जानिए फलों को खाने से पहले भिगोना कितना सही, कितना गलत?: Washing Fruits
Washing Fruits

Washing Fruits: खाने से पहले फलों को भिगोना एक सदियों पुरानी परंपरा है। अमूमन लोग फलों को घर में लाने के बाद पहले उसे भिगोते हैं और फिर उसे धोकर खाते हैं। सालों से लोग इसी परंपरा का पालन करते हैं। हालांकि, आज भी अधिकतर लोगों को यह पता ही नहीं है कि उन्हें फलों को खाने से पहले भिगोना चाहिए या नहीं। फलों के भिगोने को लेकर लोगों के मन में कई तरह की धारणाएं होती हैं। जहां कुछ लोग इसे सही मानते हैं तो कुछ नहीं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको फलों को भिगोने के फायदों व नुकसान के बारे में बता रहे हैं-

रोगों से बचाए

अगर फलों को पानी में भिगोया जाता है तो इससे व्यक्ति कई तरह की बीमारियों से आसानी से बच सकता है। दरअसल, फलों को बनाने की प्रक्रिया के दौरान कई तरह के कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं। जिसके कारण त्वचा और आंखों की एलर्जी और मतली आदि की समस्या हो सकती है। हालांकि, जब इन फलों को पानी में भिगोया जाता है तो इससे सारे कीटनाशक और केमिकल्स निकल जाते हैं। साथ ही साथ, फलों पर लगी गंदगी, धूल और मिट्टी भी पूरी तरह से हट जाती है। जिसके कारण फलों को पानी में भिगोने से आप कई तरह की बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि बहते पानी के नीचे फलों को धोना ही काफी नहीं है।

नहीं हटता एंटी-न्यूट्रिएंट फाइटो एसि

Washing Fruits
Benefits of Washing Fruits

अधिकतर लोगों का यह भी मानना होता है कि जब फलों को पानी में भिगोया जाता है तो इससे एंटी-न्यूट्रिएंट फाइटो एसिड आसानी से हट जाता है। एंटी-न्यूट्रिएंट्स कुछ पोषक तत्वों जैसे आयरन व कैल्शियम आदि के अवशोषण में बाधा डालते हैं। वास्तव में ऐसा होता नहीं है। फलों को भिगोने की विधि का एंटी-न्यूट्रिएंट फाइटो एसिड को हटाने से कोई लेना-देना नहीं है। इतना ही नहीं, कुछ लोग यह भी सोचते हैं कि फलों को भिगोने से उनकी गर्मी भी कम होती है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता है।

भिगोएं या नहीं

अब सवाल यह उठता है कि फलों को खाने से पहले पानी में भिगोना चाहिए या नहीं। यकीनन फलों को खाने से पहले पानी में भिगोना एक अच्छा विचार है। जब आप फलों को भिगोते हैं तो इससे उन पर लगी गंदगी आदि हट जाती है और फिर फल खाने के लिए अधिक सुरक्षित हो जाते हैं। हालांकि, इसे लेकर आपको कई तरह की भ्रांतियां नहीं पालनी चाहिए। मसलन, आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि फलों को भिगोने से उनकी गर्मी, एंटी-न्यूट्रिएंट फाइटो एसिड या फिर एलर्जी आदि की समस्या को दूर नहीं किया जा सकता। ऐसे में अगर आपको किसी फल से एलर्जी है तो उससे दूरी बनाना ही ठीक है।