। कोबरा पोज एक आसान एक्‍सरसाइज है जिसे किसी भी उम्र में किया जा सकता है। लेकिन इसे सही ढंग से करना बेहद जरूरी है अन्‍यथा पीठ में चोट या तनाव की समस्‍या हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कोबरा पोज के हेल्‍थ बेनिफिट्स के बारे में।

कंधे व गर्दन को मिलता है फायदा

Cobra Pose Benefits
Cobra Pose Benefits -Shoulders and neck get benefit

कोबरा पोज एक स्‍ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज है जिसे करने से शरीर के कई अंगों को लाभ मिलता है। खासकर इसका फायदा कंधे और गर्दन को होता है। वर्तमान में अधिकांश लोग सिटिंग जॉब करते हैं जिस वजह से कंधे और गर्दन में दर्द व सूजन हो जाती है। इसलिए इन समस्‍याओं को कम करने के लिए आपको प्रतिदिन 10 मिनट कोबरा पोज से लाभ मिल सकता है।

एक्‍स्‍ट्रा फैट को कम करे

कोबरा पोज पेट के आसपास जमा एक्‍स्‍ट्रा फैट को टार्गेट करता है और मांसपेशियों को अधिक लचीला बनाते हुए कैलोरी बर्न करता है। इस आसन का अभ्‍यास करने से मेटाबॉलिज्‍म भी बढ़ता है जिससे फैट बर्न करने में आसानी होती है। इसके अलावा ये एक पोज आपके हिप को टोन करने साथ फैट कम करने में मदद करता है।

Read More : त्‍योहार पर कियारा आडवानी का येलो साड़ी लुक करें ट्राय, अपनाएं ये स्‍मार्ट टिप्‍स: Yellow Saree Look

ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार

कोबरा पोज हार्ट और विभिन्‍न अंगों की ब्‍लड वैसल्‍स में ऑक्‍सीजन के बेहतर संचार में मदद करता है। बेहतर ब्‍लड सर्कुलेशन पोषक तत्‍वों और हार्मोन को बढ़ावा देता है। कोबरा पोज करने से मांसपेशियों का खिंचाव और फैलाव होता है जिससे ब्‍लड फ्लो बढ़ने में मदद मिलती है। इस पोज को लगभग 5 से 10 मिनट प्रतिदिन करना चाहिए।

अस्‍थमा के लक्षणों को कम करे

कोबरा पोज के बेनिफिट्स
Cobra Pose Benefits-Reduce asthma symptoms

यदि आप अस्‍थमा जैसी स्‍वांस संबंधित विकार से पीडि़त हैं तो कोबरा पोज हार्ट और लंग्‍स के मार्ग को साफ करते हुए छाती में जमा हुआ म्‍यूकस दूर करने में मदद करता है। ये पोज छाती को खोलता है जिससे सांस लेने में आसानी होती है। अस्‍थमा के पेशेंट्स को इसका अभ्‍यास नियमित रूप से करना चाहिए तभी इसका पूरा लाभ मिल सकता है।

पीरियड्स को नियमित करे

जब नियमित रूप से कोबरा पोज का अभ्‍यास किया जाता है तो पीरियड्स को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये पी‍रियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द से भी राहत दिलाता है। साथ ही ये रिप्रोडक्‍शन सिस्‍टम को भी मजबूत बनाता है। महिलाओं को प्रतिदिन इस पोज का अभ्‍यास करना चाहिए ताकि एब्‍डॉमिनल की मांसपेशियों को शांत और सूजन को कम किया जा सके। ये एक बेहतरीन एक्‍सरसाइज है जिसका उपयोग पीसीओडी और पीसीओएस को कंट्रोल करने के लिए भी किया जा सकता है।